मिली प्रशासनिक स्वीकृति, राज्य में बनेंगे बहुउद्देशीय हाईटेक परीक्षा भवन-सह-वज्रगृह

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा राज्य के 29 जिलों में बहुउद्देशीय हाईटेक परीक्षा भवन-सह-वज्रगृह का निर्माण 3 अरब 30 करोड़ 7 लाख 13 हजार (330.07 करोड़) रूपये में कराया जाएगा।

मिली प्रशासनिक स्वीकृति, राज्य में बनेंगे बहुउद्देशीय हाईटेक परीक्षा भवन-सह-वज्रगृह

पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा राज्य के 29 जिलों में बहुउद्देशीय हाईटेक परीक्षा भवन-सह-वज्रगृह का निर्माण 3 अरब 30 करोड़ 7 लाख 13 हजार (330.07 करोड़) रूपये में कराया जाएगा। इस कार्य हेतु सक्षम प्राधिकार से तकनीकी अनुमोदन प्राप्ति के उपरांत समिति द्वारा प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह ने बताया कि समिति द्वारा 27 जिलों में 29 जगहों पर परीक्षा भवन-सह-वज्रगृह का निर्माण चार मंजिला कराये जाने हेतु भवन निर्माण विभाग को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रत्येक परीक्षा भवन के लिए 1-1.5 एकड़ भूमि चिह्नित कर लिया गया है। ज्ञात हो कि समिति द्वारा पूर्व में राज्य के 09 प्रमण्डलीय मुख्यालयों, जिलों में परीक्षा भवनों-सह-क्षेत्रीय कार्यालयों का निर्माण कराया जा चुका है, जिसका उपयोग ऑनलाईन परीक्षा केन्द्र, गैर आवासीय निःशुल्क कोचिंग तथा समिति के क्षेत्रीय कार्यालय के रूप में किया जा रहा है।  शेष 29 जिलों में से 27 जिलों में 29 परीक्षा भवन-सह-वज्रगृहों का निर्माण भवन निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा। 

परीक्षा भवन-सह-वज्रगृह के निर्माण हेतु जिन जिलों में जगह चिह्नित कर लिया गया है और निर्माण की स्वीकृति दे दी गई है। इनमें पटना प्रमण्डल अंतर्गत 05 जिले रोहतास, कैमूर, नालंदा, भोजपुर एवं बक्सर, मगध प्रमण्डल के 03 जिले नवादा, औरंगाबाद एवं जहानाबाद, तिरहुत प्रमण्डल के 04 जिले पश्चिम चम्पारण, पूर्वी चम्पारण, सीतामढ़ी तथा वैशाली, सारण प्रमण्डल के 02 जिले सीवान एवं गोपालगंज, कोशी प्रमण्डल के 02 जिले मधेपुरा एवं सुपौल, मुंगेर प्रमण्डल के 05 जिले शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, जमुई एवं खगड़िया, भागलपुर प्रमण्डल के बांका जिले, पूर्णियाँ प्रमण्डल के 03 जिले किशनगंज, अररिया एवं कटिहार तथा दरभंगा प्रमण्डल के 02 जिले मधुबनी एवं समस्तीपुर (इन दो जिलों में दो-दो परीक्षा भवन-सह-वज्रगृह का निर्माण कराया जाएगा)। 

वर्तमान में बिहार लोक सेवा आयोग, बिहार कर्मचारी चयन आयोग, बिहार तकनीकी सेवा आयोग, बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग एवं अन्य विभागों/आयोगों द्वारा जिला स्तर पर विभिन्न परीक्षाएँ विभिन्न विद्यालयों एवं कॉलेजों में आयोजित कराई जाती है। इन प्रतियोगिता परीक्षाओं के आयोजन से विद्यालयों/कॉलेजों के पठन-पाठन प्रभावित होते हैं। ऐसे में समिति द्वारा इन 29 जिलों में परीक्षा भवन के निर्माण से विद्यालयों एवं कॉलेजों में पठन-पाठन का कार्य सुचारू रूप से चलता रहेगा और विद्यार्थियों को पढ़ाई की निरंतरता में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।

विगत दिनों में आयोजित परीक्षाओं के दौरान यह भी देखा गया है कि विद्यार्थियों को परीक्षा केन्द्रों के पहुँचने में कठिनाई होती है और इस प्रक्रिया में उन्हें समय लगता है। जिला मुख्यालय के प्रतिष्ठित संस्थान में परीक्षा भवन-सह-वज्रगृह के निर्माण से उक्त समस्याओं का भी काफी हद तक समाधान हो जाएगा। परीक्षा भवन में एक साथ 04 हजार परीक्षार्थी सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा दे सकेंगे। परीक्षा के बाद इन परीक्षा भवनों में कॉपियों की स्टोरेज भी की जाएगी। इन परीक्षा भवनों को कॉपियों की जाँच के लिए मूल्यांकन केन्द्र के रूप में भी उपयोग किया जा सकेगा।

इन 29 जगहों पर बनाये जाने वाले वज्रगृह में परीक्षाओं हेतु गोपनीय सामग्रियों का भण्डारण भी किया जा सकेगा। आवश्यकता के अनुसार उत्तरपुस्तिकाओं की बारकोडिंग एवं स्कैनिंग भी करायी जा सकेगी। ऐसे में परीक्षा कार्यों के साथ-साथ यह वज्रगृह निर्वाचन कार्यों से संबंधित संवेदनशील सामग्रियों के भण्डारण आदि के लिए भी उपयोग हो सकेगा। इस प्रकार, निर्वाचन के समय विद्यालयों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों में पठन-पाठन बन्द नहीं होगा और वज्रगृहों के निर्माण से निर्वाचन संबंधी कार्य यहीं से संपादित हो सकेंगे तथा विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई निरंतर चलती रहेगी।

इन हाईटेक बहुउद्देशीय भवनों में फायर अलार्म, अग्निशमन उपकरण एवं आपदा प्रबंधन से संबंधित व्यवस्थाएँ रहेंगी। यहाँ 24*7 सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी एवं रिकॉडिंग की व्यवस्था मौजूद होगी। इस परीक्षा भवन-सह-वज्रगृह का निर्माण जिस विद्यालय/कॉलेज में किया जाएगा, उसी विद्यालय/कॉलेज को संचालन हेतु किया जाएगा। परीक्षा भवन-सह-वज्रगृह से प्राप्त राजस्व में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति एवं संबंधित विद्यालय/कॉलेज की हिस्सेदारी रहेगी। संबंधित विद्यालय/कॉलेज भी अपनी आवश्यकता के अनुसार इन परीक्षा भवनों-सह-वज्रगृह में विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियाँ या अपनी आन्तरिक परीक्षाएँ करा सकेंगे, जिससे उन्हें काफी सुविधा होगी।  

Trending News

सरकार की कोशिश के बावबजू लगा झटका, बड़कागांव PACS के 8 सदस्यों ने एक साथ दिया इस्तीफा
सरकार की कोशिश के बावबजू लगा झटका, बड़कागांव PACS के 8 सदस्यों ने एक साथ दिया इस्तीफा
Sep 19, 2026, 2:30:00 PM
भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी की कार पर बेकाबू भीड़ ने किया हमला, गाड़ी के शीशे टूटे
भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी की कार पर बेकाबू भीड़ ने किया हमला, गाड़ी के शीशे टूटे
Sep 19, 2026, 2:26:00 PM
सोशल मीडिया पर दम दिखाएगी बीजेपी, तैयार हुई टीम
सोशल मीडिया पर दम दिखाएगी बीजेपी, तैयार हुई टीम
Sep 19, 2026, 2:16:00 PM
भीषण सड़क हादसे में अधिवक्ता की मौत, मृतक का सिर धड़ से अलग होकर 13 फीट दूर जा गिरा
भीषण सड़क हादसे में अधिवक्ता की मौत, मृतक का सिर धड़ से अलग होकर 13 फीट दूर जा गिरा
Sep 19, 2026, 2:06:00 PM
जमुई: अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद की शहादत दिवस पर भव्य ऑल इंडिया मुशायरा, देशभर के शायरों ने गाए देशभक्ति के तराने
जमुई: अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद की शहादत दिवस पर भव्य ऑल इंडिया मुशायरा, देशभर के शायरों ने गाए देशभक्ति के तराने
Sep 19, 2026, 1:20:00 PM
मोतिहारी में बैंक कर्मियों की शराब पार्टी, 5 गिरफ्तार
मोतिहारी में बैंक कर्मियों की शराब पार्टी, 5 गिरफ्तार
Sep 19, 2026, 1:10:00 PM
हाजीपुर में राजू की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ठेकेदार पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
हाजीपुर में राजू की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ठेकेदार पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
Sep 19, 2026, 12:51:00 PM
बेगूसराय स्टेशन पर टिकट की कीमत से अधिक वसूली का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप
बेगूसराय स्टेशन पर टिकट की कीमत से अधिक वसूली का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप
Sep 19, 2026, 12:47:00 PM
ममता को झटके पर झटका, नंदीग्राम के बाद अब रेजीनगर सीट से प्रत्याशी ने लिया नामांकन वापस
ममता को झटके पर झटका, नंदीग्राम के बाद अब रेजीनगर सीट से प्रत्याशी ने लिया नामांकन वापस
Sep 19, 2026, 12:42:00 PM
हथियार के बल पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पड़ोस के युवक पर आरोप
हथियार के बल पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पड़ोस के युवक पर आरोप
Sep 19, 2026, 12:28:00 PM