महंगा पडा फाइनेंसर का ग्राहक से बाइक जब्त करना, उपभोक्ता आयोग ने लगाया जुर्माना

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने एक महत्वपूर्ण फैसले में ऋण की किस्तों के भुगतान में चूक के आधार पर निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन किए बिना दोपहिया वाहन जब्त करने को सेवा में कमी माना है।

महंगा पडा फाइनेंसर का ग्राहक से बाइक जब्त करना, उपभोक्ता आयोग ने लगाया जुर्माना

पटना: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने एक महत्वपूर्ण फैसले में ऋण की किस्तों के भुगतान में चूक के आधार पर निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन किए बिना दोपहिया वाहन जब्त करने को सेवा में कमी माना है। आयोग ने शिकायतकर्ता सौरभ राज की परिवाद याचिका स्वीकार करते हुए संबंधित फाइनेंसर को जब्त की गई मोटरसाइकिल को पूर्ण सर्विसिंग के बाद चालू हालत में वापस करने तथा मानसिक परेशानी एवं शारीरिक उत्पीड़न के लिए दस हजार रूपये मुआवजा और दस हजार रूपये मुकदमा खर्च के रूप में भुगतान करने का आदेश दिया है।

मामले के अनुसार, शिकायतकर्ता ने 31 जुलाई 2013 को बजाज पल्सर 130 सीसी मोटरसाइकिल खरीदी थी। इसके लिए संबंधित फाइनेंसर से 65,000 रूपये का ऋण लिया गया था, जिसे 3,245 की 20 समान मासिक किस्तों में चुकाया जाना था। किस्तों के भुगतान में चूक होने पर 18 अगस्त 2014 को फाइनेंसर ने संबंधित पक्षों के माध्यम से मोटरसाइकिल जब्त कर ली। शिकायतकर्ता का आरोप था कि वाहन जब्त करने से पहले नियमानुसार आवश्यक नोटिस की प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया।

मामले की सुनवाई के दौरान आयोग ने पाया कि वाहन जब्त करने से पहले बकाया राशि की मांग का नोटिस, ऋण वापसी (लोन रिकॉल) नोटिस तथा वाहन जब्त करने के आशय से संबंधित नोटिस की प्रक्रिया महत्वपूर्ण है। संबंधित फाइनेंसर द्वारा वाहन जब्त करने के आशय से जारी नोटिस प्रस्तुत नहीं किया जा सका। आयोग ने इसे सेवा में कमी मानते हुए शिकायतकर्ता के पक्ष में निर्णय दिया।

आयोग ने निर्देश दिया कि आदेश की प्रति प्राप्त होने की तिथि से 120 दिनों के भीतर मोटरसाइकिल की पूर्ण सर्विसिंग कराकर उसे चालू हालत में शिकायतकर्ता को वापस किया जाए तथा 10,000 मुआवजा और 10,000 रूपये मुकदमा खर्च का भुगतान किया जाए। निर्धारित अवधि में आदेश का अनुपालन नहीं होने पर तीन माह बाद से वास्तविक भुगतान अथवा वाहन की सुपुर्दगी तक देय राशि पर 12 प्रतिशत वार्षिक साधारण ब्याज लागू होगा। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि संबंधित फाइनेंसर मोटरसाइकिल को सर्विसिंग के बाद चालू हालत में वापस करने में विफल रहता है, तो उसे वाहन की लागत के मद में 50,000 रूपये का भुगतान करना होगा। यह निर्णय जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना के अध्यक्ष प्रेम रंजन मिश्र एवं सदस्य रजनीश कुमार ने पारित किया।

Trending News

 Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: 14 केंद्रों पर 1297 मतदाता करेंगे मतदान
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: 14 केंद्रों पर 1297 मतदाता करेंगे मतदान
Oct 22, 2026, 6:24:00 PM
Bihar MLC Election: कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान की तैयारियां पूरी
Bihar MLC Election: कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान की तैयारियां पूरी
Oct 22, 2026, 6:12:00 PM
 Bihar MLC Election: दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद
Bihar MLC Election: दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद
Oct 22, 2026, 5:52:00 PM
पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक अपनी ताकत दिखाएगी सुभासपा
पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक अपनी ताकत दिखाएगी सुभासपा
Oct 22, 2026, 5:48:00 PM
राज्य के सभी माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में इस तारीख को होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी
राज्य के सभी माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में इस तारीख को होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी
Oct 22, 2026, 5:39:00 PM
तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर 23 अक्टूबर को आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, स्वागत की तैयारियां पूरी
तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर 23 अक्टूबर को आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, स्वागत की तैयारियां पूरी
Oct 22, 2026, 5:37:00 PM
महंगा पडा फाइनेंसर का ग्राहक से बाइक जब्त करना, उपभोक्ता आयोग ने लगाया जुर्माना
महंगा पडा फाइनेंसर का ग्राहक से बाइक जब्त करना, उपभोक्ता आयोग ने लगाया जुर्माना
Oct 22, 2026, 4:24:00 PM
पांकी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, अंचलाधिकारी व जेएलकेएम नेता ने लोगों को किया जागरूक
पांकी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, अंचलाधिकारी व जेएलकेएम नेता ने लोगों को किया जागरूक
Oct 22, 2026, 3:49:00 PM
सरकार की योजनाओं व जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी आम लोगों तक त्वरित एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाएं - मुख्यमंत्री
सरकार की योजनाओं व जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी आम लोगों तक त्वरित एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाएं - मुख्यमंत्री
Oct 22, 2026, 3:43:00 PM
RJD सांसद सुधाकर सिंह ने CM सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, इनके लिए कर दी बड़ी मांग
RJD सांसद सुधाकर सिंह ने CM सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, इनके लिए कर दी बड़ी मांग
Oct 22, 2026, 3:39:00 PM