MDR शुल्क के प्रस्ताव को स्थगित करने के निर्णय का CAIT बिहार ने किया स्वागत

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने डिजिटल भुगतान पर प्रस्तावित MDR (Merchant Discount Rate) शुल्क लगाने के निर्णय को स्थगित करने के सरकार के कदम का स्वागत किया है।

MDR शुल्क के प्रस्ताव को स्थगित करने के निर्णय का CAIT बिहार ने किया स्वागत

पटना: कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने डिजिटल भुगतान पर प्रस्तावित MDR (Merchant Discount Rate) शुल्क लगाने के निर्णय को स्थगित करने के सरकार के कदम का स्वागत किया है। उन्होंने इसे व्यापारियों के हितों और उनकी चिंताओं से जुड़ा महत्वपूर्ण निर्णय बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त किया।

अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि CAIT लगातार व्यापारियों के हितों और उनकी समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाता रहा है। इसी क्रम में CAIT के प्रतिनिधिमंडल ने 30 सितंबर 2026 को वित्त मंत्री से मुलाकात कर MDR शुल्क के प्रस्ताव को स्थगित करने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन में इस प्रस्ताव को टालने से व्यापारियों को राहत मिलेगी और डिजिटल भुगतान प्रणाली के प्रति उनका विश्वास बनाए रखने में मदद मिलेगी। छोटे एवं मध्यम व्यापारियों के लिए डिजिटल भुगतान आज कारोबार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। ऐसे में डिजिटल लेन-देन पर अतिरिक्त शुल्क का संभावित बोझ व्यापारियों के साथ-साथ ग्राहकों को भी प्रभावित कर सकता है।

CAIT बिहार अध्यक्ष ने कहा कि एक मजबूत डिजिटल अर्थव्यवस्था के निर्माण के लिए व्यापारियों का आर्थिक रूप से सशक्त होना आवश्यक है। सरकार और व्यापारी समुदाय के बीच सकारात्मक संवाद एवं बेहतर समन्वय से ही डिजिटल भुगतान व्यवस्था को अधिक सरल, सुलभ और समावेशी बनाया जा सकता है। वर्मा ने कहा कि CAIT देशभर के व्यापारियों की आवाज को सरकार तक पहुंचाने और उनके हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी व्यापारियों से जुड़े नीतिगत निर्णय लेते समय उनके व्यावहारिक अनुभवों और सुझावों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Trending News

दिवाली के बाद लागू होगा UPI MDR, 15 अक्टूबर से नहीं...
दिवाली के बाद लागू होगा UPI MDR, 15 अक्टूबर से नहीं...
Oct 13, 2026, 2:35:00 PM
 आहर से युवक का शव बरामद, शरीर पर चोट के निशान से हत्या की आशंका, परिजनों में कोहराम
आहर से युवक का शव बरामद, शरीर पर चोट के निशान से हत्या की आशंका, परिजनों में कोहराम
Oct 13, 2026, 2:28:00 PM
दशहरा से पहले वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन, 2 दिनों में भुगतान नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी
दशहरा से पहले वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन, 2 दिनों में भुगतान नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी
Oct 13, 2026, 2:25:00 PM
गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, लग्जरी कार से 17 पैकेट गांजा बरामद, नाजिम समेत 3 गिरफ्तार
गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, लग्जरी कार से 17 पैकेट गांजा बरामद, नाजिम समेत 3 गिरफ्तार
Oct 13, 2026, 2:22:00 PM
दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने पूजा कर लौट रही दो बच्चियों को कुचला, दोनों की मौके पर मौत
दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने पूजा कर लौट रही दो बच्चियों को कुचला, दोनों की मौके पर मौत
Oct 13, 2026, 2:21:00 PM
पावापुरी में संजय सरावगी का भव्य स्वागत, राहुल व तेजस्वी पर भड़क उठे
पावापुरी में संजय सरावगी का भव्य स्वागत, राहुल व तेजस्वी पर भड़क उठे
Oct 13, 2026, 2:13:00 PM
तीन सेंटीमीटर के पत्ते पर 'नारी शक्ति' का महाघोष, मधुरेन्द्र ने मां दुर्गा के जरिए दिया बड़ा संदेश
तीन सेंटीमीटर के पत्ते पर 'नारी शक्ति' का महाघोष, मधुरेन्द्र ने मां दुर्गा के जरिए दिया बड़ा संदेश
Oct 13, 2026, 2:01:00 PM
कथित बूचड़खाने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच लोग गिरफ्तार
कथित बूचड़खाने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच लोग गिरफ्तार
Oct 13, 2026, 1:29:00 PM
नवरात्र के 10 दिन यहां मां के दरबार में महिलाओं का प्रवेश वर्जित, वजह जानकर रह जाएंगे दंग
नवरात्र के 10 दिन यहां मां के दरबार में महिलाओं का प्रवेश वर्जित, वजह जानकर रह जाएंगे दंग
Oct 13, 2026, 1:12:00 PM
पुलिस की गश्ती होगी और तेज, SP ने GPS से लैस 53 नई बाइक किया रवाना
पुलिस की गश्ती होगी और तेज, SP ने GPS से लैस 53 नई बाइक किया रवाना
Oct 13, 2026, 1:07:00 PM