पावापुरी में संजय सरावगी का भव्य स्वागत, राहुल व तेजस्वी पर भड़क उठे

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का नवादा जाने के क्रम में नालंदा जिले के विभिन्न स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

पावापुरी में संजय सरावगी का भव्य स्वागत, राहुल व तेजस्वी पर भड़क उठे

नालंदा : बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का नवादा जाने के क्रम में नालंदा जिले के विभिन्न स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसी कड़ी में पावापुरी के समीप बीजेपी जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश संजय सरावगी ने पूर्व विधान पार्षद स्वर्गीय कपिलदेव प्रसाद के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 

NDA पूरी एकजुटता के साथ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र सेका चुनाव लड़ रहा है - संजय सरावगी

मीडिया से बातचीत के दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि आज नवादा और नालंदा में उनका चुनावी दौरा है। एनडीए पूरी एकजुटता के साथ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र सेका चुनाव लड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि इस चुनाव में एनडीए प्रत्याशियों की प्रचंड जीत होगी। वहीं, इंडिया ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन पर निशाना साधते हुए संजय सरावगी ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर राजनीतिक उद्देश्य से माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया। 

सरावगी ने कहा- SC के मुख्य न्यायाधीश ने विपक्ष को कानून के तहत अदालत में आने की बात कही थी

संजय सरावगी ने कहा कि राजनीतिक उद्देश्य से देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने विपक्ष को कानून के तहत अदालत में आने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल चुनाव के समय उपद्रव करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनावों में भी विपक्ष को करारी हार का सामना करना पड़ेगा और कांग्रेस कई सीटों पर अपनी जमानत तक नहीं बचा पाएगी।

नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट

Trending News

दिवाली के बाद लागू होगा UPI MDR, 15 अक्टूबर से नहीं...
दिवाली के बाद लागू होगा UPI MDR, 15 अक्टूबर से नहीं...
Oct 13, 2026, 2:35:00 PM
 आहर से युवक का शव बरामद, शरीर पर चोट के निशान से हत्या की आशंका, परिजनों में कोहराम
आहर से युवक का शव बरामद, शरीर पर चोट के निशान से हत्या की आशंका, परिजनों में कोहराम
Oct 13, 2026, 2:28:00 PM
दशहरा से पहले वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन, 2 दिनों में भुगतान नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी
दशहरा से पहले वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन, 2 दिनों में भुगतान नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी
Oct 13, 2026, 2:25:00 PM
गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, लग्जरी कार से 17 पैकेट गांजा बरामद, नाजिम समेत 3 गिरफ्तार
गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, लग्जरी कार से 17 पैकेट गांजा बरामद, नाजिम समेत 3 गिरफ्तार
Oct 13, 2026, 2:22:00 PM
दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने पूजा कर लौट रही दो बच्चियों को कुचला, दोनों की मौके पर मौत
दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने पूजा कर लौट रही दो बच्चियों को कुचला, दोनों की मौके पर मौत
Oct 13, 2026, 2:21:00 PM
पावापुरी में संजय सरावगी का भव्य स्वागत, राहुल व तेजस्वी पर भड़क उठे
पावापुरी में संजय सरावगी का भव्य स्वागत, राहुल व तेजस्वी पर भड़क उठे
Oct 13, 2026, 2:13:00 PM
तीन सेंटीमीटर के पत्ते पर 'नारी शक्ति' का महाघोष, मधुरेन्द्र ने मां दुर्गा के जरिए दिया बड़ा संदेश
तीन सेंटीमीटर के पत्ते पर 'नारी शक्ति' का महाघोष, मधुरेन्द्र ने मां दुर्गा के जरिए दिया बड़ा संदेश
Oct 13, 2026, 2:01:00 PM
कथित बूचड़खाने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच लोग गिरफ्तार
कथित बूचड़खाने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच लोग गिरफ्तार
Oct 13, 2026, 1:29:00 PM
नवरात्र के 10 दिन यहां मां के दरबार में महिलाओं का प्रवेश वर्जित, वजह जानकर रह जाएंगे दंग
नवरात्र के 10 दिन यहां मां के दरबार में महिलाओं का प्रवेश वर्जित, वजह जानकर रह जाएंगे दंग
Oct 13, 2026, 1:12:00 PM
पुलिस की गश्ती होगी और तेज, SP ने GPS से लैस 53 नई बाइक किया रवाना
पुलिस की गश्ती होगी और तेज, SP ने GPS से लैस 53 नई बाइक किया रवाना
Oct 13, 2026, 1:07:00 PM