अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, अपनी तैयारियों को कर लें पूरी

अगस्त माह हर किसी के लिए खास होता है। इस माह में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। सप्ताहांत की छुट्टियों के अलावा अगस्त में कई राज्यों में क्षेत्रीय त्योहारों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खास मौकों की वजह से अलग-अलग दिनों में बैंक बंद रहेंगे।

अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, अपनी तैयारियों को कर लें पूरी

अगस्त माह हर किसी के लिए खास होता है। इस बार भी यह माह खास है। दरअसल आर्थिक दृष्टि से देखें तो इस माह में वैसे लोगों को विशेष तैयारी करनी होगी, जिनका बैंक से वास्ता रहता है। दरअसल इस माह में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। सप्ताहांत की छुट्टियों के अलावा अगस्त में कई राज्यों में क्षेत्रीय त्योहारों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खास मौकों की वजह से अलग-अलग दिनों में बैंक बंद रहेंगे। 

दरअसल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी छुट्टियों के कैलेंडर को जारी किया है। बता दें कि सरकारी छुट्टियों के अलावा बैंक सेकेंड और फोर्थ शनिवार और हर रविवार को भी बंद रहते हैं। हालांकि इस दौरान बैंक शाखाएं बंद होने के बावजूद, देश भर में जरूरी ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी। राष्ट्रीय छुट्टियों के दिन ग्राहक ऑनलाइन या मोबाइल बैंकिंग सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं।

जानिए किस किस तारीख को बंद रहेंगे बैंक

4 अगस्त (मंगलवार): त्रिपुरा में केर पूजा के कारण बैंक बंद रहेंगे।

13 अगस्त (गुरुवार): मणिपुर में 'पेट्रियट्स डे' के कारण बैंक बंद रहेंगे। 

15 अगस्त (शनिवार): स्वतंत्रता दिवस के कारण देश भर में बैंक बंद रहेंगे।

19 अगस्त (बुधवार): त्रिपुरा में महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर के जन्मदिन के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।

25 अगस्त (मंगलवार): केरल और आंध्र प्रदेश में मिलाद-उन-नबी/पहला ओणम/मिलाद-ए-शरीफ (पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन) के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।

26 अगस्त (गुरुवार): दिल्ली NCR, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड में ईद-ए-मिलाद/बारावफात/मिलाद-उन-नबी (पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन)/थिरुवोणम के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।

28 अगस्त (शुक्रवार): रक्षा बंधन/पांग-ल्हाबसोल/ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के बाद का शुक्रवार/श्री नारायण गुरु जयंती/अय्यंकाली जयंती के कारण गुजरात, मध्य प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, केरल और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। 

राष्ट्रीय और राज्य आधारित खास छुट्टियों के अलावा अगस्त में पांच रविवार और दूसरे तथा चौथे रविवार को भी बैंक बंद रहेंगे। इस दौरान 2 अगस्त, 9 अगस्त, 16 अगस्त, 23 अगस्त और 30 अगस्त रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नियमों के अनुसार सभी बैंक 8 अगस्त (दूसरा शनिवार) और 22 अगस्त (चौथा शनिवार) को भी बंद रहेंगे।

Trending News

शिक्षकों का स्थानांतरण पूरी तरह ऐच्छिक, विकल्प वाले विद्यालय में ही होगी बदली : शिक्षा मंत्री
शिक्षकों का स्थानांतरण पूरी तरह ऐच्छिक, विकल्प वाले विद्यालय में ही होगी बदली : शिक्षा मंत्री
Jul 31, 2026, 6:49:00 PM
'बंटवारा 1947' पोस्टर की धूम, 'गदर' से कितनी अलग है फिल्म, तारा सिंह से सिकंदर मिर्जा बने सनी देओल
'बंटवारा 1947' पोस्टर की धूम, 'गदर' से कितनी अलग है फिल्म, तारा सिंह से सिकंदर मिर्जा बने सनी देओल
Jul 31, 2026, 6:49:00 PM
जांच के लिए वाहन रोकने का अधिकार दारोगा से नीचे के पदाधिकारी को नहीं : एडीजी
जांच के लिए वाहन रोकने का अधिकार दारोगा से नीचे के पदाधिकारी को नहीं : एडीजी
Jul 31, 2026, 6:43:00 PM
पत्नी से विवाद के बाद युवक ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग
पत्नी से विवाद के बाद युवक ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग
Jul 31, 2026, 6:27:00 PM
केरेडारी: उत्क्रमित मध्य विद्यालय खपिया में ग्रामीणों की बैठक, उठा शिक्षकों की कमी का मुद्दा
केरेडारी: उत्क्रमित मध्य विद्यालय खपिया में ग्रामीणों की बैठक, उठा शिक्षकों की कमी का मुद्दा
Jul 31, 2026, 6:04:00 PM
एनटीपीसी विस्थापितों के लिए केंद्रीय मंत्री से मिले विधायक रोशन लाल चौधरी, सौंपा 9 सूत्री मांग पत्र
एनटीपीसी विस्थापितों के लिए केंद्रीय मंत्री से मिले विधायक रोशन लाल चौधरी, सौंपा 9 सूत्री मांग पत्र
Jul 31, 2026, 5:50:00 PM
अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, अपनी तैयारियों को कर लें पूरी
अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, अपनी तैयारियों को कर लें पूरी
Jul 31, 2026, 5:38:00 PM
'छात्रों का भविष्य बर्बाद करने पर तुले हैं अमित शाह' रोहिणी आचार्य बोली-देश रील से नहीं चलता मोदी जी..
'छात्रों का भविष्य बर्बाद करने पर तुले हैं अमित शाह' रोहिणी आचार्य बोली-देश रील से नहीं चलता मोदी जी..
Jul 31, 2026, 5:19:00 PM
शिक्षक ट्रांसफर: आया बडा अपडेट, शिक्षा विभाग ने दी अहम जानकारी
शिक्षक ट्रांसफर: आया बडा अपडेट, शिक्षा विभाग ने दी अहम जानकारी
Jul 31, 2026, 5:15:00 PM
आयुषी मीडिया कंसल्टेंट्स का 28वां साल बेमिसाल, व्यापार ही नहीं हमने ब्रांड गढ़े और सपनों को साकार किया
आयुषी मीडिया कंसल्टेंट्स का 28वां साल बेमिसाल, व्यापार ही नहीं हमने ब्रांड गढ़े और सपनों को साकार किया
Jul 31, 2026, 4:44:00 PM