सुपौल में दिनदहाड़े फायरिंग, युवक के सीने में मारी गोली

सुपौल में दिनदहाड़े फायरिंग, युवक के सीने में मारी गोली
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 21, 2026, 11:29:00 AM

सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार दी। गोली युवक के सीने में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घायल युवक का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

घायल की पहचान सुपौल के गौरवगढ़ निवासी भूमि यादव के 22 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार यादव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार रंजीत अपनी मौसी के घर झड़का आया हुआ था। मंगलवार सुबह वह अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बाबू साहब पेट्रोल पंप से पूरब पुल के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। एक गोली सीधे उसके सीने में लगी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा।

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। राहगीरों की मदद से गंभीर रूप से घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, किशनपुर पहुंचाया गया। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल, सुपौल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में भी चिकित्सकों ने बेहतर इलाज की जरूरत बताते हुए उसे हायर सेंटर भेज दिया। इसके बाद परिजनों ने उसे सुपौल शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पिपरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।

पिपरा के प्रभारी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि युवक को गोली लगने की सूचना मिली है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटना के सभी पहलुओं पर पुलिस काम कर रही है। हमलावरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

 सुपौल से कुणाल कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

तातारपुर ब्लास्ट कांड: दो दोषी करार, विभिन्न धाराओं में मिली 10-10 वर्ष की सजा
तातारपुर ब्लास्ट कांड: दो दोषी करार, विभिन्न धाराओं में मिली 10-10 वर्ष की सजा
Jul 21, 2026, 6:15:00 PM
'खान फ्रॉड है, इसे बिहार में घुसने न दें' पूर्व मंत्री नीरज बबलू के बयान पर NCP नेता का पलटवार, बताया धरोहर
'खान फ्रॉड है, इसे बिहार में घुसने न दें' पूर्व मंत्री नीरज बबलू के बयान पर NCP नेता का पलटवार, बताया धरोहर
Jul 21, 2026, 6:13:00 PM
भागलपुर: 'अनजान लिंक पर क्लिक न करें' अधिकारियों ने छात्रों को किया साइबर अपराध के प्रति जागरूक
भागलपुर: 'अनजान लिंक पर क्लिक न करें' अधिकारियों ने छात्रों को किया साइबर अपराध के प्रति जागरूक
Jul 21, 2026, 5:56:00 PM
JSSC TGT नियुक्ति मामले में हाईकोर्ट सख्त, सभी LPA की होगी संयुक्त सुनवाई
JSSC TGT नियुक्ति मामले में हाईकोर्ट सख्त, सभी LPA की होगी संयुक्त सुनवाई
Jul 21, 2026, 5:53:00 PM
Amazon का धमाका ऑफर, कम कीमत में खरीदें लेटेस्ट लैपटॉप,  मौका हाथ से निकल न जाए.. जल्दी कीजिए....
Amazon का धमाका ऑफर, कम कीमत में खरीदें लेटेस्ट लैपटॉप, मौका हाथ से निकल न जाए.. जल्दी कीजिए....
Jul 21, 2026, 5:39:00 PM
भाजपा ने सरकार पर साधा निशाना, कहा-अफसरशाही के आगे बेबस दिख रही सरकार
भाजपा ने सरकार पर साधा निशाना, कहा-अफसरशाही के आगे बेबस दिख रही सरकार
Jul 21, 2026, 5:39:00 PM
BREAKING: JPSC दफ्तर में CID की रेड, खंगाले जा रहे अहम दस्तावेज
BREAKING: JPSC दफ्तर में CID की रेड, खंगाले जा रहे अहम दस्तावेज
Jul 21, 2026, 5:26:00 PM
एक्सट्रीम बार ह*त्याकांड में बड़ा फैसला, विक्की समेत 10 दोषियों को 9-9 साल की सजा
एक्सट्रीम बार ह*त्याकांड में बड़ा फैसला, विक्की समेत 10 दोषियों को 9-9 साल की सजा
Jul 21, 2026, 5:15:00 PM
अल नीनो से बिगड़े हालात, KVK ने किसानों को बताया नुकसान से बचने का फॉर्मूला
अल नीनो से बिगड़े हालात, KVK ने किसानों को बताया नुकसान से बचने का फॉर्मूला
Jul 21, 2026, 4:46:00 PM
PM आवास के बाहर धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका गांधी, डिंपल-अखिलेश, खेसारी ने क्या कहा, ममता बनर्जी का ऐलान
PM आवास के बाहर धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका गांधी, डिंपल-अखिलेश, खेसारी ने क्या कहा, ममता बनर्जी का ऐलान
Jul 21, 2026, 4:20:00 PM