रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन

सुपौल में चर्चित रौशन पंडित हत्याकांड को लेकर बुधवार को जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। प्रशासन की अनुमति नहीं होने के बावजूद बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट गेट तक पहुंच गए।

रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 15, 2026, 6:05:00 PM

सुपौल में चर्चित रौशन पंडित हत्याकांड को लेकर बुधवार को जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। प्रशासन की अनुमति नहीं होने के बावजूद बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट गेट तक पहुंच गए। इस दौरान कई जगह पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की और हल्की झड़प भी हुई। बाद में मृतक के परिजनों ने डीएम और एसपी से मुलाकात कर न्याय की मांग की।

त्रिवेणीगंज के चर्चित रौशन पंडित हत्याकांड को लेकर बुधवार को सुपौल जिला मुख्यालय में माहौल गरमा गया। न्याय की मांग को लेकर बड़ी संख्या में लोग विरोध प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े। प्रशासन की अनुमति नहीं होने के बावजूद प्रदर्शनकारी आगे बढ़ते रहे, जिसके चलते रास्ते में कई स्थानों पर पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की और हल्की झड़प भी हुई।

स्थिति को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद प्रशासन ने रौशन पंडित की पत्नी और परिजनों सहित आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को डीएम और एसपी से मिलने की अनुमति दी। प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों के समक्ष हत्याकांड की निष्पक्ष और त्वरित जांच, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग रखी। 

डीएम और एसपी ने मामले में कानून के तहत निष्पक्ष कार्रवाई तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया। हालांकि, परिजनों और समर्थकों ने स्पष्ट कहा कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

फिलहाल प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। रौशन पंडित हत्याकांड को लेकर जिले की सियासत और सामाजिक माहौल लगातार गर्म बना हुआ है। अब सभी की निगाहें पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।

सुपौल से कुणाल कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
Jul 15, 2026, 6:05:00 PM
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
Jul 15, 2026, 5:45:00 PM
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
Jul 15, 2026, 4:58:00 PM
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 4:55:00 PM
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
Jul 15, 2026, 4:33:00 PM