सीवान पुलिस ने जाली नोट बनाने वाले गिरोह का किया खुलासा, महिला समेत 2 गिरफ्तार, नोट छापने की मशीन...
सीवान पुलिस ने जाली नोट बनाने वाले गिरोह का बड़ा खुलासा किया है। मैरवा थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान पुलिस ने 5 लाख 45 हजार रुपये के जाली भारतीय नोट, 88 हजार नगद रुपए, नोट छापने की मशीन और अन्य उपकरण बरामद किए हैं।
सीवान पुलिस ने जाली नोट बनाने वाले गिरोह का बड़ा खुलासा किया है। मैरवा थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान पुलिस ने 5 लाख 45 हजार रुपये के जाली भारतीय नोट, 88 हजार नगद रुपए, नोट छापने की मशीन और अन्य उपकरण बरामद किए हैं।
इस कार्रवाई में पुलिस ने एक महिला समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मैरवा थाना क्षेत्र के पंडितपुरा गांव में यह कार्रवाई की है। इसकी जानकारी सीवान एसपी पूरन कुमार झा ने प्रेसवार्ता कर दी है।
एसपी ने बताया कि मैरवा थाना पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि पंडितपुरा गांव में एक गिरोह द्वारा एक घर में जाली भारतीय नोट छापने और उसके कारोबार का संचालन किया जा रहा है। जिसको लेकर मैरवा एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
टीम द्वारा महिला के घर पर छापेमारी कर तलाशी ली गई।इस दौरान घर से भारी मात्रा में 500,200 और 100 रुपये के नोट,88 हजार नगद रुपए,नोट छापने की मशीन और अन्य उपकरण बरामद किए गए। गिरफ्तार महिला ने पुलिस पूछताछ के दौरान बताया कि वह अपने परिजनों और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर जाली भारतीय नोट को बनाने और बेचने का अवैध कारोबार करती है।
महिला पूर्व में भी सीवान जिले के रसूलपुर कांड में जाली नोट के सप्लाई में जेल जा चुकी है।फिलहाल पुलिस पूरे गिरोह के नेटवर्क को खंगाल रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
सिवान से नागेन्द्र कुमार की रिपोर्ट
Trending News