सीवान पुलिस को बड़ी कामयाबी, करंट लगाकर हत्या करने वाला गिरफ्तार

सीवान जिले के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के उज्जैना गांव में 23 वर्षीय युवक मोनू पासवान की करंट लगाकर की गई संदिग्ध हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

सीवान पुलिस को बड़ी कामयाबी, करंट लगाकर हत्या करने वाला गिरफ्तार
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 07, 2026, 6:50:00 PM

सीवान जिले के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के उज्जैना गांव में 23 वर्षीय युवक मोनू पासवान की करंट लगाकर की गई संदिग्ध हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी, पूर्व मुखिया योगेंद्र राय के पुत्र पंकज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के बाद महाराजगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अमन कुमार के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था। टीम में लकड़ी नबीगंज थानाध्यक्ष सविता कुमारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया। 

गुप्त सूचना के आधार पर उज्जैना स्थित होतिक राय मध्य विद्यालय के समीप छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन एसआईटी ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

मामले का खुलासा करते हुए एसडीपीओ अमन कुमार ने लकड़ी नबीगंज थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि आरोपी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है तथा मामले की जांच आगे भी जारी रहेगी।

 सिवान से नागेन्द्र कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

हरित ऊर्जा परियोजनाओं को गति देने के लिए बिहार ने केंद्र से मांगा सहयोग
हरित ऊर्जा परियोजनाओं को गति देने के लिए बिहार ने केंद्र से मांगा सहयोग
Jul 07, 2026, 7:47:00 PM
उपायुक्त ने सुनी आमजन की फरियादें, एक सप्ताह में निपटारे के निर्देश
उपायुक्त ने सुनी आमजन की फरियादें, एक सप्ताह में निपटारे के निर्देश
Jul 07, 2026, 7:41:00 PM
डॉक्टर, क्लर्क की कथित शराब पार्टी का वीडियो मामला, डीएम सख्त, जांच के लिए समिति गठित
डॉक्टर, क्लर्क की कथित शराब पार्टी का वीडियो मामला, डीएम सख्त, जांच के लिए समिति गठित
Jul 07, 2026, 7:36:00 PM
मंत्री के लिए सीओ ने लगाया छाता, शुरू हुई सियासत
मंत्री के लिए सीओ ने लगाया छाता, शुरू हुई सियासत
Jul 07, 2026, 7:08:00 PM
सीवान पुलिस को बड़ी कामयाबी, करंट लगाकर हत्या करने वाला गिरफ्तार
सीवान पुलिस को बड़ी कामयाबी, करंट लगाकर हत्या करने वाला गिरफ्तार
Jul 07, 2026, 6:50:00 PM
पटना पुलिस को बड़ी कामयाबी, एक क्विंटल गांजे के साथ पांच गिरफ्तार
पटना पुलिस को बड़ी कामयाबी, एक क्विंटल गांजे के साथ पांच गिरफ्तार
Jul 07, 2026, 6:42:00 PM
नई टोल नीति जनता पर आर्थिक हमला, खजाना खाली होने का प्रमाण : वीआइपी
नई टोल नीति जनता पर आर्थिक हमला, खजाना खाली होने का प्रमाण : वीआइपी
Jul 07, 2026, 6:25:00 PM
एक होटल, एक कमरा और कमरे में दो महिलाएं और आठ लडके, सब हुए गिरफ्तार, पुलिस पडताल में जुटी
एक होटल, एक कमरा और कमरे में दो महिलाएं और आठ लडके, सब हुए गिरफ्तार, पुलिस पडताल में जुटी
Jul 07, 2026, 6:14:00 PM
प्रशांत किशोर से भिड़ेंगे अभिषेक कुमार, बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी ने किया कैंडिडेट का ऐलान
प्रशांत किशोर से भिड़ेंगे अभिषेक कुमार, बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी ने किया कैंडिडेट का ऐलान
Jul 07, 2026, 6:00:00 PM
 'ए निशांत...कल से बैठी हूं' स्वास्थ्य मंत्री ने खुद थामा दादी का हाथ और पहुंच गए डॉक्टर के पास
'ए निशांत...कल से बैठी हूं' स्वास्थ्य मंत्री ने खुद थामा दादी का हाथ और पहुंच गए डॉक्टर के पास
Jul 07, 2026, 5:42:00 PM