संदिग्ध स्थिति में मिला मजदूर का शव, इलाके में सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सीवान में एक मजदूर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मजदूर का शव एक बंद और सुनसान मकान के अंदर मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

संदिग्ध स्थिति में मिला मजदूर का शव, इलाके में सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सीवान में एक मजदूर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मजदूर का शव एक बंद और सुनसान मकान के अंदर मिला है। जिस मकान में शव मिला है, उसके आसपास कोई दूसरा मकान नहीं है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के बाला गांव की है।

मृतक की पहचान गोपालगंज जिले के बेल्लोरपुर निवासी संतोष गिरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बाला गांव में अशोक मांझी का एक मकान है, जो अक्सर बंद रहता है। सुनसान इलाके में स्थित इस मकान के आसपास कोई दूसरा घर भी नहीं है। इसी बंद मकान के अंदर संतोष गिरी का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, FSL की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। परिजनों का आरोप है कि संतोष गिरी की हत्या कर शव को मकान के अंदर लटकाया गया है। 

मृतक के भाई ने बताया कि संतोष गिरी रोज की तरह मजदूरी करने के लिए घर से निकले थे। लेकिन कुछ ही समय बाद उनकी मौत की खबर सामने आई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

सीवान से नागेन्द्र कुमार की रिपोर्ट 



Trending News

आरके सिन्हा: राजनीति के सौरमण्डल से टूट कर बिखर गया गंगा और सोन की दोमट मिट्टी से बना सितारा
आरके सिन्हा: राजनीति के सौरमण्डल से टूट कर बिखर गया गंगा और सोन की दोमट मिट्टी से बना सितारा
Oct 30, 2026, 3:52:00 PM
युवा उत्सव में दिखा जहानाबाद के युवाओं का हुनर, मंत्री-डीएम भी हुए शामिल
युवा उत्सव में दिखा जहानाबाद के युवाओं का हुनर, मंत्री-डीएम भी हुए शामिल
Oct 30, 2026, 3:51:00 PM
सार्वजनिक काली मंदिर में विधिवत स्थापित हुईं मां काली की प्रतिमा, श्रद्धालुओं में उत्साह
सार्वजनिक काली मंदिर में विधिवत स्थापित हुईं मां काली की प्रतिमा, श्रद्धालुओं में उत्साह
Oct 30, 2026, 3:30:00 PM
 कार गैरेज में लगी भीषण आग, कई गाड़ियां और पार्ट्स जलकर राख, करोड़ों की संपत्ति का नुकसान
कार गैरेज में लगी भीषण आग, कई गाड़ियां और पार्ट्स जलकर राख, करोड़ों की संपत्ति का नुकसान
Oct 30, 2026, 3:14:00 PM
संदिग्ध स्थिति में मिला मजदूर का शव, इलाके में सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
संदिग्ध स्थिति में मिला मजदूर का शव, इलाके में सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Oct 30, 2026, 2:56:00 PM
ट्यूनीशिया फिल्म फेस्ट में भारत की धूम, शॉर्ट फिल्म 'तोयज' ने जीता पुरस्कार
ट्यूनीशिया फिल्म फेस्ट में भारत की धूम, शॉर्ट फिल्म 'तोयज' ने जीता पुरस्कार
Oct 30, 2026, 2:38:00 PM
खूनी पारिवारिक विवाद! देवर ने भाभी और भतीजे पर भुजाली से किया हमला
खूनी पारिवारिक विवाद! देवर ने भाभी और भतीजे पर भुजाली से किया हमला
Oct 30, 2026, 2:28:00 PM
घर में अचानक लगी आग, दो मवेशी जलकर राख, लाखों का नुकसान
घर में अचानक लगी आग, दो मवेशी जलकर राख, लाखों का नुकसान
Oct 30, 2026, 1:56:00 PM
आरके सिन्हा: पत्रकारिता से उद्योग जगत और संसद तक का सफर, युद्ध में रिपोर्टिंग, करोड़ों की संपत्ति
आरके सिन्हा: पत्रकारिता से उद्योग जगत और संसद तक का सफर, युद्ध में रिपोर्टिंग, करोड़ों की संपत्ति
Oct 30, 2026, 1:22:00 PM
मशरक में पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे ईंटों के ढेर के पास मिला शव
मशरक में पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे ईंटों के ढेर के पास मिला शव
Oct 30, 2026, 12:53:00 PM