महाराजगंज पुलिस का बड़ा एक्शन: 10 फरार आरोपितों के घर चस्पा हुआ इश्तेहार, अब होगी कुर्की-जब्ती...

सिवान के महाराजगंज थाना क्षेत्र के रामापाली गांव में पुलिस ने फरार चल रहे 10 आरोपितों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार को न्यायालय के आदेश पर उनके घरों पर इश्तेहार चस्पा किया।

महाराजगंज पुलिस का बड़ा एक्शन: 10 फरार आरोपितों के घर चस्पा हुआ इश्तेहार, अब होगी कुर्की-जब्ती...
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 11, 2026, 5:40:00 PM

सिवान के महाराजगंज थाना क्षेत्र के रामापाली गांव में पुलिस ने फरार चल रहे 10 आरोपितों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार को न्यायालय के आदेश पर उनके घरों पर इश्तेहार चस्पा किया। सभी आरोपित पुलिस पर मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में वांछित बताए गए हैं।

पुलिस टीम ने न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए आरोपितों के घर पहुंचकर विधि-सम्मत प्रक्रिया के तहत इश्तेहार चस्पा किया और निर्धारित समय सीमा के भीतर न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी।

जिन आरोपितों के घर इश्तेहार चस्पा किया गया, उनमें अनुप यादव, सुमित यादव, पारस यादव, नन्दकिशोर यादव, रजनीश यादव, राकेश यादव, रूपेश यादव, मनोज यादव समेत कुल 10 आरोपित शामिल हैं।

थानाध्यक्ष विजय चौधरी ने बताया कि सभी आरोपित लंबे समय से फरार हैं। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में उनके विरुद्ध इश्तेहार की कार्रवाई की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित अवधि के भीतर आरोपित न्यायालय में उपस्थित नहीं होते हैं, तो उनके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सीवान से नागेन्द्र कुमार की रिपोर्ट

Trending News

राधाकृष्ण किशोर की नाराजगी पर RJD की चिंता, कैलाश यादव बोले- सरकार ले ठोस फैसला
राधाकृष्ण किशोर की नाराजगी पर RJD की चिंता, कैलाश यादव बोले- सरकार ले ठोस फैसला
Jul 11, 2026, 5:46:00 PM
महाराजगंज पुलिस का बड़ा एक्शन: 10 फरार आरोपितों के घर चस्पा हुआ इश्तेहार, अब होगी कुर्की-जब्ती...
महाराजगंज पुलिस का बड़ा एक्शन: 10 फरार आरोपितों के घर चस्पा हुआ इश्तेहार, अब होगी कुर्की-जब्ती...
Jul 11, 2026, 5:40:00 PM
चास नगर निगम की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की होगी जांच
चास नगर निगम की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की होगी जांच
Jul 11, 2026, 4:43:00 PM
राम मंदिर दान मामले पर कांग्रेस का हमला, मानिक राव ठाकरे ने पीएम मोदी से मांगा जवाब
राम मंदिर दान मामले पर कांग्रेस का हमला, मानिक राव ठाकरे ने पीएम मोदी से मांगा जवाब
Jul 11, 2026, 4:37:00 PM
पुलिस ने की बडी कार्रवाई, स्मैक और हथियार के साथ तस्कर गिरफ्तार
पुलिस ने की बडी कार्रवाई, स्मैक और हथियार के साथ तस्कर गिरफ्तार
Jul 11, 2026, 4:37:00 PM
हवा में अटका रहा सीएम सम्राट चौधरी का हेलिकॉप्टर, सुरक्षा एजेंसी हुई अलर्ट
हवा में अटका रहा सीएम सम्राट चौधरी का हेलिकॉप्टर, सुरक्षा एजेंसी हुई अलर्ट
Jul 11, 2026, 4:30:00 PM
घर में चल रही थी अवैध मिनी गन फैक्ट्री, पुलिस ने मारा छापा, भारी मात्रा में हथियार बरामद
घर में चल रही थी अवैध मिनी गन फैक्ट्री, पुलिस ने मारा छापा, भारी मात्रा में हथियार बरामद
Jul 11, 2026, 4:18:00 PM
निर्माणाधीन भवन से एक ट्रक अंग्रेजी शराब बरामद, पुलिस जांच में जुटी
निर्माणाधीन भवन से एक ट्रक अंग्रेजी शराब बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 11, 2026, 4:04:00 PM
घोसी चैती पीपर कांड पर भाकपा (माले) का प्रतिवाद मार्च, जमकर की नारेबाजी
घोसी चैती पीपर कांड पर भाकपा (माले) का प्रतिवाद मार्च, जमकर की नारेबाजी
Jul 11, 2026, 3:58:00 PM
सिर कटा शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
सिर कटा शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Jul 11, 2026, 3:55:00 PM