आधार कार्ड के नाम पर बड़ा खेल! बच्चों की शिकायत के बाद साइबर कैफे पर प्रशासन का ताबड़तोड़ छापा

आधार कार्ड के नाम पर बड़ा खेल! बच्चों की शिकायत के बाद साइबर कैफे पर प्रशासन का ताबड़तोड़ छापा
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 08, 2026, 5:53:00 PM

राज्य के सीवान जिले से अहम खबर है। यहां आधार कार्ड बनाने के नाम पर कथित अनियमितता और धांधली की खबर सामने आयी है। सूचना मिलने के बाद प्रशासन की तरफ से बडा और कडा स्टेप उठाया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार जिले के महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय में आधार कार्ड बनाने के नाम पर कथित अनियमितता और धांधली की शिकायतों के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने बैंक चौक स्थित राज साइबर कैफे पर अचानक छापेमारी की। इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, प्रशासनिक स्तर पर आधार कार्ड बनाने में गड़बड़ी की शिकायतें लगातार प्रशासन तक पहुंच रही थीं। इसी दौरान दो बच्चियां अपनी शिकायत लेकर सीधे अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अनिता सिन्हा के कार्यालय पहुंचीं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीओ ने तत्काल कार्रवाई का निर्णय लिया।

इसके बाद एसडीओ अनिता सिन्हा के नेतृत्व में एसडीपीओ अमन, प्रखंड विकास पदाधिकारी, महाराजगंज थानाध्यक्ष और भारी संख्या में पुलिस बल बैंक चौक स्थित राज साइबर कैफे पहुंचे। टीम ने कैफे में मौजूद कंप्यूटर सिस्टम, आधार कार्ड से संबंधित दस्तावेज, पैन कार्ड सहित अन्य अभिलेखों की गहन जांच की। जांच के दौरान प्रशासन ने कई कंप्यूटर, आधार कार्ड से जुड़े दस्तावेज, पैन कार्ड सहित अन्य महत्वपूर्ण सामान जब्त कर अपने कब्जे में ले लिया। जब्त किए गए सभी सामान को आगे की जांच के लिए महाराजगंज थाना भेज दिया गया है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। प्रशासन का कहना है कि पहले पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। यदि जांच में साइबर कैफे संचालक दोषी पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एसडीओ अनिता सिन्हा ने बताया कि आधार कार्ड बनाने के नाम पर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर छापेमारी की गई है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद बैंक चौक और आसपास के इलाके में चर्चाओं का दौर तेज है। लोग इस कार्रवाई को प्रशासन की सख्ती के रूप में देख रहे हैं। अब सभी की निगाहें जांच रिपोर्ट और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

सीवान से नागेंद्र कुमार की रिपोर्ट

Trending News

सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जन समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जन समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
Jul 13, 2026, 7:55:00 PM
19 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर पिता फरार, पुलिस कर रही छापेमारी
19 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर पिता फरार, पुलिस कर रही छापेमारी
Jul 13, 2026, 7:51:00 PM
बच्चे की इलाज कराने आयी महिला के साथ सरेआम छिनतई, पुलिस जांच में जुटी
बच्चे की इलाज कराने आयी महिला के साथ सरेआम छिनतई, पुलिस जांच में जुटी
Jul 13, 2026, 7:45:00 PM
सड़क पर आए फुटपाथ दुकानदारों से मिले सांसद मनीष जायसवाल, पुनर्वास, न्याय का दिलाया भरोसा
सड़क पर आए फुटपाथ दुकानदारों से मिले सांसद मनीष जायसवाल, पुनर्वास, न्याय का दिलाया भरोसा
Jul 13, 2026, 7:24:00 PM
काम में कोताही पर गिर गई गाज, बरौली थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, एसपी ने लिया कड़ा एक्शन
काम में कोताही पर गिर गई गाज, बरौली थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, एसपी ने लिया कड़ा एक्शन
Jul 13, 2026, 7:18:00 PM
दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप, मोबाइल और नकदी चोरी, दो लाख की संपत्ति पर हाथ साफ
दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप, मोबाइल और नकदी चोरी, दो लाख की संपत्ति पर हाथ साफ
Jul 13, 2026, 6:52:00 PM
 सासाराम: झरने में बुझ गई एक जिंदगी..दोस्त बचाते रहे, मौत जीत गई
सासाराम: झरने में बुझ गई एक जिंदगी..दोस्त बचाते रहे, मौत जीत गई
Jul 13, 2026, 6:42:00 PM
सहरसा: जान जोखिम में डाल नाव से स्कूल पहुंच रहे शिक्षक, ग्रामीणों ने उठाई मांग
सहरसा: जान जोखिम में डाल नाव से स्कूल पहुंच रहे शिक्षक, ग्रामीणों ने उठाई मांग
Jul 13, 2026, 6:28:00 PM
सहरसा: 24 घंटे में 12 वारंटी समेत 40 गिरफ्तार, एसपी बोले-एक्शन जारी रहेगा
सहरसा: 24 घंटे में 12 वारंटी समेत 40 गिरफ्तार, एसपी बोले-एक्शन जारी रहेगा
Jul 13, 2026, 6:14:00 PM
अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 12 साल का मासूम, चाचा ने किया चाकू से हमला
अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 12 साल का मासूम, चाचा ने किया चाकू से हमला
Jul 13, 2026, 6:08:00 PM