सीतामढ़ी बॉर्डर पर STF का बड़ा ऑपरेशन, दूल्हे की कार से 3 करोड़ की गांजे की खेप बरामद

सीतामढ़ी बॉर्डर पर STF का बड़ा ऑपरेशन, दूल्हे की कार से 3 करोड़ की गांजे की खेप बरामद

सीतामढ़ी बॉर्डर पर STF का बड़ा ऑपरेशन, दूल्हे की कार से 3 करोड़ की गांजे की खेप बरामद
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: May 15, 2026, 10:41:00 AM

बिहार के सीतामढ़ी जिले में नेपाल सीमा से जुड़े इलाके में पुलिस ने गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। बिहार STF और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में करीब 142 किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में तीन करोड़ रुपये से ज्यादा आंकी जा रही है। इस मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार, सुरसंड थाना क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियों को नेपाल की ओर से नशीले पदार्थों की खेप आने की सूचना मिली थी। इसके बाद इलाके में विशेष निगरानी अभियान चलाया गया। इसी दौरान पुलिस की नजर एक क्रेटा कार पर पड़ी, जिसे शादी में इस्तेमाल होने वाली दूल्हे की गाड़ी की तरह फूल-मालाओं से सजाया गया था। वाहन की साज-सज्जा देखकर शुरुआत में किसी को संदेह नहीं हुआ, लेकिन जांच के लिए रोके जाने पर मामला खुल गया।

तलाशी के दौरान कार के भीतर और डिक्की में छिपाकर रखे गए कई पैकेट बरामद किए गए। जांच में इनमें गांजा पाया गया। पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की, जिसका इस्तेमाल तस्करी नेटवर्क में किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान परिहार थाना क्षेत्र के मसहा गांव निवासी विकाश महतो उर्फ विकाश कुमार और उसके भाई अमृत कुमार के रूप में हुई है। दोनों उमेश महतो के पुत्र बताए गए हैं। पुलिस ने उनके पास से मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं, जिनकी जांच के जरिए नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

प्रारंभिक पूछताछ में मुख्य आरोपी विकाश महतो ने स्वीकार किया कि वह नेपाल से अवैध रूप से गांजा लाकर बिहार के अलग-अलग जिलों में सप्लाई करता था। पुलिस का मानना है कि दोनों भाई लंबे समय से इस तस्करी गिरोह से जुड़े हुए थे और सीमा पार से नशीले पदार्थों की खेप मंगाकर ऊंचे दामों पर बेचते थे।

सुरसंड थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस पूरे अंतरराज्यीय नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही है और अन्य संदिग्धों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

Trending News

ओपीडी सेवा रही बंद, मरीजों को भारी परेशानी, डॉक्टरों ने किया बहिष्कार
ओपीडी सेवा रही बंद, मरीजों को भारी परेशानी, डॉक्टरों ने किया बहिष्कार
Jul 22, 2026, 11:13:00 AM
 लोक भवन पहुंचा JPSC चेयरमैन एल. ख्यांग्ते का इस्तीफा, जल्द जारी होगा स्वीकृति आदेश
लोक भवन पहुंचा JPSC चेयरमैन एल. ख्यांग्ते का इस्तीफा, जल्द जारी होगा स्वीकृति आदेश
Jul 22, 2026, 11:06:00 AM
प्रेमी के साथ मिली विवाहिता, कचहरी चौक पर हाईवोल्टेज ड्रामा
प्रेमी के साथ मिली विवाहिता, कचहरी चौक पर हाईवोल्टेज ड्रामा
Jul 22, 2026, 11:02:00 AM
नक्सल ऑपरेशन के जांबाजों की वीरता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, केंद्र को भेजे गए 14 नाम
नक्सल ऑपरेशन के जांबाजों की वीरता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, केंद्र को भेजे गए 14 नाम
Jul 22, 2026, 10:58:00 AM
रून्नीसैदपुर में सात महीने पहले घर आई थी दुल्हन, पति ने पीट-पीटकर मार डाला
रून्नीसैदपुर में सात महीने पहले घर आई थी दुल्हन, पति ने पीट-पीटकर मार डाला
Jul 22, 2026, 10:34:00 AM
दुर्लभ बीमारी ने तोड़ी कमर, 35 हजार के मासिक इंजेक्शन के लिए तरस रहा परिवार
दुर्लभ बीमारी ने तोड़ी कमर, 35 हजार के मासिक इंजेक्शन के लिए तरस रहा परिवार
Jul 22, 2026, 10:14:00 AM
CID की जांच के बीच JPSC चेयरमैन ने छोड़ी कुर्सी, जांच जारी
CID की जांच के बीच JPSC चेयरमैन ने छोड़ी कुर्सी, जांच जारी
Jul 22, 2026, 10:05:00 AM
JPSC जांच में बड़ा ट्विस्ट! तबादले के बाद भी संभाला कार्यभार, तीन गिरफ्तार
JPSC जांच में बड़ा ट्विस्ट! तबादले के बाद भी संभाला कार्यभार, तीन गिरफ्तार
Jul 22, 2026, 9:54:00 AM
उपायुक्त का जनता दरबार, 50 से ज्यादा फरियादों की सुनवाई, कई मामलों का ऑन स्पॉट निपटारा
उपायुक्त का जनता दरबार, 50 से ज्यादा फरियादों की सुनवाई, कई मामलों का ऑन स्पॉट निपटारा
Jul 22, 2026, 9:33:00 AM
160 किमी की साष्टांग दंडी यात्रा पर निकले शिवभक्त कुणाल नाला, हुआ भव्य स्वागत
160 किमी की साष्टांग दंडी यात्रा पर निकले शिवभक्त कुणाल नाला, हुआ भव्य स्वागत
Jul 22, 2026, 9:12:00 AM