सीतामढ़ी में आकाशीय बिजली का कहर, महिला की मौत, 16 लोग झुलसे

सीतामढ़ी। जिले में सोमवार को आकाशीय बिजली ने कहर बरपा दिया। अलग-अलग स्थानों पर हुई तीन घटनाओं में एक महिला की मौत हो गई, जबकि कुल 16 लोग झुलस गए।

सीतामढ़ी में आकाशीय बिजली का कहर, महिला की मौत, 16 लोग झुलसे

सीतामढ़ी। जिले में सोमवार को आकाशीय बिजली ने कहर बरपा दिया। अलग-अलग स्थानों पर हुई तीन घटनाओं में एक महिला की मौत हो गई, जबकि कुल 16 लोग झुलस गए। सभी घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

पहली घटना सोनबरसा प्रखंड की घुरघुरा हनुमाननगर पंचायत के हनुमाननगर गांव में हुई। यहां खेत में मूंग तोड़ने के दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे एक ही परिवार के पांच लोग इसकी चपेट में आ गए। घायलों में रेखा देवी (40), पूजा कुमारी (20), निशा कुमारी (18), सुभाष कुमार (13) और अनुष्का कुमारी (6) शामिल हैं। सभी राजेंद्र राउत के परिवार के सदस्य बताए गए हैं। घटना के बाद ग्रामीणों ने सभी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

दूसरी घटना बोखड़ा थाना क्षेत्र के बनौल गांव में हुई। यहां बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चियां गंभीर रूप से झुलस गईं। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

वहीं तीसरी और सबसे दर्दनाक घटना परिहार प्रखंड के बेला थाना क्षेत्र अंतर्गत नरगा गांव में हुई। धान रोपनी के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से गीता देवी (38), पति राजनारायण पासवान की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में आठ अन्य लोग भी घायल हो गए। घायलों में फूलो देवी, मीना देवी, रिंकी पासवान, राजा राय, स्नेही राय, सोनमती देवी और राजनारायण राय सहित अन्य लोग शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

लगातार हो रही वज्रपात की घटनाओं के बाद जिला प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि बारिश और गरज-चमक के समय खुले मैदान, पेड़ों के नीचे तथा बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।

जिले में एक साथ हुई इन घटनाओं के बाद प्रभावित परिवारों में मातम और दहशत का माहौल है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग मौसम को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।

सरोज कुमार गुप्ता सीतामढ़ी


Trending News

नियोजन की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन खत्म, बैठक के बाद लिया गया निर्णय
नियोजन की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन खत्म, बैठक के बाद लिया गया निर्णय
Oct 21, 2026, 10:54:00 PM
रेलवे क्रॉसिंग पर फंसी बाइक, मालगाड़ी की चपेट में आने से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी की मौत
रेलवे क्रॉसिंग पर फंसी बाइक, मालगाड़ी की चपेट में आने से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी की मौत
Oct 21, 2026, 10:42:00 PM
नाबालिग के साथ अप्राकृतिक यौनाचार, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल ऑटो जब्त
नाबालिग के साथ अप्राकृतिक यौनाचार, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल ऑटो जब्त
Oct 21, 2026, 10:32:00 PM
भोरे में 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप,  इनकार पर निर्माणाधीन मकान की दीवार तोड़ी,  जान से मारने...
भोरे में 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप, इनकार पर निर्माणाधीन मकान की दीवार तोड़ी, जान से मारने...
Oct 21, 2026, 7:19:00 PM
नम आंखों से मां दुर्गा की विदाई, प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला जारी
नम आंखों से मां दुर्गा की विदाई, प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला जारी
Oct 21, 2026, 7:06:00 PM
जिस अस्पताल में करते थे ड्यूटी, उसी अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
जिस अस्पताल में करते थे ड्यूटी, उसी अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
Oct 21, 2026, 6:46:00 PM
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर चलेगा जागरूकता अभियान, 98,000 तक सब्सिडी...
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर चलेगा जागरूकता अभियान, 98,000 तक सब्सिडी...
Oct 21, 2026, 6:31:00 PM
यंग जागृति संघ ने कराया भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
यंग जागृति संघ ने कराया भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
Oct 21, 2026, 6:13:00 PM
18 पुड़िया स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, पूजा पंडाल के पास कर रहा था बिक्री
18 पुड़िया स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, पूजा पंडाल के पास कर रहा था बिक्री
Oct 21, 2026, 5:58:00 PM
भोजपुरी लोकगीतों और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल, नागेंद्र उजाला के देवी गीतों पर झूमे श्रोता
भोजपुरी लोकगीतों और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल, नागेंद्र उजाला के देवी गीतों पर झूमे श्रोता
Oct 21, 2026, 5:36:00 PM