कोचिंग से घर लौट रही नाबालिग को स्कॉर्पियो में बैठाकर ले गया आरोपी, 12 घंटे में पुलिस ने धर दबोचा
जिले में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की गंभीर घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। कोचिंग से घर लौट रही बच्ची को घर पहुंचाने का झांसा देकर आरोपी अपनी स्कॉर्पियो में बैठाकर ले गया और सुनसान जगह पर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

शेखपुरा : जिले में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की गंभीर घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। कोचिंग से घर लौट रही बच्ची को घर पहुंचाने का झांसा देकर आरोपी अपनी स्कॉर्पियो में बैठाकर ले गया और सुनसान जगह पर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मामले की जानकारी मिलते ही शेखपुरा पुलिस हरकत में आई और विशेष टीम गठित कर महज 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
घटना 30 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 5:15 बजे की है
पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, घटना 30 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 5:15 बजे की है। आरडी कॉलेज मोड़ के पास कोचिंग से घर लौट रही नाबालिग बच्ची को आरोपी ने अपनी स्कॉर्पियो में बैठाकर घर पहुंचाने की बात कही। इसके बाद उसने परिजनों से बात कराने का बहाना बनाया और बच्ची को सुनसान स्थान पर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी बच्ची को छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच टीम का गठन किया गया
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच टीम का गठन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम में एसडीपीओ, साइबर थाना, शेखपुरा थाना, महिला थाना और जिला आसूचना इकाई के पुलिस पदाधिकारियों को शामिल किया गया।
तकनीकी अनुसंधान से 12 घंटे में गिरफ्तारी
पुलिस टीम ने सूचना संकलन और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अमृत कुमार उर्फ अमित कुमार को लखीसराय बाईपास मोड़ स्थित मुन्ना सिंह के मकान से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के पवई गांव का निवासी बताया गया है। वर्तमान में वह शेखपुरा में रह रहा था।
मृतका की मां और चाचा ने मकान मालिक पर लगाया हत्या का आरोप, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
बरबीघा के फैजाबाद बीघा मोहल्ले में 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवती का शव कमरे के अंदर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान नालंदा जिले के सारे थाना क्षेत्र अंतर्गत बलवापर गांव निवासी धर्मेंद्र पंडित की पुत्री सोनम कुमारी (19) के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतका की मां एवं चाचा ने मकान मालिक के पुत्र गोलू कुमार पर हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि, हत्या के आरोपों की अभी पुलिस स्तर से पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मिशन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया
मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। टीम ने कमरे की जांच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने बताया कि अभी कोई आवेदन भी नहीं मिला है।
शेखपुरा से रविशंकर कुमार की रिपोर्ट













