शेखपुरा में ट्रक-ऑटो की टक्कर, 6 की मौत, 7 गंभीर रूप से घायल

जिले में आज मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ. यहां सीएनजी ऑटो और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

टक्कर

जिले  में आज मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ. यहां सीएनजी ऑटो और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. उन्हें इलाज के लिए नालंदा के पावापुरी भेजा गया है। 13 लोगों से भरा ऑटो नेशनल हाईवे पर ट्रक से टकरा गया। टक्कर आमने-सामने हुई।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसे के वक्त दोनों गाड़ियों की स्पीड 70 से 80 किलोमीटर थी। इस हादसे में मां-बेटी और दादी-पोती की भी मौत हुई है। बेटा कैंसर पीड़ित मां को इलाज के लिए पटना के IGIMS ला रहा था।

हादसा नगर थाना क्षेत्र के एकसारी बीघा और कंबल गढ़ गांव के बीच शेखपुरा-सिकंदरा हाईवे पर हुआ है। टक्कर के बाद लोग गाड़ी से उछलकर सड़क पर जा गिरे। सड़क पर लाशें बिखर गईं।

मृतकों में पहचान टुनटुन यादव की पत्नी आशा देवी उर्फ सीमा देवी (56) और उनके बेटे राहुल कुमार के रूप में हुई है। तीसरे मृतक की पहचान राजकुमार साव के रूप में हुई है। वे धमसेना गांव के रहने वाला थे। बाकी मृतकों की पहचान की जा रही है।

हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए और उन्होंने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया. प्रशासन और पुलिस राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है.

Trending News

'𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
'𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
Oct 18, 2026, 2:17:00 PM
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
Oct 18, 2026, 1:34:00 PM
 'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
Oct 18, 2026, 1:22:00 PM
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
Oct 18, 2026, 1:15:00 PM
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
Oct 18, 2026, 12:41:00 PM
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM