26 नवंबर को झारखंड के सभी 30 सांगठनिक जिलों में संविधान गौरव दिवस मनाएगी भाजपा
Nov 22, 2026, 7:01:00 PM


सासाराम: रोहतास जिले के दिनारा स्थित प्रसिद्ध मां भलुनी भवानी धाम मंदिर में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात चोर मंदिर से माता रानी का मुकुट तथा सोने-चांदी के कीमती श्रृंगार सामग्री चोरी कर ले गए। धार्मिक स्थल पर चोरी की इस घटना से श्रद्धालुओं में आक्रोश और चिंता का माहौल है। लगातार चोरी की घटनाओं ने पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
घटना के बाद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। श्रद्धालुओं ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरों की पहचान कर चोरी गए सामान की बरामदगी और मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। सवाल यह है कि आखिर धार्मिक स्थलों की सुरक्षा कब मजबूत होगी और चोरों पर कब लगाम लगेगी?
सासाराम से लव कुमार की रिपोर्ट









