लंबित न्यायिक मामलों पर सख्त हुए DM, समय-सीमा में जवाब दाखिल करने का दिया निर्देश

रोहतास जिले में लंबित न्यायिक मामलों के निष्पादन में तेजी लाने को लेकर जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

लंबित न्यायिक मामलों पर सख्त हुए DM, समय-सीमा में जवाब दाखिल करने का दिया निर्देश

सासाराम : रोहतास जिले में लंबित न्यायिक मामलों के निष्पादन में तेजी लाने को लेकर जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। सोमवार को उनकी अध्यक्षता में सिविल रिट क्षेत्राधिकार मामला (CWJC) एवं  विविध न्यायिक मामला (MJC) से जुड़े लंबित मामलों की विभागवार समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने सभी मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्रवाई पूरी करने पर जोर दिया।

जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित मामलों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित मामलों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और उनके निष्पादन में हुई प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन मामलों में न्यायालय में प्रति शपथ-पत्र (काउंटर एफिडेविट), तथ्यात्मक प्रतिवेदन या आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किए जाने हैं, उनमें किसी भी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए।

DM दीपक कुमार मिश्रा ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बनाकर आवश्यक अभिलेख और प्रतिवेदन समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया

डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बनाकर आवश्यक अभिलेख और प्रतिवेदन समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि न्यायालय में निर्धारित अवधि के भीतर प्रभावी जवाब दाखिल किया जा सके। साथ ही सभी पदाधिकारियों को अपने विभागों से जुड़े न्यायिक मामलों की नियमित मॉनिटरिंग करने और प्रत्येक मामले में की गई कार्रवाई का अद्यतन विवरण रखने को कहा।

न्यायालय के आदेशों का समय पर अनुपालन सुनिश्चित करना सभी संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है - जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि न्यायालय के आदेशों का समय पर अनुपालन सुनिश्चित करना सभी संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है। न्यायिक मामलों में लापरवाही, शिथिलता या अनावश्यक विलंब को गंभीरता से लिया जाएगा। बैठक में विधि शाखा प्रभारी मोहम्मद जफर हसन उपस्थित रहे, जबकि जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

सासाराम से लव कुमार की रिपोर्ट

Trending News

प्रमंडल स्तरीय भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय खेल प्रतियोगिता का आगाज, डीसी ने फुटबॉल को किक मारकर किया शुभारंभ
प्रमंडल स्तरीय भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय खेल प्रतियोगिता का आगाज, डीसी ने फुटबॉल को किक मारकर किया शुभारंभ
Nov 23, 2026, 5:00:00 PM
लंबित न्यायिक मामलों पर सख्त हुए DM, समय-सीमा में जवाब दाखिल करने का दिया निर्देश
लंबित न्यायिक मामलों पर सख्त हुए DM, समय-सीमा में जवाब दाखिल करने का दिया निर्देश
Nov 23, 2026, 4:55:00 PM
कोईलवर नगर पंचायत की बैठक में विकास योजनाओं पर चर्चा, खराब स्ट्रीट लाइटें होंगी दुरुस्त
कोईलवर नगर पंचायत की बैठक में विकास योजनाओं पर चर्चा, खराब स्ट्रीट लाइटें होंगी दुरुस्त
Nov 23, 2026, 4:45:00 PM
CM योगी ने कहा- UP में हर विद्यार्थी तक ज्ञान का प्रकाश, ई-विद्या के 5 चैनलों से शिक्षा का हो रहा प्रसार
CM योगी ने कहा- UP में हर विद्यार्थी तक ज्ञान का प्रकाश, ई-विद्या के 5 चैनलों से शिक्षा का हो रहा प्रसार
Nov 23, 2026, 4:30:00 PM
अर्जुन मुंडा की माता सायरा मुंडा के निधन पर झारखंड भाजपा में शोक की लहर, दी भावभीनी श्रद्धांजलि
अर्जुन मुंडा की माता सायरा मुंडा के निधन पर झारखंड भाजपा में शोक की लहर, दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Nov 23, 2026, 4:11:00 PM
सेक्टर 2c के क्वार्टर से मिला ASI का शव, दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना
सेक्टर 2c के क्वार्टर से मिला ASI का शव, दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना
Nov 23, 2026, 4:05:00 PM
NLC इंडिया लिमिटेड में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सहित 145 पदों पर आवेदन जारी
NLC इंडिया लिमिटेड में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सहित 145 पदों पर आवेदन जारी
Nov 23, 2026, 3:53:00 PM
अखिलेश-राहुल की जोड़ी होगी हिट? सपा-कांग्रेस में सीट-बंटवारा शुरू,  2-3 दिनों में सहमति बनने के आसार
अखिलेश-राहुल की जोड़ी होगी हिट? सपा-कांग्रेस में सीट-बंटवारा शुरू, 2-3 दिनों में सहमति बनने के आसार
Nov 23, 2026, 3:51:00 PM
उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला अनाबद्ध निधि अंतर्गत योजनाओं की समीक्षा बैठक
उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला अनाबद्ध निधि अंतर्गत योजनाओं की समीक्षा बैठक
Nov 23, 2026, 3:45:00 PM
सुभासपा का बड़ा फैसला, बिहार प्रदेश इकाई तत्काल प्रभाव से भंग
सुभासपा का बड़ा फैसला, बिहार प्रदेश इकाई तत्काल प्रभाव से भंग
Nov 23, 2026, 3:14:00 PM