अर्जुन मुंडा की माता सायरा मुंडा के निधन पर झारखंड भाजपा में शोक की लहर, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा की माता सायरा मुंडा के निधन पर झारखंड भाजपा में शोक की लहर है। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।

अर्जुन मुंडा की माता सायरा मुंडा के निधन पर झारखंड भाजपा में शोक की लहर, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Ranchi: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा की माता सायरा मुंडा के निधन पर झारखंड भाजपा में शोक की लहर है। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन कुमार साय सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अर्जुन मुंडा के पूर्वी सिंहभूम जिले के घोड़ाबांधा स्थित पैतृक आवास पहुंचकर उनकी माताजी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होकर नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अर्जुन मुंडा की पूज्य माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें।

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह समाचार सुनकर मन बहुत दुखी है। उम्र कितनी भी हो जाए, माँ सिर पर हाथ रख दे तो लगता है कि सब सँभल जाएगा। उन्होंने पूज्य माताजी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा अर्जुन मुंडा एवं उनके पूरे परिवार को इस कठिन वियोग को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

प्रदेश संगठन महामंत्री पवन कुमार साय ने भी पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की माताजी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।

इसके अतिरिक्त पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, चंपई सोरेन एवं मधु कोड़ा, प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल, राष्ट्रीय मंत्री डॉ. प्रदीप वर्मा, प्रदेश सह-प्रभारी सौरभ सिंह एवं निवेदिता सिंह, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी एवं संजय सेठ, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, रवींद्र कुमार राय, दिनेशानंद गोस्वामी एवं यदुनाथ पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, नीलकंठ सिंह मुंडा, आभा महतो, बालमुकुंद सहाय, भानू प्रताप शाही, सुनील सोरेन, मुनेश्वर साहू एवं गीता कोड़ा, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी एवं मनोज सिंह, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, शैलेन्द्र सिंह, सरोज सिंह, सुनीता सिंह, अमरदीप यादव, कृष्णा महतो, अमित सिंह, मनीर उरांव एवं शालिनी बैसखियार, प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका, प्रदेश कार्यालय मंत्री हेमंत दास, प्रदेश कार्यालय सह मंत्री सूरज गुप्ता चौरसिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव एवं सोशल मीडिया प्रभारी राहुल अवस्थी सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने भी सायरा मुंडा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। सभी नेताओं ने अर्जुन मुंडा एवं उनके परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से इस दुःख की घड़ी में परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

रांची से सुजीत कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

CM योगी ने कहा- UP में हर विद्यार्थी तक ज्ञान का प्रकाश, ई-विद्या के 5 चैनलों से शिक्षा का हो रहा प्रसार
CM योगी ने कहा- UP में हर विद्यार्थी तक ज्ञान का प्रकाश, ई-विद्या के 5 चैनलों से शिक्षा का हो रहा प्रसार
Nov 23, 2026, 4:30:00 PM
अर्जुन मुंडा की माता सायरा मुंडा के निधन पर झारखंड भाजपा में शोक की लहर, दी भावभीनी श्रद्धांजलि
अर्जुन मुंडा की माता सायरा मुंडा के निधन पर झारखंड भाजपा में शोक की लहर, दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Nov 23, 2026, 4:11:00 PM
सेक्टर 2c के क्वार्टर से मिला ASI का शव, दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना
सेक्टर 2c के क्वार्टर से मिला ASI का शव, दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना
Nov 23, 2026, 4:05:00 PM
NLC इंडिया लिमिटेड में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सहित 145 पदों पर आवेदन जारी
NLC इंडिया लिमिटेड में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सहित 145 पदों पर आवेदन जारी
Nov 23, 2026, 3:53:00 PM
अखिलेश-राहुल की जोड़ी होगी हिट? सपा-कांग्रेस में सीट-बंटवारा शुरू,  2-3 दिनों में सहमति बनने के आसार
अखिलेश-राहुल की जोड़ी होगी हिट? सपा-कांग्रेस में सीट-बंटवारा शुरू, 2-3 दिनों में सहमति बनने के आसार
Nov 23, 2026, 3:51:00 PM
उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला अनाबद्ध निधि अंतर्गत योजनाओं की समीक्षा बैठक
उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला अनाबद्ध निधि अंतर्गत योजनाओं की समीक्षा बैठक
Nov 23, 2026, 3:45:00 PM
सुभासपा का बड़ा फैसला, बिहार प्रदेश इकाई तत्काल प्रभाव से भंग
सुभासपा का बड़ा फैसला, बिहार प्रदेश इकाई तत्काल प्रभाव से भंग
Nov 23, 2026, 3:14:00 PM
 बजनी थी शहनाई, अब चीख-पुकार, शादी से पहले उठी रमी की अर्थी,  सीने में दागी गोली
बजनी थी शहनाई, अब चीख-पुकार, शादी से पहले उठी रमी की अर्थी, सीने में दागी गोली
Nov 23, 2026, 3:00:00 PM
2026 के त्योहारी सीजन में रिटेल ऑटोमोबाइल बिक्री ऑल-टाइम हाई पर रही, इलेक्ट्रिक वाहनों की लंबी छलांग
2026 के त्योहारी सीजन में रिटेल ऑटोमोबाइल बिक्री ऑल-टाइम हाई पर रही, इलेक्ट्रिक वाहनों की लंबी छलांग
Nov 23, 2026, 2:47:00 PM
FSSAI की बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस निलंबित
FSSAI की बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस निलंबित
Nov 23, 2026, 2:40:00 PM