निर्माणाधीन भवन से एक ट्रक अंग्रेजी शराब बरामद, पुलिस जांच में जुटी

निर्माणाधीन भवन से एक ट्रक अंग्रेजी शराब बरामद, पुलिस जांच में जुटी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 11, 2026, 4:04:00 PM

रोहतास जिले के अकोढी गोला थाना क्षेत्र में शनिवार को अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। दरअसल पुलिस ने थाना क्षेत्र के करकटपुर गांव स्थित एक निर्माणाधीन मकान से एक ट्रक अंग्रेजी शराब बरामद किया है। जिसकी अनुमानित कीमत लाखों में बताई जाती है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त मकान से पुलिस को शराब की लगभग 1000 पेटियां बरामद हुईं हैं। पुलिस ने शराब की पूरी खेप को जब्त कर लिया है और मकान को भी सील कर दिया गया है। इसके अलावा पुलिस ने निर्माणाधीन मकान के मालिक अजय सोनी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इधर बन रहे मकान के अंदर से इतनी बडी संख्या में शराब मिलने की खबर सामने आते ही सनसनी फैल गयी। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर कौतूहल हो गया।

मामले में अकोढी गोला थाना अध्यक्ष राकेश गोसाई ने बताया कि करकटपुर स्थित इस नए मकान से अंग्रेजी शराब की लगभग एक हजार पेटियां मिली हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उक्त शराब कहां से लाई गई और इसका गंतव्य क्या था। बता दें कि पुलिस ने बीते पांच जुलाई को बराढी गांव के समीप से एक खाली ट्रक भी बरामद किया था। उक्त ट्रक का उद्भेदन अभी तक नहीं हो पाया है, जिसे देखते हुए बरामद शराब और ट्रक के बीच संबंध की भी गहन जांच की जा रही है।

सासाराम से दिवाकर तिवारी की रिपोर्ट

Trending News

चास नगर निगम की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की होगी जांच
चास नगर निगम की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की होगी जांच
Jul 11, 2026, 4:43:00 PM
राम मंदिर दान मामले पर कांग्रेस का हमला, मानिक राव ठाकरे ने पीएम मोदी से मांगा जवाब
राम मंदिर दान मामले पर कांग्रेस का हमला, मानिक राव ठाकरे ने पीएम मोदी से मांगा जवाब
Jul 11, 2026, 4:37:00 PM
पुलिस ने की बडी कार्रवाई, स्मैक और हथियार के साथ तस्कर गिरफ्तार
पुलिस ने की बडी कार्रवाई, स्मैक और हथियार के साथ तस्कर गिरफ्तार
Jul 11, 2026, 4:37:00 PM
हवा में अटका रहा सीएम सम्राट चौधरी का हेलिकॉप्टर, सुरक्षा एजेंसी हुई अलर्ट
हवा में अटका रहा सीएम सम्राट चौधरी का हेलिकॉप्टर, सुरक्षा एजेंसी हुई अलर्ट
Jul 11, 2026, 4:30:00 PM
घर में चल रही थी अवैध मिनी गन फैक्ट्री, पुलिस ने मारा छापा, भारी मात्रा में हथियार बरामद
घर में चल रही थी अवैध मिनी गन फैक्ट्री, पुलिस ने मारा छापा, भारी मात्रा में हथियार बरामद
Jul 11, 2026, 4:18:00 PM
निर्माणाधीन भवन से एक ट्रक अंग्रेजी शराब बरामद, पुलिस जांच में जुटी
निर्माणाधीन भवन से एक ट्रक अंग्रेजी शराब बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 11, 2026, 4:04:00 PM
घोसी चैती पीपर कांड पर भाकपा (माले) का प्रतिवाद मार्च, जमकर की नारेबाजी
घोसी चैती पीपर कांड पर भाकपा (माले) का प्रतिवाद मार्च, जमकर की नारेबाजी
Jul 11, 2026, 3:58:00 PM
सिर कटा शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
सिर कटा शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Jul 11, 2026, 3:55:00 PM
पुलिस को देख स्कॉर्पियो छोड भागा धंधेबाज, भारी मात्रा में शराब बरामद
पुलिस को देख स्कॉर्पियो छोड भागा धंधेबाज, भारी मात्रा में शराब बरामद
Jul 11, 2026, 3:49:00 PM
झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी, कर्नाटक में AICC ऑब्जर्वर बनाए गए
झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी, कर्नाटक में AICC ऑब्जर्वर बनाए गए
Jul 11, 2026, 3:27:00 PM