PM मोदी के 76वें जन्मदिवस पर 276 ट्रैक्टरों के साथ 76 किलोमीटर की किसान यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में जिले के प्रसिद्ध मां भलूनी भवानी धाम के प्रांगण से शुक्रवार को एक विशाल ट्रैक्टर यात्रा निकाली गई।

PM मोदी के 76वें जन्मदिवस पर 276 ट्रैक्टरों के साथ 76 किलोमीटर की किसान यात्रा

सासाराम : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में जिले के प्रसिद्ध मां भलूनी भवानी धाम के प्रांगण से शुक्रवार को एक विशाल ट्रैक्टर यात्रा निकाली गई। यह यात्रा रोहतास जिले के दिनारा स्थित मां भलूनी भवानी धाम से शुरू होकर कैमूर जिले के मां मुंडेश्वरी धाम तक का सफर तय करेगी। यात्रा की खास बात यह रही कि भाजपा नेता व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय एवं बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने खुद ट्रैक्टर चला कर यात्रा की शुरुआत की। वहीं सफर के दौरान जगह-जगह स्थानीय लोगों ने भी इस यात्रा का फूल मालाओं से स्वागत किया। 

276 ट्रैक्टरों के साथ 76 किलोमीटर की यात्रा

जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां भलुनी भवानी धाम से किसान यात्रा 276 ट्रैक्टरों के साथ निकाली गई, जो लगभग 76 किलोमीटर की दूरी तय कर कैमूर जिले के मां मुंडेश्वरी धाम तक जाएगी। इस यात्रा में हजारों की संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया और उनका उत्साह देखते हीं बन रहा था। यात्रा के दौरान किसानों ने 'जय जवान जय किसान' और प्रधानमंत्री के समर्थन में जमकर नारे लगाए।

जन सेवा के 25 वर्ष पूरे

किसान यात्रा के संदर्भ में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन सेवा और जन कल्याण के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यह विशाल व भव्य किसान यात्रा निकाली जा रही है। यह ट्रैक्टर यात्रा देश के विकास में किसानों के योगदान और प्रधानमंत्री के प्रति उनके अटूट विश्वास को दर्शाता है। साथ हीं भाजपा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से भी एक महीने तक युवा कल्याण, किसान कल्याण, गरीब कल्याण एवं विकसित भारत के संकल्प को दुहरा रही है।

सरकार किसानों के कल्याण और विकास के लिए समर्पित

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश के किसान हमारे अन्नदाता हैं, जो अपने जन्म काल से लेकर जीवन के अंतिम समय तक परिश्रम करते रहते हैं। आज केंद्र सरकार पूरी तरह से किसानों के कल्याण और विकास के लिए समर्पित है। उन्होंने कृषि क्षेत्र में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का अन्नदाता सशक्त और आत्मनिर्भर बन रहा है। 

सेवा संकल्प अभियान पर सवाल

वहीं बाढ़ की विभीषिका झेल रहे बिहार में इन दिनों भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान को लेकर लगातार राजनीतिक बयानबाजी भी हो रही है। विपक्ष का कहना है कि सरकार बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की बजाय अपने सरकार के गुणगान पर करोड़ों रुपए उड़ा रही है। बाढ़ के कारण बिहार में लाखों लोग बेघर हो चुके हैं और दो वक्त की रोटी भी नसीब नहीं हो रही, ऐसे में सरकार का यह कृत पूरी तरह संवेदनहीन है।

सासाराम से दिवाकर तिवारी की रिपोर्ट

Trending News

UP राज्यसभा चुनाव : सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध जीते, BJP 8 और SP के 2 चुने गए सांसद
UP राज्यसभा चुनाव : सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध जीते, BJP 8 और SP के 2 चुने गए सांसद
Oct 09, 2026, 4:26:00 PM
मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा, कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का दिया निर्देश
मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा, कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का दिया निर्देश
Oct 09, 2026, 3:49:00 PM
बेगूसराय के यशोदा हॉस्पिटल में महिला की मौत पर बवाल, डॉक्टरों पर लापरवाही का गंभीर आरोप!
बेगूसराय के यशोदा हॉस्पिटल में महिला की मौत पर बवाल, डॉक्टरों पर लापरवाही का गंभीर आरोप!
Oct 09, 2026, 3:41:00 PM
PM मोदी के 76वें जन्मदिवस पर 276 ट्रैक्टरों के साथ 76 किलोमीटर की किसान यात्रा
PM मोदी के 76वें जन्मदिवस पर 276 ट्रैक्टरों के साथ 76 किलोमीटर की किसान यात्रा
Oct 09, 2026, 3:38:00 PM
वर्दी के रसूख तले कुचली अस्मत, लातेहार में आदिवासी महिला से पुलिसिया बर्बरता
वर्दी के रसूख तले कुचली अस्मत, लातेहार में आदिवासी महिला से पुलिसिया बर्बरता
Oct 09, 2026, 3:22:00 PM
टूटा ट्रंप का सपना, भारतीय मूल की नावी पिल्लई को मिला नोबेल का शांति पुरस्कार
टूटा ट्रंप का सपना, भारतीय मूल की नावी पिल्लई को मिला नोबेल का शांति पुरस्कार
Oct 09, 2026, 3:21:00 PM
बिहार कांग्रेस ने तैयार की रणनीति, गांव-गांव पहुंचेगा ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान
बिहार कांग्रेस ने तैयार की रणनीति, गांव-गांव पहुंचेगा ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान
Oct 09, 2026, 3:12:00 PM
स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल : सदर अस्पताल में रेबीज की इंजेक्शन खत्म, मरीज ऊंचे दामों में दवा खरीदने को मजबूर
स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल : सदर अस्पताल में रेबीज की इंजेक्शन खत्म, मरीज ऊंचे दामों में दवा खरीदने को मजबूर
Oct 09, 2026, 2:59:00 PM
नीतीश कुमार के नाम पर होंगे JDU के सभी कार्यक्रम, संजय झा की बड़ी घोषणा, अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर...
नीतीश कुमार के नाम पर होंगे JDU के सभी कार्यक्रम, संजय झा की बड़ी घोषणा, अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर...
Oct 09, 2026, 2:58:00 PM
मुख्यमंत्री ने विधि-व्यवस्था को लेकर की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री ने विधि-व्यवस्था को लेकर की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Oct 09, 2026, 2:36:00 PM