सड़क पर पुलिस और युवक के बीच उठापटक, वर्दी फाड़ी, Video वायरल

समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में एक युवक को हिरासत में लेने पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। युवक ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की।

सड़क पर पुलिस और युवक के बीच उठापटक, वर्दी फाड़ी, Video वायरल

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में एक युवक को हिरासत में लेने पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। युवक ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की और भागने की कोशिश के दौरान एक पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ दी। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को अतिरिक्त बल के साथ मौके पर पहुंचना पड़ा, जिसके बाद युवक को पकड़कर थाने ले जाया गया। 

घटना के दौरान सड़क पर काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही

घटना मोहिउद्दीननगर हाई स्कूल के पास एनएच-122बी किनारे स्थित पुराने टाटा स्टैंड के समीप की बताई जा रही है। घटना के दौरान सड़क पर काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। पुलिस और युवक के बीच हो रही उठापटक को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने अपने मोबाइल फोन से घटना का वीडियो भी बनाया। बताया गया है कि मोहिउद्दीननगर बाजार निवासी गोलू कुमार के खिलाफ डायल 112 पर एक महिला से छेड़खानी की शिकायत मिली थी। शिकायत मिलने के बाद डायल 112 की टीम युवक को पकड़ने के लिए मौके पर पहुंची। टीम के प्रभारी राजू यादव ने युवक को पुलिस वाहन में बैठाने का प्रयास किया। 

युवक वाहन में बैठने को तैयार नहीं हुआ और वहां से निकलने की कोशिश करने लगा

पुलिस के अनुसार, युवक वाहन में बैठने को तैयार नहीं हुआ और वहां से निकलने की कोशिश करने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसी दौरान युवक ने एक पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ दी। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक सड़क पर कीचड़ में ही दोनों पक्षों के बीच खींचतान और उठापटक चलती रही। मामले की जानकारी मोहिउद्दीननगर थाना को सूचना दी। 

SHO विनय कुमार ने कहा- डायल 112 पर युवक के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत प्राप्त हुई थी

सूचना के बाद अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंची और युवक को रस्सी से बांधकर काबू कर हिरासत में ले लिया। इसके बाद उसे थाना ले जाया गया। युवक के नशे में होने की बात भी सामने आई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि डायल 112 पर युवक के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के सत्यापन और युवक को पकड़ने के लिए पुलिस टीम मौके पर गई थी। वहां हुई घटना की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

समस्तीपुर से संतोष कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

Trending News

 यूपीआई नए चार्ज पर बड़ी खबर, UPI पर लगने वाली फीस टाल सकती है सरकार, शेयर बेचने लगे निवेशक
यूपीआई नए चार्ज पर बड़ी खबर, UPI पर लगने वाली फीस टाल सकती है सरकार, शेयर बेचने लगे निवेशक
Oct 08, 2026, 12:05:00 PM
सेवा संकल्प अभियान के तहत देव घाट में भव्य संध्या गंगा आरती का आयोजन
सेवा संकल्प अभियान के तहत देव घाट में भव्य संध्या गंगा आरती का आयोजन
Oct 08, 2026, 11:49:00 AM
नाना पाटेकर का निधन: सिनेमा के उस चेहरे ने कहा अलविदा, जिसने पर्दे पर किरदारों को जिंदगी दी
नाना पाटेकर का निधन: सिनेमा के उस चेहरे ने कहा अलविदा, जिसने पर्दे पर किरदारों को जिंदगी दी
Oct 08, 2026, 11:29:00 AM
SIR और ज्ञानेश के खिलाफ पटना में विपक्ष का हल्लाबोल, तेजस्वी समेत कई नेता हिरासत में...
SIR और ज्ञानेश के खिलाफ पटना में विपक्ष का हल्लाबोल, तेजस्वी समेत कई नेता हिरासत में...
Oct 08, 2026, 11:26:00 AM
दिनदहाड़े सीएसपी संचालक से लूट, हवाई फायरिंग कर बदमाश फरार
दिनदहाड़े सीएसपी संचालक से लूट, हवाई फायरिंग कर बदमाश फरार
Oct 08, 2026, 11:11:00 AM
SIR मुद्दे को लेकर बरियाही बाजार में इंडिया गठबंधन ने किया विरोध-प्रदर्शन
SIR मुद्दे को लेकर बरियाही बाजार में इंडिया गठबंधन ने किया विरोध-प्रदर्शन
Oct 08, 2026, 10:41:00 AM
EOU की कार्रवाई जारी, कार्यपालक अभियंता के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी
EOU की कार्रवाई जारी, कार्यपालक अभियंता के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी
Oct 08, 2026, 10:31:00 AM
संतोष बोबंगा ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग में जीता सिल्वर मेडल
संतोष बोबंगा ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग में जीता सिल्वर मेडल
Oct 08, 2026, 10:01:00 AM
INDvsWI : दूसरे टी20 मैच के लिए रांची पहुंची दोनों टीमें, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, कल होगा मैच
INDvsWI : दूसरे टी20 मैच के लिए रांची पहुंची दोनों टीमें, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, कल होगा मैच
Oct 08, 2026, 9:51:00 AM
SIR के खिलाफ महागठबंधन का राजभवन मार्च आज, जिलों में भी प्रदर्शन
SIR के खिलाफ महागठबंधन का राजभवन मार्च आज, जिलों में भी प्रदर्शन
Oct 08, 2026, 9:33:00 AM