संदिग्ध स्थिति में विवाहिता का शव मिलने से सनसनी, ससुराल पक्ष फरार

समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के आदर्श ग्राम पंचायत मोतीपुर के फत्तेपुर गांव में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। विवाहिता की मौत की सूचना उसके मायके वालों को देर रात फोन पर दी गई थी।

संदिग्ध स्थिति में विवाहिता का शव मिलने से सनसनी, ससुराल पक्ष फरार

समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के आदर्श ग्राम पंचायत मोतीपुर के फत्तेपुर गांव में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। विवाहिता की मौत की सूचना उसके मायके वालों को देर रात फोन पर दी गई थी। सूचना में सांप काटने से मौत होने की बात बताई गई। हालांकि, शनिवार सुबह मायके पक्ष के लोग जब गांव पहुंचे तो घर की स्थिति और विवाहिता के गले पर जख्म के निशान देखकर मौत को लेकर संदेह जताया। 

घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोगों के फरार रहने की बात भी सामने आई है। मृतका की पहचान रोहित पासवान की 22 वर्षीय पत्नी रूबी कुमारी के रूप में की गई है। मायके वालों के अनुसार, देर रात उन्हें फोन कर बताया गया कि रूबी की सांप काटने से मौत हो गई है। 

अचानक मिली सूचना से परिवार के लोग परेशान हो गए। शनिवार सुबह वे फत्तेपुर पहुंचे तो रूबी का शव खटिया पर रखा हुआ था। घर पर ससुराल पक्ष के कोई सदस्य मौजूद नहीं थे। परिजनों का कहना है कि शव देखने के दौरान रूबी के गले पर जख्म के निशान दिखाई दिए। जिससे हत्या करने का आरोप लगाया है ।इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर रोसड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। विवाहिता की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। मौत की वजह सांप काटना है या कोई अन्य कारण, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

नगर इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया है। मृतका के परिजनों की ओर से अब तक कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। उन्होंने बताया कि पति-पत्नी घर में अकेले रहते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विवाहिता की संदिग्ध मौत और ससुराल पक्ष के लोगों के घर से फरार रहने की बात सामने आने के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर मामले की छानबीन में जुटी हैं

समस्तीपुर से संतोष कुमार ठाकुर की रिपोर्ट 

Trending News

26 नवंबर को झारखंड के सभी 30 सांगठनिक जिलों में संविधान गौरव दिवस मनाएगी भाजपा
26 नवंबर को झारखंड के सभी 30 सांगठनिक जिलों में संविधान गौरव दिवस मनाएगी भाजपा
Nov 22, 2026, 7:01:00 PM
 22 वर्षों से जर्जर सड़क की नहीं हुई मरम्मत, ग्रामीणों ने उठाई निर्माण की मांग
22 वर्षों से जर्जर सड़क की नहीं हुई मरम्मत, ग्रामीणों ने उठाई निर्माण की मांग
Nov 22, 2026, 6:54:00 PM
बालू माफियाओं का टेक्निकल कारनामा, बाइक पर जीपीएस लगाकर करा रहे थे चालान, ऐसे निकलवाते थे चालान
बालू माफियाओं का टेक्निकल कारनामा, बाइक पर जीपीएस लगाकर करा रहे थे चालान, ऐसे निकलवाते थे चालान
Nov 22, 2026, 6:46:00 PM
झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए राज्यपाल और सीएम हेमंत सोरेन
झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए राज्यपाल और सीएम हेमंत सोरेन
Nov 22, 2026, 6:27:00 PM
'स्कूल की दीवार पर दिल बनाने वाले लड़के' अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के नामचीन कवियों ने अपनी रचनाओं से बांधा समां
'स्कूल की दीवार पर दिल बनाने वाले लड़के' अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के नामचीन कवियों ने अपनी रचनाओं से बांधा समां
Nov 22, 2026, 6:12:00 PM
यूपी चुनाव से पहले धार्मिक कथाएं बनीं सियासी प्रचार का हथियार, बीजेपी के बाद सपा का बड़ा दांव
यूपी चुनाव से पहले धार्मिक कथाएं बनीं सियासी प्रचार का हथियार, बीजेपी के बाद सपा का बड़ा दांव
Nov 22, 2026, 5:55:00 PM
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह पहुंचे भारत, पीएम मोदी से होगी अहम बातचीत
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह पहुंचे भारत, पीएम मोदी से होगी अहम बातचीत
Nov 22, 2026, 5:36:00 PM
बिहार के बालू माफियाओं का पाकिस्तान कनेक्शन! यूपी में पकड़ाए हथियार तस्कर ने उगला राज
बिहार के बालू माफियाओं का पाकिस्तान कनेक्शन! यूपी में पकड़ाए हथियार तस्कर ने उगला राज
Nov 22, 2026, 5:19:00 PM
तीन दिवसीय निशुल्क रियल हैंड्स ऑन ट्रेनिंग संपन्न, PMCH-NMCH के रेजिडेंट ने लिया हिस्सा
तीन दिवसीय निशुल्क रियल हैंड्स ऑन ट्रेनिंग संपन्न, PMCH-NMCH के रेजिडेंट ने लिया हिस्सा
Nov 22, 2026, 5:07:00 PM
26वें विधानसभा स्थापना दिवस पर विधायक निरल पूर्ति को मिला उत्कृष्ट विधायक सम्मान, राज्यपाल ने किया सम्मानित
26वें विधानसभा स्थापना दिवस पर विधायक निरल पूर्ति को मिला उत्कृष्ट विधायक सम्मान, राज्यपाल ने किया सम्मानित
Nov 22, 2026, 4:51:00 PM