समस्तीपुर में ग्रामीण चिकित्सक की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने तांडव मचाया है। हसनपुर थाना क्षेत्र के केसौरा गांव में अपराधियों ने ग्रामीण चिकित्सक मोहम्मद शाहीन की गोली मारकर हत्या कर दी।

समस्तीपुर में ग्रामीण चिकित्सक की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने तांडव मचाया है। हसनपुर थाना क्षेत्र के केसौरा गांव में अपराधियों ने ग्रामीण चिकित्सक मोहम्मद शाहीन की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद एक बार फिर जिले की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। 

चिकित्सक अपने दरवाजे पर सोए हुए थे, इसी दौरान बेखौफ अपराधियों ने गोली मार दी

बताया जा रहा है कि चिकित्सक अपने दरवाजे पर सोए हुए थे, इसी दौरान बेखौफ अपराधियों ने गोली मार दी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही हसनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।  हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। 

घटना को लेकर ग्रामीणों में भी काफी आक्रोश है

साथ ही इस घटना को लेकर ग्रामीणों में भी काफी आक्रोश है। नाराज लोग अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और हत्या के मामले का खुलासा करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच-पड़ताल कर रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

समस्तीपुर से संतोष कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

Trending News

सरकार की कोशिश के बावबजू लगा झटका, बड़कागांव PACS के 8 सदस्यों ने एक साथ दिया इस्तीफा
सरकार की कोशिश के बावबजू लगा झटका, बड़कागांव PACS के 8 सदस्यों ने एक साथ दिया इस्तीफा
Sep 19, 2026, 2:30:00 PM
भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी की कार पर बेकाबू भीड़ ने किया हमला, गाड़ी के शीशे टूटे
भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी की कार पर बेकाबू भीड़ ने किया हमला, गाड़ी के शीशे टूटे
Sep 19, 2026, 2:26:00 PM
सोशल मीडिया पर दम दिखाएगी बीजेपी, तैयार हुई टीम
सोशल मीडिया पर दम दिखाएगी बीजेपी, तैयार हुई टीम
Sep 19, 2026, 2:16:00 PM
भीषण सड़क हादसे में अधिवक्ता की मौत, मृतक का सिर धड़ से अलग होकर 13 फीट दूर जा गिरा
भीषण सड़क हादसे में अधिवक्ता की मौत, मृतक का सिर धड़ से अलग होकर 13 फीट दूर जा गिरा
Sep 19, 2026, 2:06:00 PM
जमुई: अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद की शहादत दिवस पर भव्य ऑल इंडिया मुशायरा, देशभर के शायरों ने गाए देशभक्ति के तराने
जमुई: अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद की शहादत दिवस पर भव्य ऑल इंडिया मुशायरा, देशभर के शायरों ने गाए देशभक्ति के तराने
Sep 19, 2026, 1:20:00 PM
मोतिहारी में बैंक कर्मियों की शराब पार्टी, 5 गिरफ्तार
मोतिहारी में बैंक कर्मियों की शराब पार्टी, 5 गिरफ्तार
Sep 19, 2026, 1:10:00 PM
हाजीपुर में राजू की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ठेकेदार पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
हाजीपुर में राजू की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ठेकेदार पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
Sep 19, 2026, 12:51:00 PM
बेगूसराय स्टेशन पर टिकट की कीमत से अधिक वसूली का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप
बेगूसराय स्टेशन पर टिकट की कीमत से अधिक वसूली का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप
Sep 19, 2026, 12:47:00 PM
ममता को झटके पर झटका, नंदीग्राम के बाद अब रेजीनगर सीट से प्रत्याशी ने लिया नामांकन वापस
ममता को झटके पर झटका, नंदीग्राम के बाद अब रेजीनगर सीट से प्रत्याशी ने लिया नामांकन वापस
Sep 19, 2026, 12:42:00 PM
हथियार के बल पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पड़ोस के युवक पर आरोप
हथियार के बल पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पड़ोस के युवक पर आरोप
Sep 19, 2026, 12:28:00 PM