प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा तोहफा, समस्तीपुर को मिली ₹502.77 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे के अवसर पर वैशाली में आयोजित विशाल जनसभा के दौरान बिहार को विभिन्न विकास योजनाओं एवं परियोजनाओं की सौगात प्रदान की गई। समस्तीपुर को ₹502.77 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात मिली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा तोहफा, समस्तीपुर को मिली ₹502.77 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

समस्तीपुर:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे के अवसर पर वैशाली में आयोजित विशाल जनसभा के दौरान बिहार को विभिन्न विकास योजनाओं एवं परियोजनाओं की सौगात प्रदान की गई। इस अवसर पर समस्तीपुर जिले को भी विकास की महत्वपूर्ण सौगात मिली है। जिले में आधारभूत संरचना, पेयजल, विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, श्रम एवं शहरी आवास के क्षेत्र में कुल ₹502.77 करोड़ की आठ महत्वपूर्ण योजनाओं एवं परियोजनाओं को शामिल किया गया है।

इन योजनाओं के क्रियान्वयन से समस्तीपुर जिले में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा तथा आमजन को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होगी। समस्तीपुर जिले को प्राप्त प्रमुख योजनाओं एवं परियोजनाओं का विवरण निम्नवत है—

समस्तीपुर जलापूर्ति परियोजना, फेज-1 – ₹228.45 करोड़ की लागत से जलापूर्ति परियोजना के माध्यम से पेयजल की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल।

जिला स्तरीय संयुक्त श्रम कार्यालय भवन (G+1), समस्तीपुर – ₹6.33 करोड़ की लागत से श्रम विभाग के कार्यालय भवन का निर्माण।

उच्च माध्यमिक एवं उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय भवनों का निर्माण – ₹6.52 करोड़ की लागत से कुल चार विद्यालय भवनों का निर्माण।

आर.एस.बी. इंटर स्कूल, मुसापुर मंगरा में स्पोर्ट्स हॉल-सह-जिम्नेजियम भवन का निर्माण – ₹10.31 करोड़ की लागत से खेल सुविधाओं का विकास।

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) – ₹6.52 करोड़ की राशि के तहत 326 लाभार्थियों का गृह प्रवेश, जिससे अनेक परिवारों का अपने पक्के घर का सपना साकार हुआ।

33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्रों का निर्माण – ₹62.78 करोड़ की लागत से कुल चार विद्युत शक्ति उपकेंद्रों का निर्माण।

एल.आर. परियोजना योजना अंतर्गत अंचलों का सुदृढ़ीकरण – ₹181 करोड़ की लागत से अंचलों के सुदृढ़ीकरण का कार्य।

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निर्माण – ₹0.86 करोड़ की लागत से उजियारपुर एवं कल्याणपुर में दो हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निर्माण।

इन सभी योजनाओं पर कुल ₹502.77 करोड़ की राशि निर्धारित है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा बिहार के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देते हुए आधारभूत संरचना एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को गति प्रदान की जा रही है। समस्तीपुर जिले में स्वीकृत एवं शामिल ये परियोजनाएं जिले के विकास को नई दिशा देने के साथ-साथ आम नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

समस्तीपुर से संतोष कुमार ठाकुर की रिपोर्ट   

Trending News

26 नवंबर को झारखंड के सभी 30 सांगठनिक जिलों में संविधान गौरव दिवस मनाएगी भाजपा
26 नवंबर को झारखंड के सभी 30 सांगठनिक जिलों में संविधान गौरव दिवस मनाएगी भाजपा
Nov 22, 2026, 7:01:00 PM
 22 वर्षों से जर्जर सड़क की नहीं हुई मरम्मत, ग्रामीणों ने उठाई निर्माण की मांग
22 वर्षों से जर्जर सड़क की नहीं हुई मरम्मत, ग्रामीणों ने उठाई निर्माण की मांग
Nov 22, 2026, 6:54:00 PM
बालू माफियाओं का टेक्निकल कारनामा, बाइक पर जीपीएस लगाकर करा रहे थे चालान, ऐसे निकलवाते थे चालान
बालू माफियाओं का टेक्निकल कारनामा, बाइक पर जीपीएस लगाकर करा रहे थे चालान, ऐसे निकलवाते थे चालान
Nov 22, 2026, 6:46:00 PM
झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए राज्यपाल और सीएम हेमंत सोरेन
झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए राज्यपाल और सीएम हेमंत सोरेन
Nov 22, 2026, 6:27:00 PM
'स्कूल की दीवार पर दिल बनाने वाले लड़के' अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के नामचीन कवियों ने अपनी रचनाओं से बांधा समां
'स्कूल की दीवार पर दिल बनाने वाले लड़के' अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के नामचीन कवियों ने अपनी रचनाओं से बांधा समां
Nov 22, 2026, 6:12:00 PM
यूपी चुनाव से पहले धार्मिक कथाएं बनीं सियासी प्रचार का हथियार, बीजेपी के बाद सपा का बड़ा दांव
यूपी चुनाव से पहले धार्मिक कथाएं बनीं सियासी प्रचार का हथियार, बीजेपी के बाद सपा का बड़ा दांव
Nov 22, 2026, 5:55:00 PM
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह पहुंचे भारत, पीएम मोदी से होगी अहम बातचीत
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह पहुंचे भारत, पीएम मोदी से होगी अहम बातचीत
Nov 22, 2026, 5:36:00 PM
बिहार के बालू माफियाओं का पाकिस्तान कनेक्शन! यूपी में पकड़ाए हथियार तस्कर ने उगला राज
बिहार के बालू माफियाओं का पाकिस्तान कनेक्शन! यूपी में पकड़ाए हथियार तस्कर ने उगला राज
Nov 22, 2026, 5:19:00 PM
तीन दिवसीय निशुल्क रियल हैंड्स ऑन ट्रेनिंग संपन्न, PMCH-NMCH के रेजिडेंट ने लिया हिस्सा
तीन दिवसीय निशुल्क रियल हैंड्स ऑन ट्रेनिंग संपन्न, PMCH-NMCH के रेजिडेंट ने लिया हिस्सा
Nov 22, 2026, 5:07:00 PM
26वें विधानसभा स्थापना दिवस पर विधायक निरल पूर्ति को मिला उत्कृष्ट विधायक सम्मान, राज्यपाल ने किया सम्मानित
26वें विधानसभा स्थापना दिवस पर विधायक निरल पूर्ति को मिला उत्कृष्ट विधायक सम्मान, राज्यपाल ने किया सम्मानित
Nov 22, 2026, 4:51:00 PM