मुर्गा दुकानदार की गला रेतकर हत्या, दिव्यांग युवक की दुकान पर ही ले ली जान

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के साखमोहन टेकना चौक के समीप रविवार की रात बदमाशों ने एक दिव्यांग मुर्गा दुकानदार की गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान साखमोहन वार्ड-5 निवासी शंकर दास के पुत्र अशोक दास के रूप में हुई है।

मुर्गा दुकानदार की गला रेतकर हत्या, दिव्यांग युवक की दुकान पर ही ले ली जान

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के साखमोहन टेकना चौक के समीप रविवार की रात बदमाशों ने एक दिव्यांग मुर्गा दुकानदार की गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान साखमोहन वार्ड-5 निवासी शंकर दास के पुत्र अशोक दास के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। 

बताया गया है कि अशोक दास प्रतिदिन की तरह रविवार को भी टेकना चौक के समीप अपनी दुकान पर मुर्गा बनाकर बेच रहे थे। इसी दौरान करीब 9 बजे अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। गला काटकर हत्या करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। 

कुछ देर बाद एक ग्राहक दुकान पर पहुंचा तो अशोक दास को खून से लथपथ जमीन पर पड़ा देखा। इसके बाद घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई और मौके पर भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही विभूतिपुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। परिजन घटना के पीछे पूर्व की दुश्मनी की आशंका जता रहे हैं। 

परिजनों के अनुसार, अशोक दास दिव्यांग थे और मुर्गा बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह कभी-कभी टोटो भी चलाते थे। इधर घटना को लेकर रोसड़ा के सर्किल इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया घटना का कारण पूर्व की दुश्मनी प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

समस्तीपुर से संतोष कुमार ठाकुर की रिपोर्ट 

Trending News

सड़क पर उतरे SP, विभिन्न स्थानों पर वाहन जांच अभियान का लिया जायजा
सड़क पर उतरे SP, विभिन्न स्थानों पर वाहन जांच अभियान का लिया जायजा
Sep 28, 2026, 12:30:00 PM
तेज रफ्तार पिकअप की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत
तेज रफ्तार पिकअप की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत
Sep 28, 2026, 12:24:00 PM
पटना की सड़कों पर देर रात निकले पुलिस के आला अधिकारी, IG-DIG, SSP-SP ने शहर में किया भ्रमण
पटना की सड़कों पर देर रात निकले पुलिस के आला अधिकारी, IG-DIG, SSP-SP ने शहर में किया भ्रमण
Sep 28, 2026, 12:13:00 PM
राहुल कर रहे हैं हिट एंड रन की राजनीति, उनकी राजनीति में विरोधाभास: संतोष सुमन
राहुल कर रहे हैं हिट एंड रन की राजनीति, उनकी राजनीति में विरोधाभास: संतोष सुमन
Sep 28, 2026, 12:03:00 PM
Asian Games : बिना खेले सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, बारिश के कारण रद्द हुआ मैच
Asian Games : बिना खेले सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, बारिश के कारण रद्द हुआ मैच
Sep 28, 2026, 11:56:00 AM
गंडक उफान पर, बिहार में फिर बाढ़ का खतरा, DM-SP खुद कर रहे कैंप
गंडक उफान पर, बिहार में फिर बाढ़ का खतरा, DM-SP खुद कर रहे कैंप
Sep 28, 2026, 11:55:00 AM
विजय राउत का परिवार जर्जर घर में रहने को मजबूर, जमीन से रिस रहा है पानी
विजय राउत का परिवार जर्जर घर में रहने को मजबूर, जमीन से रिस रहा है पानी
Sep 28, 2026, 11:44:00 AM
फुलहारा पंचायत में आवास प्लस 2.0 पर मंथन, 2007 लाभुकों के नाम सार्वजनिक
फुलहारा पंचायत में आवास प्लस 2.0 पर मंथन, 2007 लाभुकों के नाम सार्वजनिक
Sep 28, 2026, 11:37:00 AM
 जहानाबाद में SP के नेतृत्व में विशेष वाहन जांच अभियान, चौक-चौराहों और सीमा क्षेत्रों में सघन जांच
जहानाबाद में SP के नेतृत्व में विशेष वाहन जांच अभियान, चौक-चौराहों और सीमा क्षेत्रों में सघन जांच
Sep 28, 2026, 11:22:00 AM
शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षा के महाकुंभ में 3,000 शिक्षाविदों को किया सम्मानित
शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षा के महाकुंभ में 3,000 शिक्षाविदों को किया सम्मानित
Sep 28, 2026, 11:08:00 AM