फुलहारा पंचायत में आवास प्लस 2.0 पर मंथन, 2007 लाभुकों के नाम सार्वजनिक

समस्तीपुर के हसनपुर प्रखंड के फुलहारा पंचायत समेत विभिन्न पंचायतों में रविवार को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (आवास प्लस 2.0) को लेकर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया।

फुलहारा पंचायत सरकार भवन में मुखिया गीता देवी की अध्यक्षता में आयोजित ग्राम सभा में पंचायत के सर्वांगीण विकास, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुखिया गीता देवी ने बताया कि फुलहारा पंचायत में आवास प्लस 2.0 के तहत 2007 लाभुकों के नाम सूची में शामिल हुए हैं। योजना में पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से ग्राम सभा के दौरान उपस्थित ग्रामीणों के समक्ष लाभुकों की सूची पढ़कर सुनाई गई और आपत्ति सुझाव भी मांगे गए।

बैठक में पंचायत में चल रहे एवं प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा की गई तथा सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने और विकास कार्यों को गति देने का संकल्प लिया गया।

इस मौके पर पंचायत सचिव विजेंद्र कुमार, लेखा सहायक सुमित कुमार, आवास सहायक पंकज कुमार, पंचायत समिति दीपक कुमार चौधरी, मुखिया प्रतिनिधि अशोक चौपाल, रोहित चौपाल, रामपुकार चौपाल, सुनील वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

समस्तीपुर से संतोष कुमार ठाकुर की रिपोर्ट 

Trending News

सड़क पर उतरे SP, विभिन्न स्थानों पर वाहन जांच अभियान का लिया जायजा

Sep 28, 2026, 12:30:00 PM
तेज रफ्तार पिकअप की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत

Sep 28, 2026, 12:24:00 PM
पटना की सड़कों पर देर रात निकले पुलिस के आला अधिकारी, IG-DIG, SSP-SP ने शहर में किया भ्रमण

Sep 28, 2026, 12:13:00 PM
राहुल कर रहे हैं हिट एंड रन की राजनीति, उनकी राजनीति में विरोधाभास: संतोष सुमन

Sep 28, 2026, 12:03:00 PM
Asian Games : बिना खेले सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, बारिश के कारण रद्द हुआ मैच

Sep 28, 2026, 11:56:00 AM
गंडक उफान पर, बिहार में फिर बाढ़ का खतरा, DM-SP खुद कर रहे कैंप

Sep 28, 2026, 11:55:00 AM
विजय राउत का परिवार जर्जर घर में रहने को मजबूर, जमीन से रिस रहा है पानी

Sep 28, 2026, 11:44:00 AM
फुलहारा पंचायत में आवास प्लस 2.0 पर मंथन, 2007 लाभुकों के नाम सार्वजनिक
फुलहारा पंचायत में आवास प्लस 2.0 पर मंथन, 2007 लाभुकों के नाम सार्वजनिक
Sep 28, 2026, 11:37:00 AM
 जहानाबाद में SP के नेतृत्व में विशेष वाहन जांच अभियान, चौक-चौराहों और सीमा क्षेत्रों में सघन जांच

Sep 28, 2026, 11:22:00 AM
शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षा के महाकुंभ में 3,000 शिक्षाविदों को किया सम्मानित

Sep 28, 2026, 11:08:00 AM