जहानाबाद में SP के नेतृत्व में विशेष वाहन जांच अभियान, चौक-चौराहों और सीमा क्षेत्रों में सघन जांच

जहानाबाद जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध पर नियंत्रण के उद्देश्य से रविवार को पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के नेतृत्व में विभिन्न चौक-चौराहों एवं सीमा क्षेत्रों में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया।

 जहानाबाद में SP के नेतृत्व में विशेष वाहन जांच अभियान, चौक-चौराहों और सीमा क्षेत्रों में सघन जांच

जहानाबाद जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध पर नियंत्रण के उद्देश्य से रविवार को पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के नेतृत्व में विभिन्न चौक-चौराहों एवं सीमा क्षेत्रों में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने सड़क से गुजरने वाले वाहनों को रोककर उनकी सघन जांच की। 

शहर के हर्बल मोड़, अंबेडकर चौक, नगर थाना क्षेत्र सहित घोसी एवं काको थाना क्षेत्रों में भी पुलिस ने विशेष वाहन जांच की। चारपहिया वाहनों को रोककर उनकी तलाशी ली गई। वाहनों की डिक्की की जांच के साथ चालकों का पहचान पत्र और ड्राइविंग लाइसेंस भी देखा गया। वहीं, दोपहिया वाहनों के चालकों से हेलमेट और वाहन के आवश्यक कागजात की जांच की गई।

पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी। दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने तथा वाहन के सभी जरूरी कागजात साथ रखने को कहा गया। अभियान के दौरान शहर में चलने वाले ऑटो और सवारी वाहनों की भी जांच की गई। पुलिस ने चालकों को निर्धारित क्षमता के अनुसार ही यात्रियों को बैठाने की हिदायत दी और क्षमता से अधिक सवारी नहीं बैठाने को कहा।

एसपी कोटा किरण कुमार स्वयं सड़क पर उतरकर वाहन जांच अभियान का जायजा लेते नजर आए। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए तथा वाहन चालकों और आम लोगों को भी नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।

पुलिस के अनुसार, जिले में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। प्रमुख मार्गों और सीमा क्षेत्रों में वाहनों की जांच के जरिए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। अभियान का उद्देश्य आम लोगों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना है।

जहानाबाद से बरुण कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

सड़क पर उतरे SP, विभिन्न स्थानों पर वाहन जांच अभियान का लिया जायजा
सड़क पर उतरे SP, विभिन्न स्थानों पर वाहन जांच अभियान का लिया जायजा
Sep 28, 2026, 12:30:00 PM
तेज रफ्तार पिकअप की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत
तेज रफ्तार पिकअप की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत
Sep 28, 2026, 12:24:00 PM
पटना की सड़कों पर देर रात निकले पुलिस के आला अधिकारी, IG-DIG, SSP-SP ने शहर में किया भ्रमण
पटना की सड़कों पर देर रात निकले पुलिस के आला अधिकारी, IG-DIG, SSP-SP ने शहर में किया भ्रमण
Sep 28, 2026, 12:13:00 PM
राहुल कर रहे हैं हिट एंड रन की राजनीति, उनकी राजनीति में विरोधाभास: संतोष सुमन
राहुल कर रहे हैं हिट एंड रन की राजनीति, उनकी राजनीति में विरोधाभास: संतोष सुमन
Sep 28, 2026, 12:03:00 PM
Asian Games : बिना खेले सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, बारिश के कारण रद्द हुआ मैच
Asian Games : बिना खेले सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, बारिश के कारण रद्द हुआ मैच
Sep 28, 2026, 11:56:00 AM
गंडक उफान पर, बिहार में फिर बाढ़ का खतरा, DM-SP खुद कर रहे कैंप
गंडक उफान पर, बिहार में फिर बाढ़ का खतरा, DM-SP खुद कर रहे कैंप
Sep 28, 2026, 11:55:00 AM
विजय राउत का परिवार जर्जर घर में रहने को मजबूर, जमीन से रिस रहा है पानी
विजय राउत का परिवार जर्जर घर में रहने को मजबूर, जमीन से रिस रहा है पानी
Sep 28, 2026, 11:44:00 AM
फुलहारा पंचायत में आवास प्लस 2.0 पर मंथन, 2007 लाभुकों के नाम सार्वजनिक
फुलहारा पंचायत में आवास प्लस 2.0 पर मंथन, 2007 लाभुकों के नाम सार्वजनिक
Sep 28, 2026, 11:37:00 AM
 जहानाबाद में SP के नेतृत्व में विशेष वाहन जांच अभियान, चौक-चौराहों और सीमा क्षेत्रों में सघन जांच
जहानाबाद में SP के नेतृत्व में विशेष वाहन जांच अभियान, चौक-चौराहों और सीमा क्षेत्रों में सघन जांच
Sep 28, 2026, 11:22:00 AM
शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षा के महाकुंभ में 3,000 शिक्षाविदों को किया सम्मानित
शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षा के महाकुंभ में 3,000 शिक्षाविदों को किया सम्मानित
Sep 28, 2026, 11:08:00 AM