सहरसा: प्रेम प्रसंग में हुई रूपेश साह की हत्या, 36 घंटे में पति-पत्नी गिरफ्तार

सहरसा जिले के सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के मनोरी साह टोला में हुए रूपेश साह हत्याकांड का पुलिस ने महज 36 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है।

सहरसा: प्रेम प्रसंग में हुई रूपेश साह की हत्या, 36 घंटे में पति-पत्नी गिरफ्तार
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 13, 2026, 11:44:00 AM

सहरसा जिले के सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के मनोरी साह टोला में हुए रूपेश साह हत्याकांड का पुलिस ने महज 36 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार यह हत्या प्रेम प्रसंग के कारण की गई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी दंपती अशोक साह उर्फ कैला और उसकी पत्नी वीणा देवी को गिरफ्तार किया है। 

पूछताछ के दौरान दोनों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने प्रेस वार्ता में बताया कि घटना के बाद गठित विशेष अनुसंधान टीम ने मृतक के मोबाइल के सीडीआर, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य परिस्थितिजन्य प्रमाणों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। 

आरोपी की निशानदेही पर मनोरी गांव के समीप स्थित एक तालाब से मृतक का क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। बता दें कि 10 जुलाई की सुबह रूपेश साह का शव उनके घर से करीब 40 मीटर दूर एक गोशाला में मिला था। शव पर गंभीर चोट के निशान थे और मोबाइल फोन गायब था। 

पुलिस ने एफएसएल टीम की सहायता से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू की थी। फिलहाल गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

ट्रेन पकड़ने की जल्दी पड़ी भारी, मालगाड़ी से कटकर महिला की मौ*त
ट्रेन पकड़ने की जल्दी पड़ी भारी, मालगाड़ी से कटकर महिला की मौ*त
Jul 13, 2026, 1:32:00 PM
वरिष्ठ IPS सुदर्शन मंडल की अचानक बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती
वरिष्ठ IPS सुदर्शन मंडल की अचानक बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती
Jul 13, 2026, 1:10:00 PM
बिहार का पहला केस, मानव तस्करी के चर्चित मामले में उम्र कैद की सजा, 24 दिनों में कोर्ट ने सुनाया फैसला
बिहार का पहला केस, मानव तस्करी के चर्चित मामले में उम्र कैद की सजा, 24 दिनों में कोर्ट ने सुनाया फैसला
Jul 13, 2026, 1:08:00 PM
बांकीपुर का महादंगल, पटना में शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार का नामांकन, तेज प्रताप भी...
बांकीपुर का महादंगल, पटना में शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार का नामांकन, तेज प्रताप भी...
Jul 13, 2026, 12:43:00 PM
'स्टेटस सिंबल' बने पुलिस बॉडीगार्ड! पुलिस एसोसिएशन ने DGP को भेजा पत्र
'स्टेटस सिंबल' बने पुलिस बॉडीगार्ड! पुलिस एसोसिएशन ने DGP को भेजा पत्र
Jul 13, 2026, 12:19:00 PM
नालंदा: हिलसा रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतरे,  बड़े अधिकारी पहुंचे
नालंदा: हिलसा रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतरे, बड़े अधिकारी पहुंचे
Jul 13, 2026, 12:14:00 PM
Bokaro Steel Plant में ट्रेनी पर हमला, हॉस्टल बना 'नो-एंट्री जोन'
Bokaro Steel Plant में ट्रेनी पर हमला, हॉस्टल बना 'नो-एंट्री जोन'
Jul 13, 2026, 12:09:00 PM
ACB की कार्रवाई पर भड़का प्रशासनिक सेवा संघ, आंदोलन की दी चेतावनी
ACB की कार्रवाई पर भड़का प्रशासनिक सेवा संघ, आंदोलन की दी चेतावनी
Jul 13, 2026, 12:02:00 PM
बिहार की ध्वस्त हुई क़ानून व्यवस्था, तेजस्वी का सरकार पर सीधा निशाना
बिहार की ध्वस्त हुई क़ानून व्यवस्था, तेजस्वी का सरकार पर सीधा निशाना
Jul 13, 2026, 12:00:00 PM
गोपालगंज में स्मैक तस्करों का सिवान कनेक्शन, मुख्य सप्लायर भी चढ़ा भोरे पुलिस के हत्थे
गोपालगंज में स्मैक तस्करों का सिवान कनेक्शन, मुख्य सप्लायर भी चढ़ा भोरे पुलिस के हत्थे
Jul 13, 2026, 11:56:00 AM