पीएम मोदी ने बिहार आकर सहरसा को खुश कर दिया, दे दी 929 करोड़ की योजनाओं की बड़ी सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से सहरसा जिले को 929.074 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं की बड़ी सौगात दी। इस दौरान कई योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लाभार्थियों का गृह प्रवेश कराया गया।

पीएम मोदी ने बिहार आकर सहरसा को खुश कर दिया, दे दी 929 करोड़ की योजनाओं की बड़ी सौगात

सहरसा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से सहरसा जिले को 929.074 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं की बड़ी सौगात दी। इस दौरान कई योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लाभार्थियों का गृह प्रवेश कराया गया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सहरसा जिले के बनगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बसुदेवा स्थित एनएच-327ई पर भी किया गया। जहां बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, स्थानीय नागरिक और जीविका समूह से जुड़ी महिलाएं मौजूद रहीं।

प्रधानमंत्री के बिहार आगमन के अवसर पर नीतीश महासेतु सहित बिहार के विभिन्न जिलों में लगभग 34 हजार करोड़ रुपये की विकास योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास का कार्यक्रम आयोजित किया गया। बसुदेवा में आयोजित लाइव प्रसारण को लेकर जिला प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां की गई थीं। कार्यक्रम स्थल पर गठबंधन के वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधि तथा उनके समर्थक पहले से मौजूद थे। जीविका दीदियों सहित हजारों की संख्या में महिलाओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान सहरसा जिले की कुल 929.074 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की जानकारी दी गई। इसमें सबसे बड़ी योजना एनएच-327ए एवं एनएच-327 के जंक्शन से भपटियाही मोड़ (एकमा-अंधरी) तक पैकेज-5 के तहत पेव्ड शोल्डर के साथ दो लेन सड़क के उन्नयन कार्य की है। इस योजना पर 768 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके पूरा होने से क्षेत्र में सड़क संपर्क बेहतर होगा तथा आवागमन, परिवहन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

इसी तरह सहरसा जलापूर्ति योजना फेज-2 (अमृत-2.0) का 109.86 करोड़ रुपये की लागत से शिलान्यास किया गया। इस योजना के तहत नगर निगम क्षेत्र के 17,454 घरों तक पाइपलाइन के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। योजना के पूर्ण होने पर लोगों को 24 घंटे पेयजल आपूर्ति की सुविधा मिल सकेगी।

राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर, सहरसा में 46.14 करोड़ रुपये की लागत से अतिथि गृह तथा 300-300 बेड क्षमता वाले छात्र-छात्राओं के छात्रावास का निर्माण कराया जाएगा। इस परियोजना से कुल 600 विद्यार्थियों को आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी। वहीं जिले के 42 विद्यालयों में 1.684 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित वर्गकक्षों का उद्घाटन किया गया। इससे नौवीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा तथा छात्राओं के विद्यालय छोड़ने की समस्या में कमी आने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 10 गरीब परिवारों को पक्के मकान की सौगात देते हुए गृह प्रवेश कराया गया। इस योजना पर 21 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। इसके अलावा बनगांव में 12.90 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र का उद्घाटन किया गया। इससे बनगांव और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बेहतर होने तथा लो-वोल्टेज की समस्या दूर होने की उम्मीद है।

सिमरी बख्तियारपुर ग्रिड सब-स्टेशन में 2.02 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 33 केवी के दो फीडर बे का भी उद्घाटन किया गया। इससे आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति में सुधार होगा तथा कम वोल्टेज और बार-बार बिजली ट्रिप होने की समस्या में कमी आएगी।

इस अवसर पर स्थानीय सांसद दिनेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की ओर से बिहार को दी जा रही विकास योजनाओं से राज्य के विकास को नई गति मिलेगी। बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सादा ने भी विकास योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। वहीं पूर्व मंत्री डॉ. आलोक रंजन ने सहरसा सहित पूरे बिहार में विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया।

कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम स्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल, यातायात पुलिस, एंबुलेंस, मेडिकल टीम और अग्निशमन दल की तैनाती की गई थी। कार्यक्रम शुरू होने से लेकर समाप्ति तक सभी टीमें किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मुस्तैद रहीं।

मौके पर डीएम दीपेश कुमार, डीडीसी गौरव कुमार, वरीय सहायक समाहर्ता केतन शुक्ला, एसडीएम श्रेयांश तिवारी, एडीएम आपदा मुकेश कुमार, संतन कुमार सिंह, डीईओ रोहित रोशन, ओएसडी राजू कुमार, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी राजीव रंजन, बनगांव नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी कपिल देव और सीओ निरंजन मिश्रा सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

वहीं जनप्रतिनिधियों में पूर्व विधायक गुंजेश्वर साह, जदयू नेता गणेश कुमार गौरव, घनश्याम चौधरी, अमर यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा, कहरा प्रखंड प्रमुख रचना प्रकाश, मुखिया ललन यादव, ददन महतो, भाजपा नेता महेश खां, मिहिर झा, डब्बू मिश्र, मनोरंजन कुमार, राजीव रंजन साह, शिवभूषण सिंह और पूर्व प्रमुख शंभूनाथ झा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

26 नवंबर को झारखंड के सभी 30 सांगठनिक जिलों में संविधान गौरव दिवस मनाएगी भाजपा
26 नवंबर को झारखंड के सभी 30 सांगठनिक जिलों में संविधान गौरव दिवस मनाएगी भाजपा
Nov 22, 2026, 7:01:00 PM
 22 वर्षों से जर्जर सड़क की नहीं हुई मरम्मत, ग्रामीणों ने उठाई निर्माण की मांग
22 वर्षों से जर्जर सड़क की नहीं हुई मरम्मत, ग्रामीणों ने उठाई निर्माण की मांग
Nov 22, 2026, 6:54:00 PM
बालू माफियाओं का टेक्निकल कारनामा, बाइक पर जीपीएस लगाकर करा रहे थे चालान, ऐसे निकलवाते थे चालान
बालू माफियाओं का टेक्निकल कारनामा, बाइक पर जीपीएस लगाकर करा रहे थे चालान, ऐसे निकलवाते थे चालान
Nov 22, 2026, 6:46:00 PM
झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए राज्यपाल और सीएम हेमंत सोरेन
झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए राज्यपाल और सीएम हेमंत सोरेन
Nov 22, 2026, 6:27:00 PM
'स्कूल की दीवार पर दिल बनाने वाले लड़के' अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के नामचीन कवियों ने अपनी रचनाओं से बांधा समां
'स्कूल की दीवार पर दिल बनाने वाले लड़के' अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के नामचीन कवियों ने अपनी रचनाओं से बांधा समां
Nov 22, 2026, 6:12:00 PM
यूपी चुनाव से पहले धार्मिक कथाएं बनीं सियासी प्रचार का हथियार, बीजेपी के बाद सपा का बड़ा दांव
यूपी चुनाव से पहले धार्मिक कथाएं बनीं सियासी प्रचार का हथियार, बीजेपी के बाद सपा का बड़ा दांव
Nov 22, 2026, 5:55:00 PM
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह पहुंचे भारत, पीएम मोदी से होगी अहम बातचीत
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह पहुंचे भारत, पीएम मोदी से होगी अहम बातचीत
Nov 22, 2026, 5:36:00 PM
बिहार के बालू माफियाओं का पाकिस्तान कनेक्शन! यूपी में पकड़ाए हथियार तस्कर ने उगला राज
बिहार के बालू माफियाओं का पाकिस्तान कनेक्शन! यूपी में पकड़ाए हथियार तस्कर ने उगला राज
Nov 22, 2026, 5:19:00 PM
तीन दिवसीय निशुल्क रियल हैंड्स ऑन ट्रेनिंग संपन्न, PMCH-NMCH के रेजिडेंट ने लिया हिस्सा
तीन दिवसीय निशुल्क रियल हैंड्स ऑन ट्रेनिंग संपन्न, PMCH-NMCH के रेजिडेंट ने लिया हिस्सा
Nov 22, 2026, 5:07:00 PM
26वें विधानसभा स्थापना दिवस पर विधायक निरल पूर्ति को मिला उत्कृष्ट विधायक सम्मान, राज्यपाल ने किया सम्मानित
26वें विधानसभा स्थापना दिवस पर विधायक निरल पूर्ति को मिला उत्कृष्ट विधायक सम्मान, राज्यपाल ने किया सम्मानित
Nov 22, 2026, 4:51:00 PM