नशामुक्त कोसी अभियान में 1638 तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद, कई पुलिसकर्मी सम्मानित

सहरसा। कोसी क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से सहरसा, सुपौल एवं मधेपुरा जिले में चलाए जा रहे “नशामुक्त कोसी” अभियान के तहत पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। अवैध शराब, हथियार एवं अन्य सामान समेत कुल 1638 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

नशामुक्त कोसी अभियान में 1638 तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद, कई पुलिसकर्मी सम्मानित

सहरसा। कोसी क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से सहरसा, सुपौल एवं मधेपुरा जिले में चलाए जा रहे “नशामुक्त कोसी” अभियान के तहत पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। फरवरी 2026 से अब तक अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थ, अवैध शराब, हथियार एवं अन्य सामान बरामद करते हुए कुल 1638 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

पुलिस उप-महानिरीक्षक, कोसी क्षेत्र, सहरसा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में आम लोगों के सहयोग से पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने कार्रवाई करते हुए अब तक 57,878.49 लीटर अवैध शराब, 2,384.77 लीटर अवैध कफ सिरप, 4,870.146 किलोग्राम गांजा और 6,750.792 ग्राम स्मैक बरामद किया है। इसके अलावा 8,824 एमएल नशीला इंजेक्शन और 325 नशीली टैबलेट भी जब्त की गई है।

अभियान के दौरान पुलिस ने दो विदेशी निर्मित पिस्टल, पांच देशी कट्टा, एक देशी गन, तीन मैगजीन और 21 कारतूस भी बरामद किए हैं। तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे वाहनों में 13 चारपहिया वाहन, एक ट्रक और एक नाव शामिल हैं। पुलिस ने 39 मोबाइल फोन के साथ 55,53,096 रुपये भारतीय मुद्रा और 27,570 रुपये नेपाली मुद्रा भी बरामद की है। इसके अतिरिक्त एक पासबुक, एक एटीएम कार्ड, एक लोहे की भट्ठी और चार इलेक्ट्रिक तराजू भी जब्त किए गए हैं।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को पुलिस उप-महानिरीक्षक, कोसी क्षेत्र, सहरसा ने अपने कार्यालय कक्ष में नशामुक्त कोसी अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

सम्मानित होने वालों में मधेपुरा के पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह, सुपौल के आरक्षी अधीक्षक शरद आरएस, सहरसा के पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग, अपर पुलिस अधीक्षक मो. सेहबान हबीब फखरी, एसएसबी 45वीं बटालियन वीरपुर के उप-कमांडेंट सुमन सौरभ, मुरलीगंज थानाध्यक्ष मो. नुरूल हक, किशनपुर थानाध्यक्ष पुअनि ज्ञान रंजन कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं एसएसबी के अधिकारी व जवान शामिल रहे।

डीआईजी ने अभियान में बेहतर समन्वय, सक्रियता और उत्कृष्ट कार्रवाई के लिए पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस कार्रवाई के साथ आम लोगों का सहयोग भी बेहद जरूरी है।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना पुलिस को दें और “नशामुक्त कोसी” अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग करें।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

'प्यार करना है तो वतन से करो, बेवफा लोगों में क्या रखा है' 15 अगस्त पर अपनों को भेजें ये दिल छू लेने वाले संदेश
'प्यार करना है तो वतन से करो, बेवफा लोगों में क्या रखा है' 15 अगस्त पर अपनों को भेजें ये दिल छू लेने वाले संदेश
Aug 14, 2026, 6:33:00 PM
बाल कल्याण समिति की पहल, पांच साल बाद अपने परिजन से मिले असम के बच्चे
बाल कल्याण समिति की पहल, पांच साल बाद अपने परिजन से मिले असम के बच्चे
Aug 14, 2026, 6:27:00 PM
हर घर तिरंगा अभियान के तहत समस्तीपुर में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन, DM भी हुए शामिल
हर घर तिरंगा अभियान के तहत समस्तीपुर में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन, DM भी हुए शामिल
Aug 14, 2026, 6:14:00 PM
बिहार के तुषार बने कॉमनवेल्थ चैंपियन, जीता कांस्य पदक
बिहार के तुषार बने कॉमनवेल्थ चैंपियन, जीता कांस्य पदक
Aug 14, 2026, 6:13:00 PM
मतदाता सूची पुनरीक्षण की बढ़ी समयसीमा, अब 15 सितंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावा-आपत्ति
मतदाता सूची पुनरीक्षण की बढ़ी समयसीमा, अब 15 सितंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावा-आपत्ति
Aug 14, 2026, 5:54:00 PM
राजधानी में गोलियों की तडतडाहट, मेडिकल शॉप को टारगेट कर की गयी फायरिंग
राजधानी में गोलियों की तडतडाहट, मेडिकल शॉप को टारगेट कर की गयी फायरिंग
Aug 14, 2026, 5:48:00 PM
नशामुक्त कोसी अभियान में 1638 तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद, कई पुलिसकर्मी सम्मानित
नशामुक्त कोसी अभियान में 1638 तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद, कई पुलिसकर्मी सम्मानित
Aug 14, 2026, 5:44:00 PM
मूक-बधिर विद्यार्थियों के बीच पहुंचे राज्यपाल, पढ़ाई और सुविधाओं का लिया जायज़ा
मूक-बधिर विद्यार्थियों के बीच पहुंचे राज्यपाल, पढ़ाई और सुविधाओं का लिया जायज़ा
Aug 14, 2026, 5:32:00 PM
राजगीर में होगा रालोमो का तीन दिवसीय विमर्श शिविर, प्रदेश भर के नेता होंगे शामिल
राजगीर में होगा रालोमो का तीन दिवसीय विमर्श शिविर, प्रदेश भर के नेता होंगे शामिल
Aug 14, 2026, 5:31:00 PM
खनिज बिल पर 20 अगस्त को झामुमो का महामंथन, बैठक में तय होगी आगे की रणनीति
खनिज बिल पर 20 अगस्त को झामुमो का महामंथन, बैठक में तय होगी आगे की रणनीति
Aug 14, 2026, 5:22:00 PM