राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सहरसा के 4 खिलाड़ियों का चयन

पटना में 22 से 24 सितंबर तक आयोजित होने वाली 37वीं पूर्वी क्षेत्र राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए सहरसा के चार खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सहरसा के 4 खिलाड़ियों का चयन

सहरसा : पटना में 22 से 24 सितंबर तक आयोजित होने वाली 37वीं पूर्वी क्षेत्र राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए सहरसा के चार खिलाड़ियों का चयन किया गया है। सहरसा जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव रोशन सिंह धोनी ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में साक्षी कुमारी (अंडर-14), मानवी कुमारी (अंडर-16), कृष्ण राज (अंडर-20) और अन्नू कुमारी (अंडर-20) शामिल हैं। 

जिला एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष रोहित राज को बिहार एथलेटिक्स टीम का कोच नियुक्त किया गया है

वहीं, जिला एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष रोहित राज को बिहार एथलेटिक्स टीम का कोच नियुक्त किया गया है। चार खिलाड़ियों और कोच के राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित होने से जिले के खेल जगत में खुशी का माहौल है। जिला एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष सैयद शमी अहमद ने कहा कि सहरसा में खेल का बेहतर माहौल लगातार बन रहा है और एथलेटिक्स तेजी से उभरकर सामने आया है। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों, कोच, तकनीकी पदाधिकारियों और सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।

सहरसा में खेलों के लिए बेहतर माहौल तैयार हो रहा है - संघ के अध्यक्ष

संघ के अध्यक्ष रवींद्र कुमार सिंह उर्फ आरके सिंह ने कहा कि सहरसा में खेलों के लिए बेहतर माहौल तैयार हो रहा है। खासकर एथलेटिक्स और क्रिकेट में बेहतर भविष्य की संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि वे अपने स्तर से जिले में खेल के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे हैं। जिला खेल पदाधिकारी कुमारी तोशी ने भी चयनित खिलाड़ियों और कोच को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाले दिनों में सहरसा खेल के क्षेत्र में और आगे बढ़ेगा। 

रवींद्र कुमार सिंह ने जिले के लिए गर्व का विषय बताया

उन्होंने इसे जिले के लिए गर्व का विषय बताया। इस अवसर पर जिला हैंडबॉल संघ अध्यक्ष दिवाकर सिंह, जिला साइकलिंग संघ अध्यक्ष डॉ. जयंत आशीष, जिला टेबल टेनिस संघ अध्यक्ष विवेक विशाल, जिला तैराकी संघ अध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया, जिला हॉकी संघ अध्यक्ष सुनील कुमार झा सहित विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों ने चयनित खिलाड़ियों एवं कोच को बधाई दी।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट

Trending News

पटना में माता सीता महिला विवि और बेगूसराय में रामधारी सिंह दिनकर विवि की स्थापना का मार्ग प्रशस्त
पटना में माता सीता महिला विवि और बेगूसराय में रामधारी सिंह दिनकर विवि की स्थापना का मार्ग प्रशस्त
Sep 23, 2026, 6:58:00 PM
आसान होगा सफर, 25 सितंबर से दिल्ली सहित पांच राज्यों के लिए चलेंगी 100 से अधिक त्योहारी बसें
आसान होगा सफर, 25 सितंबर से दिल्ली सहित पांच राज्यों के लिए चलेंगी 100 से अधिक त्योहारी बसें
Sep 23, 2026, 6:49:00 PM
धरहरा की सड़क-नाले की समस्या जल्द होगी दूर, मुखिया ने दिया भरोसा
धरहरा की सड़क-नाले की समस्या जल्द होगी दूर, मुखिया ने दिया भरोसा
Sep 23, 2026, 6:45:00 PM
संदेह के घेरे में मुख्य चुनाव आयुक्त, बिहार-बंगाल में दुबारा हो चुनाव: तेजस्वी
संदेह के घेरे में मुख्य चुनाव आयुक्त, बिहार-बंगाल में दुबारा हो चुनाव: तेजस्वी
Sep 23, 2026, 6:34:00 PM
राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सहरसा के 4 खिलाड़ियों का चयन
राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सहरसा के 4 खिलाड़ियों का चयन
Sep 23, 2026, 6:33:00 PM
बिहार MLC चुनाव : JDU ने घोषित की उम्मीदवार की लिस्ट, अनंत के विरोध के बीच नीरज को मिला टिकट
बिहार MLC चुनाव : JDU ने घोषित की उम्मीदवार की लिस्ट, अनंत के विरोध के बीच नीरज को मिला टिकट
Sep 23, 2026, 6:16:00 PM
11वें 'आयुर्वेद दिवस 2026' का भव्य आयोजन, स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने किया उद्घाटन
11वें 'आयुर्वेद दिवस 2026' का भव्य आयोजन, स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने किया उद्घाटन
Sep 23, 2026, 5:57:00 PM
हर मॉडल स्कूल के लिए नियुक्त होंगे नोडल अधिकारी, स्कूल को गोद लेकर करेंगे निगरानी
हर मॉडल स्कूल के लिए नियुक्त होंगे नोडल अधिकारी, स्कूल को गोद लेकर करेंगे निगरानी
Sep 23, 2026, 5:40:00 PM
फिर सवालों के घेरे में खाकी... महिला को घसीटते दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल
फिर सवालों के घेरे में खाकी... महिला को घसीटते दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल
Sep 23, 2026, 5:35:00 PM
मनचला प्रिंसिपल मांग रहा था छात्रा का नंबर, ग्रामीणों ने कर दी धुलाई, शिक्षा मंत्री के गृह जिले का मामला
मनचला प्रिंसिपल मांग रहा था छात्रा का नंबर, ग्रामीणों ने कर दी धुलाई, शिक्षा मंत्री के गृह जिले का मामला
Sep 23, 2026, 5:33:00 PM