धरहरा की सड़क-नाले की समस्या जल्द होगी दूर, मुखिया ने दिया भरोसा

जहानाबाद काको प्रखंड की अमथुआ पंचायत के धरहरा गांव में सड़क और नाले की समस्या को लेकर ग्रामीणों की ओर से उठाए गए मुद्दे पर पंचायत के मुखिया मेराज अहमद ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।

धरहरा की सड़क-नाले की समस्या जल्द होगी दूर, मुखिया ने दिया भरोसा

जहानाबाद : जहानाबाद काको प्रखंड की अमथुआ पंचायत के धरहरा गांव में सड़क और नाले की समस्या को लेकर ग्रामीणों की ओर से उठाए गए मुद्दे पर पंचायत के मुखिया मेराज अहमद ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने गांव में समस्या होने की बात स्वीकार करते हुए इसके जल्द समाधान का भरोसा दिलाया है। मुखिया ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं और धरहरा गांव के विकास को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

मुखिया मेराज अहमद ने कहा- सड़क और नाले से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए आवश्यक स्तर पर पहल की जा रही है

मुखिया मेराज अहमद ने कहा कि सड़क और नाले से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए आवश्यक स्तर पर पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही उन्होंने विकास कार्यों को गति देने के लिए ग्रामीणों से भी सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि पंचायत और ग्रामीणों के आपसी सहयोग से ही विकास कार्यों को बेहतर तरीके से पूरा किया जा सकता है।

गांव में आवासीय विद्यालय का निर्माण कराया गया - मुखिया

मुखिया ने धरहरा गांव में कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि गांव को बेहतर सुविधाओं से जोड़ने के साथ इसकी पहचान राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने बताया कि गांव में आवासीय विद्यालय का निर्माण कराया गया, जिसका उद्घाटन तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वयं स्थल पर पहुंचकर किया था। उन्होंने बताया कि धरहरा गांव के विकास मॉडल और यहां कराए गए कार्यों को देखने के लिए राज्य के करीब 50 पंचायत प्रतिनिधि भी गांव पहुंच चुके हैं। प्रतिनिधियों ने गांव का भ्रमण कर विकास कार्यों और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली थी।

मुखिया ने कहा- गांव के तालाब में ग्रामीणों और पर्यटकों के मनोरंजन के लिए बोटिंग की व्यवस्था भी शुरू की गई थी

मुखिया ने बताया कि गांव के तालाब में ग्रामीणों और पर्यटकों के मनोरंजन के लिए बोटिंग की व्यवस्था भी शुरू की गई थी। फिलहाल तालाब में पानी अधिक होने के कारण बोटिंग बंद है। पानी का स्तर सामान्य होने के बाद इसे फिर से शुरू करने की योजना है। उन्होंने कहा कि सड़क और नाले की समस्या को भी जल्द दूर कर ग्रामीणों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा।

जहानाबाद से बरुण कुमार की रिपोर्ट

Trending News

सहरसा सदर अस्पताल प्रकरण, स्वास्थ्य विभाग ने गठित की उच्चस्तरीय जांच समिति
सहरसा सदर अस्पताल प्रकरण, स्वास्थ्य विभाग ने गठित की उच्चस्तरीय जांच समिति
Sep 23, 2026, 7:35:00 PM
पटना में माता सीता महिला विवि और बेगूसराय में रामधारी सिंह दिनकर विवि की स्थापना का मार्ग प्रशस्त
पटना में माता सीता महिला विवि और बेगूसराय में रामधारी सिंह दिनकर विवि की स्थापना का मार्ग प्रशस्त
Sep 23, 2026, 6:58:00 PM
आसान होगा सफर, 25 सितंबर से दिल्ली सहित पांच राज्यों के लिए चलेंगी 100 से अधिक त्योहारी बसें
आसान होगा सफर, 25 सितंबर से दिल्ली सहित पांच राज्यों के लिए चलेंगी 100 से अधिक त्योहारी बसें
Sep 23, 2026, 6:49:00 PM
धरहरा की सड़क-नाले की समस्या जल्द होगी दूर, मुखिया ने दिया भरोसा
धरहरा की सड़क-नाले की समस्या जल्द होगी दूर, मुखिया ने दिया भरोसा
Sep 23, 2026, 6:45:00 PM
संदेह के घेरे में मुख्य चुनाव आयुक्त, बिहार-बंगाल में दुबारा हो चुनाव: तेजस्वी
संदेह के घेरे में मुख्य चुनाव आयुक्त, बिहार-बंगाल में दुबारा हो चुनाव: तेजस्वी
Sep 23, 2026, 6:34:00 PM
राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सहरसा के 4 खिलाड़ियों का चयन
राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सहरसा के 4 खिलाड़ियों का चयन
Sep 23, 2026, 6:33:00 PM
बिहार MLC चुनाव : JDU ने घोषित की उम्मीदवार की लिस्ट, अनंत के विरोध के बीच नीरज को मिला टिकट
बिहार MLC चुनाव : JDU ने घोषित की उम्मीदवार की लिस्ट, अनंत के विरोध के बीच नीरज को मिला टिकट
Sep 23, 2026, 6:16:00 PM
11वें 'आयुर्वेद दिवस 2026' का भव्य आयोजन, स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने किया उद्घाटन
11वें 'आयुर्वेद दिवस 2026' का भव्य आयोजन, स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने किया उद्घाटन
Sep 23, 2026, 5:57:00 PM
हर मॉडल स्कूल के लिए नियुक्त होंगे नोडल अधिकारी, स्कूल को गोद लेकर करेंगे निगरानी
हर मॉडल स्कूल के लिए नियुक्त होंगे नोडल अधिकारी, स्कूल को गोद लेकर करेंगे निगरानी
Sep 23, 2026, 5:40:00 PM
फिर सवालों के घेरे में खाकी... महिला को घसीटते दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल
फिर सवालों के घेरे में खाकी... महिला को घसीटते दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल
Sep 23, 2026, 5:35:00 PM