सात माह से नहीं मिली मजदूरी, हड़ताल पर गये खाद्य निगम के श्रमिक, अनाज आपूर्ति प्रभावित

सात माह से नहीं मिली मजदूरी, हड़ताल पर गये खाद्य निगम के श्रमिक, अनाज आपूर्ति प्रभावित

जिले में बिहार राज्य खाद्य निगम के श्रमिक हडताल पर चले गए हैं। इससे अनाज आपूर्ति प्रभावित हो गयी है। श्रमिकों का कहना है कि लंबे वक्त से उनकी मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है। जिससे मजबूर होकर उन्होंने इस कदम को उठाया है। इधर मजदूरों की मांग का डीलरों ने समर्थन किया है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के कहरा कहरा गोदाम में अपनी बकाया मजदूरी और न्यूनतम मजदूरी की मांग को लेकर लोडिंग-अनलोडिंग करने वाले श्रमिकों ने दो दिवसीय हड़ताल शुरू कर दिया है। इनके हड़ताल के कारण जन वितरण प्रणाली के तहत अनाज की आपूर्ति प्रभावित हो गई है। जिससे कई डीलरों और उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन श्रमिकों का आरोप है कि उन्हें पिछले सात महीने से मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है और निर्धारित न्यूनतम मजदूरी के बजाय काफी कम भुगतान किया जा रहा है। मजदूरी का भुगतान नहीं करने से उनके सामने रोजी रोटी की समस्या गंभीर हो गयी है। उनके जीवन पर सीधा असर पडा है। उनका यह भी कहना है कि कई बार लंबित भुगतान करने की सक्षम प्राधिकार से गुहार लगायी गयी लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। जिसके बाद मजबूर होकर उन्होंने इस कदम को उठाया है।

वहीं दूसरी तरफ डीलरों ने समय पर अनाज नहीं मिलने और गोदाम से स्वयं अनाज उठाने के लिए मजबूर किए जाने का आरोप लगाया है। दूसरी ओर, गोदाम प्रबंधक ने श्रमिकों की मांगों को उचित बताते हुए कहा कि भुगतान परिवहन एजेंसी द्वारा नहीं किए जाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है और इसकी सूचना विभाग को भेज दी गई है।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट

Trending News

रेलवे क्रॉसिंग पर फंसी बाइक, मालगाड़ी की चपेट में आने से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी की मौत
रेलवे क्रॉसिंग पर फंसी बाइक, मालगाड़ी की चपेट में आने से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी की मौत
Oct 21, 2026, 10:42:00 PM
नाबालिग के साथ अप्राकृतिक यौनाचार, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल ऑटो जब्त
नाबालिग के साथ अप्राकृतिक यौनाचार, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल ऑटो जब्त
Oct 21, 2026, 10:32:00 PM
भोरे में 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप,  इनकार पर निर्माणाधीन मकान की दीवार तोड़ी,  जान से मारने...
भोरे में 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप, इनकार पर निर्माणाधीन मकान की दीवार तोड़ी, जान से मारने...
Oct 21, 2026, 7:19:00 PM
नम आंखों से मां दुर्गा की विदाई, प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला जारी
नम आंखों से मां दुर्गा की विदाई, प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला जारी
Oct 21, 2026, 7:06:00 PM
जिस अस्पताल में करते थे ड्यूटी, उसी अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
जिस अस्पताल में करते थे ड्यूटी, उसी अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
Oct 21, 2026, 6:46:00 PM
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर चलेगा जागरूकता अभियान, 98,000 तक सब्सिडी...
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर चलेगा जागरूकता अभियान, 98,000 तक सब्सिडी...
Oct 21, 2026, 6:31:00 PM
यंग जागृति संघ ने कराया भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
यंग जागृति संघ ने कराया भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
Oct 21, 2026, 6:13:00 PM
18 पुड़िया स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, पूजा पंडाल के पास कर रहा था बिक्री
18 पुड़िया स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, पूजा पंडाल के पास कर रहा था बिक्री
Oct 21, 2026, 5:58:00 PM
भोजपुरी लोकगीतों और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल, नागेंद्र उजाला के देवी गीतों पर झूमे श्रोता
भोजपुरी लोकगीतों और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल, नागेंद्र उजाला के देवी गीतों पर झूमे श्रोता
Oct 21, 2026, 5:36:00 PM
BJP के राष्ट्रीय महामंत्री व बिहार प्रभारी हरीश द्विवेदी की माताजी के श्राद्धकर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री
BJP के राष्ट्रीय महामंत्री व बिहार प्रभारी हरीश द्विवेदी की माताजी के श्राद्धकर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री
Oct 21, 2026, 4:58:00 PM