कंप्यूटर दुकान में सेंधमारी कर लाखों की चोरी, पांच लैपटॉप समेत कैश ले उड़े चोर

सहरसा शहर के गंगजला क्षेत्र में नगर निगम के समीप स्थित कंप्यूटर पार्ट्स सह रिपेयरिंग दुकान में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर करीब डेढ़ से दो लाख रुपये मूल्य के सामान व नगदी चोरी कर ली।

 कंप्यूटर दुकान में सेंधमारी कर लाखों की चोरी, पांच लैपटॉप समेत कैश ले उड़े चोर

सहरसा शहर के गंगजला क्षेत्र में नगर निगम के समीप स्थित कंप्यूटर पार्ट्स सह रिपेयरिंग दुकान में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर करीब डेढ़ से दो लाख रुपये मूल्य के सामान व नगदी चोरी कर ली। चोर दुकान के पीछे की करीब 10 इंच मोटी पक्की दीवार तोड़कर अंदर घुसे और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। 

जानकारी के अनुसार, सौर बाजार थाना क्षेत्र के नादो पंचायत निवासी रजनीश कुमार वर्ष 2022 से रणधीर भगत की दुकान किराए पर लेकर कंप्यूटर पार्ट्स की बिक्री एवं रिपेयरिंग का काम करते हैं। रजनीश ने बताया कि बुधवार रात करीब 10 बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे दुकान खोलने पहुंचे तो पीछे की दीवार टूटी हुई थी और दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था।

चार ग्राहकों के लैपटॉप समेत पांच लैपटॉप चोरी

पीड़ित दुकानदार के अनुसार, चोर कैश काउंटर में रखे चार हजार रुपये नकद, रिपेयरिंग के लिए ग्राहकों द्वारा दिए गए चार लैपटॉप और उनका अपना एक निजी लैपटॉप ले गए। इसके अलावा करीब 25 हजार रुपये मूल्य के माउस, 10 लैपटॉप चार्जर, पांच हार्ड डिस्क समेत अन्य कंप्यूटर पार्ट्स भी चोरी हुए हैं। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब डेढ़ से दो लाख रुपये आंकी गई है।

ग्राहकों के लैपटॉप चोरी होने के बाद दुकानदार की चिंता और बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि चोरी की घटना से उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ-साथ ग्राहकों को जवाब देने की भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

खराब पड़ा था सीसीटीवी कैमरा

दुकानदार ने बताया कि दुकान की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था, लेकिन पिछले कई दिनों से कैमरा खराब पड़ा हुआ था। ऐसे में चोरी की पूरी घटना कैमरे में कैद नहीं हो सकी।

घटना के संबंध में पीड़ित दुकानदार ने गुरुवार दोपहर सहरसा सदर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। सहरसा सदर थाना अध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

जामताड़ा में होगा 'पंजे का महासंग्राम', 12 जिलों के खिलाड़ी होंगे आमने-सामने
जामताड़ा में होगा 'पंजे का महासंग्राम', 12 जिलों के खिलाड़ी होंगे आमने-सामने
Jul 30, 2026, 7:02:00 PM
गन्ना किसानों ने पकड़ी रफ्तार, 9 हजार से अधिक पंजीकरण, सकरी और रैयाम चीनी मिल क्षेत्र के किसान को मिलेगा लाभ
गन्ना किसानों ने पकड़ी रफ्तार, 9 हजार से अधिक पंजीकरण, सकरी और रैयाम चीनी मिल क्षेत्र के किसान को मिलेगा लाभ
Jul 30, 2026, 6:58:00 PM
मुख्यमंत्री आवास पहुंचे SAIL प्रमुख, CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात
मुख्यमंत्री आवास पहुंचे SAIL प्रमुख, CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात
Jul 30, 2026, 6:58:00 PM
सीएसपी संचालक को मारी गोली, पैसे से भरा बैग लेकर फरार, पहुंचे एसपी
सीएसपी संचालक को मारी गोली, पैसे से भरा बैग लेकर फरार, पहुंचे एसपी
Jul 30, 2026, 6:46:00 PM
बांकीपुर उपचुनाव का वोटिंग खत्म, 5 बजे तक 33 प्रतिशत मतदान, तेजस्वी का बड़ा बयान
बांकीपुर उपचुनाव का वोटिंग खत्म, 5 बजे तक 33 प्रतिशत मतदान, तेजस्वी का बड़ा बयान
Jul 30, 2026, 6:35:00 PM
 कंप्यूटर दुकान में सेंधमारी कर लाखों की चोरी, पांच लैपटॉप समेत कैश ले उड़े चोर
कंप्यूटर दुकान में सेंधमारी कर लाखों की चोरी, पांच लैपटॉप समेत कैश ले उड़े चोर
Jul 30, 2026, 6:19:00 PM
बिहार में अवैध खाद निर्माण का खुलासा, कई हिरासत में, मशीनें जब्त
बिहार में अवैध खाद निर्माण का खुलासा, कई हिरासत में, मशीनें जब्त
Jul 30, 2026, 6:08:00 PM
पलामू : नेचर लवर्स के लिए खुशखबरी! मलय डैम को मिलेगा नया पर्यटन स्वरूप
पलामू : नेचर लवर्स के लिए खुशखबरी! मलय डैम को मिलेगा नया पर्यटन स्वरूप
Jul 30, 2026, 6:01:00 PM
हर शहर में बनेगी 'सिग्नेचर रोड' शहरी विकास योजना के तहत सरकार का बड़ा फैसला, होंगी ये सुविधाएं
हर शहर में बनेगी 'सिग्नेचर रोड' शहरी विकास योजना के तहत सरकार का बड़ा फैसला, होंगी ये सुविधाएं
Jul 30, 2026, 5:50:00 PM
पलामू में सिंचाई व्यवस्था पर फोकस, डीसी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
पलामू में सिंचाई व्यवस्था पर फोकस, डीसी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
Jul 30, 2026, 5:47:00 PM