सीएसपी संचालक को मारी गोली, पैसे से भरा बैग लेकर फरार, पहुंचे एसपी

मोतिहारी में अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है। घोड़ासहन थाना क्षेत्र के बगहा पोखर के पास बाइक सवार अपराधियों ने सीएसपी संचालक को गोली मारकर लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया।

सीएसपी संचालक को मारी गोली, पैसे से भरा बैग लेकर फरार, पहुंचे एसपी

मोतिहारी में अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है। घोड़ासहन थाना क्षेत्र के बगहा पोखर के पास बाइक सवार अपराधियों ने सीएसपी संचालक को गोली मारकर लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घायल सीएसपी संचालक की पहचान घोड़ासहन थाना क्षेत्र के महुआई मुर्शिदा गांव निवासी  40 वर्षीय मुकेश कुमार के रूप में हुई है। 

घायल मुकेश कुमार ने बताया कि वह निमुइया स्थित एसबीआई शाखा से पैसा निकालकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उनका पीछा किया और सुनसान स्थान पर उन्हें घेर लिया। विरोध करने पर अपराधियों ने गोली चला दी, जो उनके दाये हाथ में लगी। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े, जिसके बाद अपराधी उनके पास मौजूद पैसे से भरा बैग लेकर फरार हो गए। 

घायल ने बताया कि बैग में बैंक से निकाले गए कुल 4 लाख 28 हजार रुपये थे, जिसे अपराधी लूटकर ले गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत इलाज के लिए रहमानिया मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि मुकेश कुमार के साथ इससे पहले भी वर्ष 2020 में इसी तरह की लूट की घटना हो चुकी है, जिसमें करीब 83 हजार रुपये लूट लिए गए थे। उस मामले में पुलिस ने तीन से चार अपराधियों को गिरफ्तार भी किया था। 

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि सीएसपी संचालक से लूट की घटना हुई है, जिसमें उन्हें गोली भी लगी है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर दिया गया है। मौके पर डीएसपी, थानाध्यक्ष और डीआईयू की टीम पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया जा रहा है।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट 

Trending News

जामताड़ा में होगा 'पंजे का महासंग्राम', 12 जिलों के खिलाड़ी होंगे आमने-सामने
जामताड़ा में होगा 'पंजे का महासंग्राम', 12 जिलों के खिलाड़ी होंगे आमने-सामने
Jul 30, 2026, 7:02:00 PM
गन्ना किसानों ने पकड़ी रफ्तार, 9 हजार से अधिक पंजीकरण, सकरी और रैयाम चीनी मिल क्षेत्र के किसान को मिलेगा लाभ
गन्ना किसानों ने पकड़ी रफ्तार, 9 हजार से अधिक पंजीकरण, सकरी और रैयाम चीनी मिल क्षेत्र के किसान को मिलेगा लाभ
Jul 30, 2026, 6:58:00 PM
मुख्यमंत्री आवास पहुंचे SAIL प्रमुख, CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात
मुख्यमंत्री आवास पहुंचे SAIL प्रमुख, CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात
Jul 30, 2026, 6:58:00 PM
सीएसपी संचालक को मारी गोली, पैसे से भरा बैग लेकर फरार, पहुंचे एसपी
सीएसपी संचालक को मारी गोली, पैसे से भरा बैग लेकर फरार, पहुंचे एसपी
Jul 30, 2026, 6:46:00 PM
बांकीपुर उपचुनाव का वोटिंग खत्म, 5 बजे तक 33 प्रतिशत मतदान, तेजस्वी का बड़ा बयान
बांकीपुर उपचुनाव का वोटिंग खत्म, 5 बजे तक 33 प्रतिशत मतदान, तेजस्वी का बड़ा बयान
Jul 30, 2026, 6:35:00 PM
 कंप्यूटर दुकान में सेंधमारी कर लाखों की चोरी, पांच लैपटॉप समेत कैश ले उड़े चोर
कंप्यूटर दुकान में सेंधमारी कर लाखों की चोरी, पांच लैपटॉप समेत कैश ले उड़े चोर
Jul 30, 2026, 6:19:00 PM
बिहार में अवैध खाद निर्माण का खुलासा, कई हिरासत में, मशीनें जब्त
बिहार में अवैध खाद निर्माण का खुलासा, कई हिरासत में, मशीनें जब्त
Jul 30, 2026, 6:08:00 PM
पलामू : नेचर लवर्स के लिए खुशखबरी! मलय डैम को मिलेगा नया पर्यटन स्वरूप
पलामू : नेचर लवर्स के लिए खुशखबरी! मलय डैम को मिलेगा नया पर्यटन स्वरूप
Jul 30, 2026, 6:01:00 PM
हर शहर में बनेगी 'सिग्नेचर रोड' शहरी विकास योजना के तहत सरकार का बड़ा फैसला, होंगी ये सुविधाएं
हर शहर में बनेगी 'सिग्नेचर रोड' शहरी विकास योजना के तहत सरकार का बड़ा फैसला, होंगी ये सुविधाएं
Jul 30, 2026, 5:50:00 PM
पलामू में सिंचाई व्यवस्था पर फोकस, डीसी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
पलामू में सिंचाई व्यवस्था पर फोकस, डीसी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
Jul 30, 2026, 5:47:00 PM