गन्ना किसानों ने पकड़ी रफ्तार, 9 हजार से अधिक पंजीकरण, सकरी और रैयाम चीनी मिल क्षेत्र के किसान को मिलेगा लाभ

गन्ना उद्योग विभाग द्वारा सकरी और रैयाम चीनी मिल क्षेत्र में गन्ना विस्तार अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत अब तक 9 हजार से अधिक किसानों ने विभागीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए अपना पंजीकरण कराया है।

गन्ना किसानों ने पकड़ी रफ्तार, 9 हजार से अधिक पंजीकरण, सकरी और रैयाम चीनी मिल क्षेत्र के किसान को मिलेगा लाभ

गन्ना उद्योग विभाग द्वारा सकरी और रैयाम चीनी मिल क्षेत्र में गन्ना विस्तार अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। किसानों का उत्साहजनक समर्थन मिलने से अभियान को लगातार गति मिल रही है और सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। दरभंगा जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में किसानों का पंजीकरण तथा सहकारिता समितियों की सदस्यता सुनिश्चित की जा रही है।

अभियान के अंतर्गत अब तक 9 हजार से अधिक किसानों ने गन्ना खेती से जुड़ने तथा विभागीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से अपना पंजीकरण कराया है। किसानों की बढ़ती भागीदारी यह संकेत दे रही है कि दरभंगा एवं मधुबनी जिले के चीनी मिल क्षेत्रों में गन्ना उत्पादन के विस्तार को नई गति मिल रही है।

कृषि विभाग द्वारा जारी डी.बी.टी. आईडी के आधार पर किसान सी.सी.एस. पोर्टल (www.ccs.bihar.gov.in) पर जाकर अपनी गन्ना आईडी के लिए आवेदन अवश्य करें। सी.सी.एस. पोर्टल पर गन्ना आईडी बनने के बाद ही किसान विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का समयबद्ध लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

विभागीय अधिकारियों एवं जिला प्रसाशन  द्वारा पंचायत स्तर पर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। किसानों को गन्ना खेती के लाभ, विभागीय योजनाओं तथा गन्ना आईडी के महत्व की जानकारी दी जा रही है, ताकि अधिक से अधिक किसान गन्ना उत्पादन से जुड़कर सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।

विभाग का मानना है कि गन्ना किसानों की बढ़ती भागीदारी से दरभंगा एवं मधुबनी चीनी मिल क्षेत्र में गन्ना उत्पादन का रकबा बढ़ेगा और भविष्य में चीनी मिलों के लिए पर्याप्त मात्रा में गुणवत्तापूर्ण गन्ने की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। इससे किसानों की आय में वृद्धि होने के साथ-साथ क्षेत्र में गन्ना एवं गन्ना आधारित उद्योगों के विकास को भी नई गति मिलेगी।

गन्ना उद्योग विभाग ने दरभंगा एवं मधुबनी जिले के शेष किसानों से अपील की है कि वे शीघ्र अपना पंजीकरण कराकर तथा सी.सी.एस. पोर्टल पर गन्ना आईडी बनवाकर विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करें और गन्ना उत्पादन बढ़ाने के इस अभियान में सहभागी बनें।

Trending News

जामताड़ा में होगा 'पंजे का महासंग्राम', 12 जिलों के खिलाड़ी होंगे आमने-सामने
जामताड़ा में होगा 'पंजे का महासंग्राम', 12 जिलों के खिलाड़ी होंगे आमने-सामने
Jul 30, 2026, 7:02:00 PM
गन्ना किसानों ने पकड़ी रफ्तार, 9 हजार से अधिक पंजीकरण, सकरी और रैयाम चीनी मिल क्षेत्र के किसान को मिलेगा लाभ
गन्ना किसानों ने पकड़ी रफ्तार, 9 हजार से अधिक पंजीकरण, सकरी और रैयाम चीनी मिल क्षेत्र के किसान को मिलेगा लाभ
Jul 30, 2026, 6:58:00 PM
मुख्यमंत्री आवास पहुंचे SAIL प्रमुख, CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात
मुख्यमंत्री आवास पहुंचे SAIL प्रमुख, CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात
Jul 30, 2026, 6:58:00 PM
सीएसपी संचालक को मारी गोली, पैसे से भरा बैग लेकर फरार, पहुंचे एसपी
सीएसपी संचालक को मारी गोली, पैसे से भरा बैग लेकर फरार, पहुंचे एसपी
Jul 30, 2026, 6:46:00 PM
बांकीपुर उपचुनाव का वोटिंग खत्म, 5 बजे तक 33 प्रतिशत मतदान, तेजस्वी का बड़ा बयान
बांकीपुर उपचुनाव का वोटिंग खत्म, 5 बजे तक 33 प्रतिशत मतदान, तेजस्वी का बड़ा बयान
Jul 30, 2026, 6:35:00 PM
 कंप्यूटर दुकान में सेंधमारी कर लाखों की चोरी, पांच लैपटॉप समेत कैश ले उड़े चोर
कंप्यूटर दुकान में सेंधमारी कर लाखों की चोरी, पांच लैपटॉप समेत कैश ले उड़े चोर
Jul 30, 2026, 6:19:00 PM
बिहार में अवैध खाद निर्माण का खुलासा, कई हिरासत में, मशीनें जब्त
बिहार में अवैध खाद निर्माण का खुलासा, कई हिरासत में, मशीनें जब्त
Jul 30, 2026, 6:08:00 PM
पलामू : नेचर लवर्स के लिए खुशखबरी! मलय डैम को मिलेगा नया पर्यटन स्वरूप
पलामू : नेचर लवर्स के लिए खुशखबरी! मलय डैम को मिलेगा नया पर्यटन स्वरूप
Jul 30, 2026, 6:01:00 PM
हर शहर में बनेगी 'सिग्नेचर रोड' शहरी विकास योजना के तहत सरकार का बड़ा फैसला, होंगी ये सुविधाएं
हर शहर में बनेगी 'सिग्नेचर रोड' शहरी विकास योजना के तहत सरकार का बड़ा फैसला, होंगी ये सुविधाएं
Jul 30, 2026, 5:50:00 PM
पलामू में सिंचाई व्यवस्था पर फोकस, डीसी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
पलामू में सिंचाई व्यवस्था पर फोकस, डीसी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
Jul 30, 2026, 5:47:00 PM