राजधानी में प्रदर्शन के दौरान उपद्रव, पुलिस ने जारी किए संदिग्धों की तस्वीर
राजधानी की पुलिस ने अहम कदम उठाते हुए उन संदिग्ध तत्वों की तस्वीर को जारी कर दिया है, जिन्होंने प्रदर्शन के दौरान उपद्रव मचाया था।
राजधानी की पुलिस ने अहम कदम उठाते हुए उन संदिग्ध तत्वों की तस्वीर को जारी कर दिया है, जिन्होंने प्रदर्शन के दौरान उपद्रव मचाया था। एसएसपी ऑफिस की तरफ से जारी सूचना के अनुसार इन उपद्रवी तत्वों की पहचान की कोशिश की जा रही है। पुलिस की तरफ से ऐसे करीब 120 उपद्रवी तत्वों की तस्वीर को भी जारी कर दिया गया है।
एसएसपी ऑफिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार राजधानी में बुधवार को गांधी मैदान एवं आयकर गोलंबर इलाकों में हुए प्रदर्शन के दौरान कुछ उपद्रवी तत्वों के द्वारा पुलिस बल पर हमला किया गया। पुलिस गाड़ियों एवं लोक सम्पति को क्षतिग्रस्त किया गया। आम जनों एवं मीडिया कर्मियों पर भी लाठी, डंडे, ईंट-पत्थर से हमला किया गया।
सोशल मीडिया के माध्यम से ऐसे उपद्रवियों को चिन्हित करते हुए उनकी तस्वीर-फोटो प्रकाशित की जा रही है। पुलिस ने अपील की है कि इन उपद्रवी तत्वों की पहचान करने में पटना पुलिस का सहयोग करें। फोटो के क्रम संख्या के अनुसार व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए इसकी सूचना पटना पुलिस को उपलब्ध करायें, ताकि उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा सके। पुलिस की तरफ से इस संबंध में दो नंबर 612-2217000 और 9939919191 जारी किया है।
Trending News