बीजेपी में शामिल होंगे मृत्युंजय तिवारी! राजद को लगा बडा झटका

राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल को तगडा झटका लगा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृत्युंजय तिवारी शुक्रवार को बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

बीजेपी में शामिल होंगे मृत्युंजय तिवारी! राजद को लगा बडा झटका
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 23, 2026, 7:40:00 PM

राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल को तगडा झटका लगा है। मिली खबर के अनुसार पार्टी के तेज तर्रार प्रवक्ता में शामिल होने वाले मृत्युंजय तिवारी राज्य में सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृत्युंजय तिवारी शुक्रवार को बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

ज्ञात हो कि मृत्युंजय तिवारी ने गत 16 जुलाई को राजद की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। तब उन्होंने एक वीडियो बयान जारी करते हुए अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर उनकी अनदेखी करने का आरोप लगाया था। तिवारी ने तब कहा था कि उन्होंने अपनी बातों को कई बार शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाने की कोशिश भी की लेकिन उसका कोई नतीजा नहीं निकला। इस्तीफा देने के बाद मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी से भी मुलाकात की थी।

मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे के बाद से ही इस बात के कयास लगाये जा रहे थे कि वो जल्द बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। राजनीतिक हल्कों में भी इस बात की चर्चा तेज थी। इसी बीच अब यह खबर आ रही है कि तिवारी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। ज्ञात हो कि मृत्युंजय तिवारी की पहचान राजद के प्रखर प्रवक्ताओं में रही है। अब तक वह देश के विभिन्न मीडिया मंच पर राजद का पक्ष मजबूती से रखते हुए नजर आते रहे हैं। लेकिन अब उनके बारे में बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गयी हैं।

Trending News

जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक, 70 कर्मियों को एसीपी-एमएसीपी का लाभ देने का निर्णय
जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक, 70 कर्मियों को एसीपी-एमएसीपी का लाभ देने का निर्णय
Jul 23, 2026, 8:21:00 PM
नीट पेपर लीक मामला: गोपालगंज में हाई अलर्ट, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
नीट पेपर लीक मामला: गोपालगंज में हाई अलर्ट, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Jul 23, 2026, 8:13:00 PM
पेपर लीक, छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का आक्रोश मार्च, पीएम, गृहमंत्री का फूंका पुतला
पेपर लीक, छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का आक्रोश मार्च, पीएम, गृहमंत्री का फूंका पुतला
Jul 23, 2026, 7:59:00 PM
नीट पेपर लीक: डीएम आवास पर पथराव, हालात पर काबू के लिए पुलिस की हवाई फायरिंग
नीट पेपर लीक: डीएम आवास पर पथराव, हालात पर काबू के लिए पुलिस की हवाई फायरिंग
Jul 23, 2026, 7:55:00 PM
दंगा नियंत्रण को लेकर पुलिस की मॉक ड्रिल, कराया गया आपदा व कानून-व्यवस्था प्रबंधन का अभ्यास
दंगा नियंत्रण को लेकर पुलिस की मॉक ड्रिल, कराया गया आपदा व कानून-व्यवस्था प्रबंधन का अभ्यास
Jul 23, 2026, 7:46:00 PM
बीजेपी में शामिल होंगे मृत्युंजय तिवारी! राजद को लगा बडा झटका
बीजेपी में शामिल होंगे मृत्युंजय तिवारी! राजद को लगा बडा झटका
Jul 23, 2026, 7:40:00 PM
राजधानी में प्रदर्शन के दौरान उपद्रव, पुलिस ने जारी किए संदिग्धों की तस्वीर
राजधानी में प्रदर्शन के दौरान उपद्रव, पुलिस ने जारी किए संदिग्धों की तस्वीर
Jul 23, 2026, 7:19:00 PM
जमुई साइबर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 37 लाख के ट्रांजैक्शन वाले अंतर्राष्ट्रीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़
जमुई साइबर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 37 लाख के ट्रांजैक्शन वाले अंतर्राष्ट्रीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़
Jul 23, 2026, 6:50:00 PM
बढ़ुआ जलाशय परियोजना में आम रास्ता बंद होने पर ग्रामीणों का विरोध, आश्वासन के बाद शुरू हुआ कार्य
बढ़ुआ जलाशय परियोजना में आम रास्ता बंद होने पर ग्रामीणों का विरोध, आश्वासन के बाद शुरू हुआ कार्य
Jul 23, 2026, 6:36:00 PM
पत्रकारों पर हमले के विरोध में बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का प्रदर्शन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
पत्रकारों पर हमले के विरोध में बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का प्रदर्शन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
Jul 23, 2026, 6:36:00 PM