एक बार फिर पटना सिविल कोर्ट को उड़ाने की मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस

बिहार की राजधानी पटना से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पटना सिविल कोर्ट को शुक्रवार को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया है

एक बार फिर पटना सिविल कोर्ट को उड़ाने की मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस

पटना : बिहार की राजधानी पटना से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पटना सिविल कोर्ट को शुक्रवार को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया है। धमकी की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक महकमा अलर्ट हो गया है। सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर में सतर्कता बढ़ाए जाने की संभावना है।

धमकी की सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियां मामले की गंभीरता से जांच में जुटी

आपको बता दें कि धमकी की सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियां मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई हैं। कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। हालांकि, धमकी किस माध्यम से दी गई है और इसके पीछे किसका हाथ है। इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। ऐसे मौके पर डॉग स्क्वायड और पुलिस की टीम मौजूद है। कोर्ट परिसर की गहन जांच की जा रही है।

धमकी मिलने के बाद बंद कराया गया मुख्य द्वार

वहीं धमकी की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों को बाहर निकाल दिया गया और मुख्य द्वार बंद कर दिया गया। पुलिस और सुरक्षा टीमों ने पूरे परिसर की गहन जांच शुरू कर दी।

बम और डॉग स्क्वॉड ने शुरू की जांच

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया। सुरक्षा टीमें कोर्ट परिसर के अलग-अलग हिस्सों की जांच कर रही हैं। पुलिस धमकी के स्रोत का पता लगाने के साथ ही यह भी जांच कर रही है कि धमकी किस माध्यम से और किसने दी।

पटना से राजन कुमार की रिपोर्ट

Trending News

'मेरे वोट से मुख्यमंत्री बनता है, ललन बाबू...' खूब गरजे अनंत सिंह, नार्को टेस्ट की मांग, भारी बवाल..
'मेरे वोट से मुख्यमंत्री बनता है, ललन बाबू...' खूब गरजे अनंत सिंह, नार्को टेस्ट की मांग, भारी बवाल..
Sep 18, 2026, 1:31:00 PM
चाकूबाजी की घटना को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, आगजनी कर मुख्य सड़क को किया जाम, DM-SP...
चाकूबाजी की घटना को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, आगजनी कर मुख्य सड़क को किया जाम, DM-SP...
Sep 18, 2026, 1:07:00 PM
मिडिल ईस्ट के तनाव के बावजूद नहीं रुकेगी भारत की रफ्तार! GDP ग्रोथ पर मूडीज का बड़ा अपडेट
मिडिल ईस्ट के तनाव के बावजूद नहीं रुकेगी भारत की रफ्तार! GDP ग्रोथ पर मूडीज का बड़ा अपडेट
Sep 18, 2026, 12:51:00 PM
एक बार फिर पटना सिविल कोर्ट को उड़ाने की मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस
एक बार फिर पटना सिविल कोर्ट को उड़ाने की मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस
Sep 18, 2026, 12:21:00 PM
iPhone 18 : दिल्ली से मुंबई तक नया मॉडल खरीदने के लिए लगी लंबी कतारें, बिहार में भी इंतजार
iPhone 18 : दिल्ली से मुंबई तक नया मॉडल खरीदने के लिए लगी लंबी कतारें, बिहार में भी इंतजार
Sep 18, 2026, 12:05:00 PM
चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, TMC का नाम और चुनाव चिह्न किया फ्रीज
चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, TMC का नाम और चुनाव चिह्न किया फ्रीज
Sep 18, 2026, 12:01:00 PM
सनकी पति की हैवानियत, पत्नी की हथौड़ी से पीट-पीटकर हत्या
सनकी पति की हैवानियत, पत्नी की हथौड़ी से पीट-पीटकर हत्या
Sep 18, 2026, 11:53:00 AM
भारत नेपाल के लिए खोलेगा खजाना, पड़ोसी से निभाएगा दोस्ती
भारत नेपाल के लिए खोलेगा खजाना, पड़ोसी से निभाएगा दोस्ती
Sep 18, 2026, 11:39:00 AM
गर्लफ्रेंड से शादी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा, लड़की भी पहुंची
गर्लफ्रेंड से शादी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा, लड़की भी पहुंची
Sep 18, 2026, 11:11:00 AM
IND vs AFG : टीम इंडिया ने सीरीज की अपने नाम, अभिषेक ने खेली शानदार शतकीय पारी
IND vs AFG : टीम इंडिया ने सीरीज की अपने नाम, अभिषेक ने खेली शानदार शतकीय पारी
Sep 18, 2026, 10:59:00 AM