'मेरे वोट से मुख्यमंत्री बनता है, ललन बाबू...' खूब गरजे अनंत सिंह, नार्को टेस्ट की मांग, भारी बवाल..
बिहार MLC चुनाव को लेकर बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने नीरज कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है। अनंत सिंह ने कहा कि यह ललन सिंह का भी विरोध किए थे। हम लड़े मेरा विरोध किया। मेरी गलती क्या है, हम मीटिंग में जाकर बोले थे लेकिन हमको कुछ नहीं बताया।

अनंत सिंह ने कहा-मेरे वोट से मुख्यमंत्री बनता है ललन बाबू के वोट से प्रधानमंत्री बनता है। इसके वोट से क्या बनेगा पार्टी का सिंबल भी मिलता है। यह पार्टी का इलेक्शन नहीं है। मेरे चुनाव के समय कितना विरोध किया था। आप सभी लोग इसका वीडियो देख लीजिए। पार्टी कलेक्शन हम लोग लड़ते हैं तब तो सपोर्ट नहीं किया विरोध कर दिया।
अनंत सिंह ने कहा-JDU का विरोध नहीं, बस हम नीरज का विरोध कर रहे हैं। AK 47 रखकर घर में हमको फंसाया गया। बाहुबली विधायक ने नीरज कुमार के नार्को टेस्ट करवाने की मांग कर दी। अनंत सिंह ने कहा-मेरा जितना दिमाग है। नीरज कुमार को हारने में हम उसे दिमाग को लगाएंगे। नीरज कुमार की हार निश्चित है जमानत जब्त होगी।