iPhone 18 : दिल्ली से मुंबई तक नया मॉडल खरीदने के लिए लगी लंबी कतारें, बिहार में भी इंतजार

एपल कंपनी के iPhone का क्रेज भारत में लोगों के बीच लगातार बढ़ता चला जा रहा है। जैसे ही एपल अपने iPhone का कोई भी नया मॉडल लॉन्च करती है, इसे खरीदने वालों की लाइन लग जाती है

iPhone 18 : दिल्ली से मुंबई तक नया मॉडल खरीदने के लिए लगी लंबी कतारें, बिहार में भी इंतजार

पटना : एपल कंपनी के iPhone का क्रेज भारत में लोगों के बीच लगातार बढ़ता चला जा रहा है। जैसे ही एपल अपने iPhone का कोई भी नया मॉडल लॉन्च करती है, इसे खरीदने वालों की लाइन लग जाती है। हाल ही में एपल ने iPhone 18 के अलग-अलग वेरिएंट्स को लॉन्च किया था। आज यानी 18 सितंबर से भारत में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की आधिकारिक बिक्री शुरू कर दी गई है। मोबाइल फोन को खरीदने के लिए गुरुवार की रात से भीड़ लग गई है। दिल्ली से लेकर मुंबई और बेंगलुरु तक लोग एपल की शॉप के बाहर लाइन लगा कर खड़े हैं। राजधानी पटना सहित बिहार के लोग भी इस फोन को लेकर ब्रेसबी से इंतजार कर रहे हैं।

10 बजे से ही लाइन में हूं - ग्राहक

आपको बता दें कि iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री शुरू होने से पहले ही मुंबई में एप्पल स्टोर के बाहर ग्राहकों की भारी भीड़ जमा है। एक ग्राहक ने कहा कि हम पूरी रात यही पर खड़े रहे हैं। हम काफी उत्साहित हैं। भले ही हमारे पास बारकोड नहीं है, फिर भी हम लाइन में खड़े हैं। वहीं, एक अन्य ग्राहक हितेश पटेल ने बताया कि मैं नासिक से मुंबई आया हूं। हम लोग कल गुरुवार की रात 10 बजे से ही लाइन में लगे हुए हैं। मुझे पहला स्लॉट मिला है जो सुबह आठ बजे का है। इसके बाद मुझे अपना प्रोडक्ट मिल जाएगा। मैं हर साल मोबाइल को बदल देता हूं। मेरे पास अभी 17 Pro Max मौजूद है। मैं अब 18 Pro Max लेने जा रहा हूं।

ग्राहक ने कहा- ये त्योहार के जैसा 

भारत में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की आधिकारिक बिक्री शुरू होने बेंगलुरु में भी भारी भीड़ जमा देखी गई है। यहां 'मॉल ऑफ एशिया' में 'इमैजिन एप्पल प्रीमियम रीसेलर स्टोर' के बाहर नए डिवाइस खरीदने के लिए कस्टमर्स की लंबी लाइनें देखी गई। इस दौरान एक कस्टमर ने कहा कि मैं करीब सुबह पांच बजे से ही यहां मौजूद हूं। यहां लंबी लाइन लगी थी। हरियाणा, दिल्ली और मुंबई से भी लोग सिर्फ iPhone खरीदने के लिए यहां आए हैं। मैं काफी समय से iPhone खरीद रहा हूं। मुझे याद है कि मेरा पहला iPhone, iPhone 7 था। तब से मैं लगातार iPhone खरीद रहा हूं। मैं फोन का इंतजार कर रहा हूं। लेकिन मेरे लिए यह किसी त्योहार जैसा है। iPhone का लॉन्च किसी त्योहार की तरह होता है। हर साल, मैं iPhone खरीदने की कोशिश करता हूं।

Trending News

चाकूबाजी की घटना को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, आगजनी कर मुख्य सड़क को किया जाम, DM-SP...
चाकूबाजी की घटना को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, आगजनी कर मुख्य सड़क को किया जाम, DM-SP...
Sep 18, 2026, 1:07:00 PM
मिडिल ईस्ट के तनाव के बावजूद नहीं रुकेगी भारत की रफ्तार! GDP ग्रोथ पर मूडीज का बड़ा अपडेट
मिडिल ईस्ट के तनाव के बावजूद नहीं रुकेगी भारत की रफ्तार! GDP ग्रोथ पर मूडीज का बड़ा अपडेट
Sep 18, 2026, 12:51:00 PM
एक बार फिर पटना सिविल कोर्ट को उड़ाने की मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस
एक बार फिर पटना सिविल कोर्ट को उड़ाने की मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस
Sep 18, 2026, 12:21:00 PM
iPhone 18 : दिल्ली से मुंबई तक नया मॉडल खरीदने के लिए लगी लंबी कतारें, बिहार में भी इंतजार
iPhone 18 : दिल्ली से मुंबई तक नया मॉडल खरीदने के लिए लगी लंबी कतारें, बिहार में भी इंतजार
Sep 18, 2026, 12:05:00 PM
चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, TMC का नाम और चुनाव चिह्न किया फ्रीज
चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, TMC का नाम और चुनाव चिह्न किया फ्रीज
Sep 18, 2026, 12:01:00 PM
सनकी पति की हैवानियत, पत्नी की हथौड़ी से पीट-पीटकर हत्या
सनकी पति की हैवानियत, पत्नी की हथौड़ी से पीट-पीटकर हत्या
Sep 18, 2026, 11:53:00 AM
भारत नेपाल के लिए खोलेगा खजाना, पड़ोसी से निभाएगा दोस्ती
भारत नेपाल के लिए खोलेगा खजाना, पड़ोसी से निभाएगा दोस्ती
Sep 18, 2026, 11:39:00 AM
गर्लफ्रेंड से शादी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा, लड़की भी पहुंची
गर्लफ्रेंड से शादी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा, लड़की भी पहुंची
Sep 18, 2026, 11:11:00 AM
IND vs AFG : टीम इंडिया ने सीरीज की अपने नाम, अभिषेक ने खेली शानदार शतकीय पारी
IND vs AFG : टीम इंडिया ने सीरीज की अपने नाम, अभिषेक ने खेली शानदार शतकीय पारी
Sep 18, 2026, 10:59:00 AM
शराबबंदी वाले बिहार में शराब लदी ट्रक पलटी, लूटने की मची होड़
शराबबंदी वाले बिहार में शराब लदी ट्रक पलटी, लूटने की मची होड़
Sep 18, 2026, 10:53:00 AM