मौसम की बदलती चाल, अगले दो से तीन दिनों में गिर सकता है तापमान

मौसम की बदलती चाल, अगले दो से तीन दिनों में गिर सकता है तापमान

राज्य में मौसम अपनी अलग ही चाल से चल रहा है। एक तरफ जहां कुछ जिलों में बारिश हो रही है वहीं दूसरी तरफ कई ऐसे भी जिले हैं, जहां पर अभी भी उष्ण लहर चल रही है। हालांकि मौसम विभाग द्वारा अनुमान लगाया गया है कि राज्य में अगले कुछ दिनों में तीन से चार डिग्री तक तापमान गिरा सकता है।

राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान सुपौल जिले मे बहुत भारी वर्षा दर्ष की गयी, जबकि पूर्णिया, अररिया, वैशाली, मधुबनी जिलों मे भारी वर्षा और राज्य के अधिकाश जिलों के कुछ स्थानों मे हल्के से मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई। हालांकि वहीं दूसरी तरफ कैमूर एवं बक्सर जिले मे उष्ण लहर दर्ज किया गया। राज्य में पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.8°C भभुआ (कैमूर) में दर्ज किया गया। जबकि पूरे राज्य का अधिकतम तापमान 31.2 – 40.8°C के बीच रहा। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं दर्ज किया गया।

वहीं राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.9°C पूर्णिया में दर्ज किया गया। वहीं राज्य का न्यूनतम तापमान 23.9 – 30.5°C के बीच रहा।पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों के न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं दर्ज किया गया। वहीं मधेपुरा जिले मे 50 किलो मीटर प्रति घंटा की गति से हवा दर्ज की गई।

मौसम विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार राज्य में कुछ जगहों पर बारिश दर्ज की गयी। इनमें सरायगढ भपटियाही में 196.4, पिपरा में 140.6, किशनपुर में 133.4, राघोपुर में 128.6, कसबा में 104.2, निर्मली में 102.6, नरपतगंज में 96.0, मरौना में 95.5, बनमनखी में 82.2, सुपौल में 82.2, श्रीनगर में 81.8, राघोपुर में 76.4, फुलपरास में 70.2, बैसा में 68.2, अंधराठाडी में 65.0, घोघरडीहा में 62.8, प्रतापगंज में 62.6, मधेपुर में 61.8, और मधेपुरा में 58.6 मिमी बारिश दर्ज की गयी। अगले 3–4 दिनों के दौरान राज्य के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान में 3–5°C की गिरावट होने का पूर्वानुमान है। वहीं अगले 3–4 दिनों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों के न्यूनतम तापमान में 1–3°C की गिरावट होने की संभावना है।


Trending News

Asian Games 2026 : हारते-हारते बच गयी टीम इंडिया, 2 रन से हारा जापान
Asian Games 2026 : हारते-हारते बच गयी टीम इंडिया, 2 रन से हारा जापान
Sep 22, 2026, 1:50:00 PM
एलएनजेपी अस्पताल में सभी स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू, मरीजों को मिल रही बेहतर सुविधाएं
एलएनजेपी अस्पताल में सभी स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू, मरीजों को मिल रही बेहतर सुविधाएं
Sep 22, 2026, 1:43:00 PM
Asian Games 2026 : महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, गोल्ड पर साधा निशाना
Asian Games 2026 : महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, गोल्ड पर साधा निशाना
Sep 22, 2026, 1:27:00 PM
Breaking : मुख्य आरोपी नंदन यादव का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Breaking : मुख्य आरोपी नंदन यादव का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Sep 22, 2026, 12:49:00 PM
EOU की बड़ी कार्रवाई, भवन निर्माण निगम के महाप्रबंधक के ठिकाने पर रेड
EOU की बड़ी कार्रवाई, भवन निर्माण निगम के महाप्रबंधक के ठिकाने पर रेड
Sep 22, 2026, 12:31:00 PM
यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का हुआ ऐलान, 16 अक्टूबर को वोटिंग
यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का हुआ ऐलान, 16 अक्टूबर को वोटिंग
Sep 22, 2026, 12:14:00 PM
विधान परिषद चुनाव : बिहार की 8 सीटों का हुआ ऐलान, जाने कब भरे जाएंगे नामांकन
विधान परिषद चुनाव : बिहार की 8 सीटों का हुआ ऐलान, जाने कब भरे जाएंगे नामांकन
Sep 22, 2026, 11:58:00 AM
पैतृक जमीन पर कब्जे का आरोप, SDM कोर्ट के आदेश के बावजूद निर्माण का दावा
पैतृक जमीन पर कब्जे का आरोप, SDM कोर्ट के आदेश के बावजूद निर्माण का दावा
Sep 22, 2026, 11:32:00 AM
शॉर्ट सर्किट से 5 फूस के घर जलकर राख, करीब 15 लाख की संपत्ति का नुकसान
शॉर्ट सर्किट से 5 फूस के घर जलकर राख, करीब 15 लाख की संपत्ति का नुकसान
Sep 22, 2026, 11:24:00 AM
ननिहाल आए छह वर्षीय बच्चे की हत्या, मामी पर लगा आरोप, बोरे में बांधकर छिपाया मासूम का शव
ननिहाल आए छह वर्षीय बच्चे की हत्या, मामी पर लगा आरोप, बोरे में बांधकर छिपाया मासूम का शव
Sep 22, 2026, 9:56:00 AM