सम्राट सरकार का बडा फैसला, कई आइएएस का हुआ तबादला, कई जिलों में नये अधिकारी
शुक्रवार की रात सम्राट सरकार ने प्रशासनिक महत्व के दृष्टि से बड़ा फैसला लिया। दरअसल सम्राट सरकार ने एक साथ 21 अधिकारियों का तबादला कर दिया। जिनमें 10 आइएएस शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य के कई जिले में नए डीडीसी, एसडीओ और डीटीओ को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
जारी अधिसूचना के अनुसार जिन आइएएस का तबादला हुआ है, उनमें 2014 बैच के आईएएस अधिकारी संजय कुमार को राज्य निर्वाचन आयोग के बदले अब नगर विकास एवं आवास विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। वहीं शिक्षक विभाग के प्रशासनिक निदेशक मनोरंजन कुमार अब विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के डायरेक्टर होंगे। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अपर सचिव विधु भूषण चौधरी अब उद्योग विभाग में अपर सचिव होंगे। 2016 बैच के इस गगन अब गया नगर निगम के नगर आयुक्त होंगे। गगन इससे पहले बिहार राज्य भंडार निगम के निदेशक थे। अब तक नगर विकास एवं आवास विभाग के अपर सचिव रहे मनोज कुमार अब उद्योग विभाग के अपर सचिव होंगे। जबकि युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अपर सचिव हेमंत कुमार सिंह अब बिहार लोक सेवा आयोग के सचिव होंगे। 2017 बैच के इस कृत्यानंद रंजन अब नालंदा नगर निगम के नगर आयुक्त होंगे। प्रदीप सिंह को बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम में अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं अब तक सुपौल की डीडीसी रही सारा अशरफ अब उद्योग विभाग में निदेशक खाद्य प्रसंस्करण होंगी। जबकि निशांत सिहारा मुजफ्फरपुर के डीडीसी सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी होंगे।
इसके अलावा राज्य सरकार ने राज्य के साथ नए जिले में नए डीडीसी की तैनाती कर दी गई है। इसमें वैशाली के एडीएम रहे संजय कुमार अब शिवहर के डीडीसी होंगे। वही कुमारी अनुपम सिंह को औरंगाबाद की डीडीसी बनाया गया है। शेखपुरा के डीडीसी अब राकेश कुमार होंगे, जबकि जहानाबाद का डीडीसी आदित्य कुमार पियूष, सुपौल के इंद्रवीर कुमार और भोजपुर के डीडीसी अरुण प्रकाश होंगे। वैसे ही मधेपुरा का डीटीओ अभिषेक आनंद को बनाया गया है। जबकि अररिया सदर की लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सोनी कुमारी अब पूर्णिया की नई डीटीओ होंगी।
Trending News