'खान सर ने खुद अपने गार्ड से फायरिंग करवाई' रौशन आनंद की गिरफ्तारी पर ज्ञान बिंदु टीम ने जारी किया सनसनीखेज वीडियो

पटना के मुसल्लहपुर हाट में स्थित खान सर की कोचिंग पर हुए हमले मामले में ज्ञान बिंदु डायरेक्टर रौशन आनंद को गिरफ्तार किया गया है। अब रौशन आनंद की गिरफ्तारी के विरोध में ज्ञान बिंदु टीम की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया।

'खान सर ने खुद अपने गार्ड से फायरिंग करवाई' रौशन आनंद की गिरफ्तारी पर ज्ञान बिंदु टीम ने जारी किया सनसनीखेज वीडियो
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 04, 2026, 3:49:00 PM

पटना के मुसल्लहपुर हाट में स्थित खान सर की कोचिंग पर हुए हमले मामले में ज्ञान बिंदु डायरेक्टर रौशन आनंद को गिरफ्तार किया गया है। अब रौशन आनंद की गिरफ्तारी के विरोध में ज्ञान बिंदु टीम की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया। जहां रौशन आनंद की जल्द रिहाई की मांग उठाई गई और खान सर पर भी कार्रवाई करने की मांग की गई। ज्ञान बिंदु टीम ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।

डायरेक्टर रौशन आनंद की गिरफ्तारी के विरोध में ज्ञान बिंदु कोचिंग के टीम लीडर आदर्श ने मीडिया के सामने आकर फायरिंग का एक सनसनीखेज वीडियो जारी किया है। और दावा किया है कि इसी वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने रौशन आनंद के खिलाफ कार्रवाई की है। उनका आरोप है कि वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि फायरिंग करने वाले लोग कोई और नहीं, बल्कि खुद खान सर के संस्थान से जुड़े लोग हैं। 

इतना ही नहीं ज्ञान बिंदु के टीम लीडर आदर्श ने खान सर पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह पूरी घटना एक सोची-समझी साजिश यानी 'प्री-प्लान्ड' तरीके से अंजाम दी गई थी। आदर्श का दावा है कि खान सर ने खुद अपने सुरक्षा गार्ड से हवाई फायरिंग करवाई थी। उन्होंने खान सर के ही पुराने बयानों का हवाला देते हुए कहा कि खुद खान सर ने स्वीकार किया था कि उनके कैंपस के गेट के पास 8 से 10 राउंड फायरिंग हुई थी। जिस पर ज्ञान बिंदु टीम का कहना है कि यह वीडियो खान सर के कैंपस के ठीक बाहर का ही है और इसमें उनके ही लोग शामिल हैं।

टीम लीडर आदर्श ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब जारी किए गए किसी भी वीडियो में ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं, तो आखिर पुलिस ने उन्हें किस आधार पर गिरफ्तार किया है? उन्होंने  बिहार सरकार और पटना पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई है। उन्होंने मांग की है कि प्रशासन बिना किसी दबाव के सही और गलत का त्वरित निर्णय करे और किसी भी निर्दोष व्यक्ति को सजा न दी जाए।

वहीं पटना के मुसल्लहपुर हाट में स्थित चर्चित खान ग्लोबल स्टडीज पर हुए हमले मामले में पुलिस ने एक बड़ा एक्शन लिया है। खान कोचिंग सेंटर के सामने फायरिंग मामले में खान सर कोचिंग के दो गार्ड को हिरासत में लिया गया है। वायरल वीडियो मामले में उनसे पूछताछ की जारी है। वहीं कोचिंग के आस-पास के लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।  खान सर कोचिंग में पथराव, तोड़फोड़ और मारपीट की घटना के बीच एक नया वीडियो सामने आया था। वीडियो में एक व्यक्ति हथियार लोड करने के बाद फायरिंग करता हुआ दिखाई दे रहा था।

Trending News

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी कट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी कट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार
Jul 22, 2026, 5:38:00 PM
केंद्रीय विद्यालय-1 परिसर में नाली का पानी, छात्रों की बढ़ी परेशानी
केंद्रीय विद्यालय-1 परिसर में नाली का पानी, छात्रों की बढ़ी परेशानी
Jul 22, 2026, 5:28:00 PM
सीपीएम का विरोध-प्रदर्शन, पीएम-शिक्षा मंत्री का पुतला दहन
सीपीएम का विरोध-प्रदर्शन, पीएम-शिक्षा मंत्री का पुतला दहन
Jul 22, 2026, 5:19:00 PM
विकास की आस को लेकर धनबाद विकास मंच का महाधरना, बारिश में भी डटे रहे नेता, कार्यकर्ता
विकास की आस को लेकर धनबाद विकास मंच का महाधरना, बारिश में भी डटे रहे नेता, कार्यकर्ता
Jul 22, 2026, 5:17:00 PM
निर्मली समेत बिहार के 25 अनुमंडलीय अस्पताल में डायलिसिस सेंटर, इन लोगों को मिलेगी निःशुल्क सुविधा
निर्मली समेत बिहार के 25 अनुमंडलीय अस्पताल में डायलिसिस सेंटर, इन लोगों को मिलेगी निःशुल्क सुविधा
Jul 22, 2026, 4:52:00 PM
अब झारखंड में भी चमकेगा फिल्मी भविष्य! SRFTI के साथ सरकार का ऐतिहासिक MoU
अब झारखंड में भी चमकेगा फिल्मी भविष्य! SRFTI के साथ सरकार का ऐतिहासिक MoU
Jul 22, 2026, 4:46:00 PM
खौलते तेल की कडाही में गिरा बालक, हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
खौलते तेल की कडाही में गिरा बालक, हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
Jul 22, 2026, 4:30:00 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में मंथन, सरकार ने चर्चा पर जताई सहमति
NEET पेपर लीक पर संसद में मंथन, सरकार ने चर्चा पर जताई सहमति
Jul 22, 2026, 4:29:00 PM
 बंदर ने ले ली शिक्षिका की जान, इलाके में सनसनी
बंदर ने ले ली शिक्षिका की जान, इलाके में सनसनी
Jul 22, 2026, 4:23:00 PM
NEET पेपर लीक को लेकर BJP कार्यालय का घेराव करेगी कांग्रेस
NEET पेपर लीक को लेकर BJP कार्यालय का घेराव करेगी कांग्रेस
Jul 22, 2026, 3:55:00 PM