खौलते तेल की कडाही में गिरा बालक, हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी

खौलते तेल की कडाही में गिरा बालक, हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 22, 2026, 4:30:00 PM

राज्य के बांका जिले से बेहद दर्दनाक खबर है। यहां खौलते तेल की कडाही में गिरने से एक बालक गंभीर रूप से झूलस गया। जिसकी बाद में मौत हो गयी। युवक की इस तरीके से हुई अप्रत्याशित मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र में एक हलवाई की खौलती हुई तेल की कडाही में एक बालक गिर गया। मृतक की पहचान शुभम कुमार के रूप में हुई है। उसके पिता का नाम सिंटू मंडल बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि शुभम अपनी नानी के यहां बरकट्ठ में रहता था।

प्राप्त खबर के अनुसार शुभम अपनी मां के साथ दवा लेने के लिए घर से बाहर निकला था। दवा लेने के बाद वह अपने मामा के साथ राजाबर चौक स्थित अमन साह हलवाई की दुकान में पहुंचे। दुकान में पूर्व से ही उपस्थित कुछ लोगों के बीच किसी बात पर विवाद हो रहा था। इसी क्रम में उनके बीच झडप भी हुई। 

बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान ही इस्तेमाल किए जा रहे पाल्टा से खौलते तेल के छींटे शुभम के उपर पडे, जिसके बाद असंतुलित होकर शुभम सीधे खौलते तेल से भरी कडाही में गिर गया। इस दर्दनाक घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इधर परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद होटल संचालक और वहां मौजूद लोगों ने बच्चे की मदद नहीं की।  शुभम के साथ मौजूद उसके मामा ने उसे कडाही से बाहर निकाला और इलाज के लिए रजौन स्थित अस्पताल ले जाया गया। बालक की स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के क्रम में दर्दनाक मौत हो गई। 

वहीं परिजनों का आरोप है कि हलवाई और कर्मचारियों के बीच हुए विवाद व अफरा-तफरी के कारण यह भयावह हादसा हुआ। इधर घटना के बाद आरोपी दुकान संचालक दुकान बंद कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी तुरंत हरकत में आयी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

भागलपुर से अमरजीत की रिपोर्ट

Trending News

सीपीएम का विरोध-प्रदर्शन, पीएम-शिक्षा मंत्री का पुतला दहन
सीपीएम का विरोध-प्रदर्शन, पीएम-शिक्षा मंत्री का पुतला दहन
Jul 22, 2026, 5:19:00 PM
विकास की आस को लेकर धनबाद विकास मंच का महाधरना, बारिश में भी डटे रहे नेता, कार्यकर्ता
विकास की आस को लेकर धनबाद विकास मंच का महाधरना, बारिश में भी डटे रहे नेता, कार्यकर्ता
Jul 22, 2026, 5:17:00 PM
निर्मली समेत बिहार के 25 अनुमंडलीय अस्पताल में डायलिसिस सेंटर, इन लोगों को मिलेगी निःशुल्क सुविधा
निर्मली समेत बिहार के 25 अनुमंडलीय अस्पताल में डायलिसिस सेंटर, इन लोगों को मिलेगी निःशुल्क सुविधा
Jul 22, 2026, 4:52:00 PM
अब झारखंड में भी चमकेगा फिल्मी भविष्य! SRFTI के साथ सरकार का ऐतिहासिक MoU
अब झारखंड में भी चमकेगा फिल्मी भविष्य! SRFTI के साथ सरकार का ऐतिहासिक MoU
Jul 22, 2026, 4:46:00 PM
खौलते तेल की कडाही में गिरा बालक, हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
खौलते तेल की कडाही में गिरा बालक, हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
Jul 22, 2026, 4:30:00 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में मंथन, सरकार ने चर्चा पर जताई सहमति
NEET पेपर लीक पर संसद में मंथन, सरकार ने चर्चा पर जताई सहमति
Jul 22, 2026, 4:29:00 PM
 बंदर ने ले ली शिक्षिका की जान, इलाके में सनसनी
बंदर ने ले ली शिक्षिका की जान, इलाके में सनसनी
Jul 22, 2026, 4:23:00 PM
NEET पेपर लीक को लेकर BJP कार्यालय का घेराव करेगी कांग्रेस
NEET पेपर लीक को लेकर BJP कार्यालय का घेराव करेगी कांग्रेस
Jul 22, 2026, 3:55:00 PM
पटना बना रणक्षेत्र, छात्र-पुलिस भिड़े, बीजेपी-कांग्रेस में जमकर लाठी-डंडे चले, ईंट-पत्थर की बारिश
पटना बना रणक्षेत्र, छात्र-पुलिस भिड़े, बीजेपी-कांग्रेस में जमकर लाठी-डंडे चले, ईंट-पत्थर की बारिश
Jul 22, 2026, 3:50:00 PM
JPSC के खिलाफ बड़ी कानूनी लड़ाई, कल होगी अहम सुनवाई
JPSC के खिलाफ बड़ी कानूनी लड़ाई, कल होगी अहम सुनवाई
Jul 22, 2026, 3:25:00 PM