बंदर ने ले ली शिक्षिका की जान, इलाके में सनसनी

 बंदर ने ले ली शिक्षिका की जान, इलाके में सनसनी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 22, 2026, 4:23:00 PM

गोपालगंज क़े विजयीपुर थाना क्षेत्र के धरीक्षण मोड के पास एक भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल शिक्षिका दीपिका सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई है। इस अचानक हुए हादसे से उनके परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

बंदर के टकराने से अनियंत्रित हुई बाइक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका दीपिका सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के चौरी चौरा थाना क्षेत्र स्थित बांसगांव की रहने वाली थीं। वह अपने पति और बेटे के साथ भोरे प्रखंड के काली मोड़ के पास किराए के मकान में रहकर विजयीपुर प्रखंड के रानीपुर मध्य विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं।

रोज की भांति वह अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर विद्यालय जा रही थीं। जैसे ही उनकी बाइक भोरे थाना क्षेत्र के काली मोड़ के पास एक निजी अस्पताल के समीप पहुँची, अचानक एक बंदर उछलकर उनकी बाइक से टकरा गया। इस अचानक हुई दुर्घटना में बाइक का संतुलन पूरी तरह बिगड़ गया और शिक्षिका सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस हादसे में उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की सहायता से उन्हें देवरिया स्थित सावित्री हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें आईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू किया। हालांकि, तमाम कोशिशों के बावजूद वह ज़ख्मों का ताव नहीं सह सकीं और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित किए जाने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दुर्घटना से इलाके में शोक का माहौल है।

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट 

Trending News

सीपीएम का विरोध-प्रदर्शन, पीएम-शिक्षा मंत्री का पुतला दहन
सीपीएम का विरोध-प्रदर्शन, पीएम-शिक्षा मंत्री का पुतला दहन
Jul 22, 2026, 5:19:00 PM
विकास की आस को लेकर धनबाद विकास मंच का महाधरना, बारिश में भी डटे रहे नेता, कार्यकर्ता
विकास की आस को लेकर धनबाद विकास मंच का महाधरना, बारिश में भी डटे रहे नेता, कार्यकर्ता
Jul 22, 2026, 5:17:00 PM
निर्मली समेत बिहार के 25 अनुमंडलीय अस्पताल में डायलिसिस सेंटर, इन लोगों को मिलेगी निःशुल्क सुविधा
निर्मली समेत बिहार के 25 अनुमंडलीय अस्पताल में डायलिसिस सेंटर, इन लोगों को मिलेगी निःशुल्क सुविधा
Jul 22, 2026, 4:52:00 PM
अब झारखंड में भी चमकेगा फिल्मी भविष्य! SRFTI के साथ सरकार का ऐतिहासिक MoU
अब झारखंड में भी चमकेगा फिल्मी भविष्य! SRFTI के साथ सरकार का ऐतिहासिक MoU
Jul 22, 2026, 4:46:00 PM
खौलते तेल की कडाही में गिरा बालक, हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
खौलते तेल की कडाही में गिरा बालक, हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
Jul 22, 2026, 4:30:00 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में मंथन, सरकार ने चर्चा पर जताई सहमति
NEET पेपर लीक पर संसद में मंथन, सरकार ने चर्चा पर जताई सहमति
Jul 22, 2026, 4:29:00 PM
 बंदर ने ले ली शिक्षिका की जान, इलाके में सनसनी
बंदर ने ले ली शिक्षिका की जान, इलाके में सनसनी
Jul 22, 2026, 4:23:00 PM
NEET पेपर लीक को लेकर BJP कार्यालय का घेराव करेगी कांग्रेस
NEET पेपर लीक को लेकर BJP कार्यालय का घेराव करेगी कांग्रेस
Jul 22, 2026, 3:55:00 PM
पटना बना रणक्षेत्र, छात्र-पुलिस भिड़े, बीजेपी-कांग्रेस में जमकर लाठी-डंडे चले, ईंट-पत्थर की बारिश
पटना बना रणक्षेत्र, छात्र-पुलिस भिड़े, बीजेपी-कांग्रेस में जमकर लाठी-डंडे चले, ईंट-पत्थर की बारिश
Jul 22, 2026, 3:50:00 PM
JPSC के खिलाफ बड़ी कानूनी लड़ाई, कल होगी अहम सुनवाई
JPSC के खिलाफ बड़ी कानूनी लड़ाई, कल होगी अहम सुनवाई
Jul 22, 2026, 3:25:00 PM