रामनवमी पर राज्य में सुरक्षा सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर, असामाजिक तत्वों पर होगी कड़ी कार्रवाई

रामनवमी को लेकर इस बार प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। 27 मार्च को पड़ने वाले रामनवमी के अवसर पर पूरे बिहार में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस मुख्यालय ने व्यापक तैयारियां की हैं।

रामनवमी पर सुरक्षा सख्त

रामनवमी को लेकर इस बार प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। 27 मार्च को पड़ने वाले रामनवमी के अवसर पर पूरे बिहार में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस मुख्यालय ने व्यापक तैयारियां की हैं। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर पंकज दाराद ने सभी जिलों के एसपी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी तरह की सांप्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

इस बार सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। राज्यभर में 18,822 नवनियुक्त प्रशिक्षु सिपाही, 5,100 होमगार्ड और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की तीन कंपनियां तैनात की गई हैं। पटना में आरएएफ, जबकि दरभंगा और भागलपुर में एसएसबी की तैनाती की गई है। इससे साफ है कि प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

रामनवमी शोभायात्राओं को लेकर भी सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सभी जुलूसों के लिए पूर्व निर्धारित मार्ग और अनिवार्य लाइसेंस लेना जरूरी कर दिया गया है। एडीजी ने यह भी कहा है कि यदि कहीं भी कोई सांप्रदायिक घटना होती है, तो संबंधित जिले के एसपी को खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालना होगा।

पुलिस मुख्यालय ने पिछले तीन वर्षों यानी 2023 से 2025 तक रामनवमी के दौरान हुई घटनाओं का विश्लेषण भी किया है। इसके आधार पर गया, रोहतास, नालंदा, दरभंगा, नवगछिया और खगड़िया जिलों को संवेदनशील माना गया है। इन क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को तुरंत रोका जा सके।

इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। फेसबुक, व्हाट्सएप और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म पर फैलने वाली अफवाहों को तुरंत रोकने और खंडन करने के लिए विशेष टीमें सक्रिय रहेंगी। प्रशासन का साफ संदेश है—त्योहार मनाएं, लेकिन शांति और भाईचारे के साथ।

Trending News

IAS अधिकारियों के तबादले तो कुछ को प्रभार, विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक
IAS अधिकारियों के तबादले तो कुछ को प्रभार, विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक
Sep 04, 2026, 9:38:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
Sep 04, 2026, 8:22:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Sep 04, 2026, 7:00:00 PM
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
Sep 04, 2026, 6:47:00 PM
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
Sep 04, 2026, 6:36:00 PM
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
Sep 04, 2026, 6:23:00 PM
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
Sep 04, 2026, 6:12:00 PM
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल,  CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल, CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
Sep 04, 2026, 6:00:00 PM
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
Sep 04, 2026, 5:46:00 PM
 'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
Sep 04, 2026, 5:29:00 PM