राहुल करेंगे पटना में पैदल मार्च, छात्रों के साथ होगा संवाद

राहुल करेंगे पटना में पैदल मार्च, छात्रों के साथ होगा संवाद
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 04, 2026, 12:39:00 PM

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 15 जुलाई को राजधानी पटना आ रहे हैं। राहुल चर्चित यूट्यूबर और टीचर फैजल खान-रौशन आनंद कोचिंग विवाद के बाद चर्चा में आए मुसल्लहपुर हाट में पैदल मार्च करेंगे, साथ ही छात्रों के साथ संवाद भी करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी पहले 11 जुलाई को पटना आने वाले थे, लेकिन अब वे 15 जुलाई को पटना आएंगे। यहां वो 'छात्रों की गूंज' छात्र सम्मेलन को संबोधित करेंगे। यह सम्मेलन देशभर में नीट पेपर लीक और अन्य परीक्षा घोटालों के खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी अभियान का हिस्सा है। इस कार्यक्रम के जरिए राहुल गांधी छात्रों से संवाद करेंगे और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता व जवाबदेही के मुद्दे को प्रमुखता से उठाएंगे। 

मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी मुसल्लहपुरहाट में पदयात्रा भी कर सकते हैं। अब तक की मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी पहले 11 जुलाई को पटना आने वाले थे लेकिन अब वह 15 जुलाई को आएंगे और मुसल्लहपुरहाट में पदयात्रा भी करेंगे। दरअसल राहुल गांधी नीट पेपर लीक और अन्य परीक्षा घोटाले का नेतृत्व कर रहे हैं और इसी सिलसिले में वह छात्रों की गूंज नाम से कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे हैं। इसी कार्यक्रम के तहत राहुल गांधी पटना आएंगे। इधर राहुल गांधी के पटना आगमन को लेकर के प्रदेश कांग्रेस में बड़ी हलचल है। हाल ही में प्रदेश कांग्रेस ऑफिस में छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर की बड़ी तैयारी भी की गयी थी। बता दें कि राजधानी का मुसल्लहपुर थाना क्षेत्र दो जून को तब अचानक चर्चा में आ गया था, जब चर्चित शिक्षक और यूट्यूबर खान सर के कैंपस के पास फायरिंग की घटना सामने आई थी। इस घटना के बाद से ही खान सर और रोशन सर के बीच में विवाद खुलकर के सामने आया था। मामला पुलिस से होते हुए अदालत तक पहुंचा। अब राहुल गांधी के पटना आगमन को कांग्रेस पार्टी के बड़ी रणनीति के रूप में देखा जा रहा है

इस सम्मेलन के माध्यम से राहुल गांधी इस कार्यक्रम में पेपर लीक, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी और रोजगार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाए जाने की संभावना है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस पहल के जरिए कांग्रेस युवाओं के बीच अपनी मौजूदगी और समर्थन को मजबूत करने का प्रयास कर रही है और साथ इसे केंद्र सरकार को घेरने के रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। बता दे कि पटना का मुसल्लहपुर इलाका प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों का प्रमुख केंद्र माना जाता है, जहां बड़ी संख्या में कोचिंग संस्थान संचालित होते हैं। इसी बीच राहुल गांधी के प्रस्तावित बिहार दौरे को लेकर कांग्रेस तैयारियों में जुटी है।

पटना से आभा मंडल की रिपोर्ट

Trending News

राजधानी के साथ पूरे प्रदेश में राजद मनाएगी अपना स्थापना दिवस, उत्सव के रूप में मनाने की तैयारी
राजधानी के साथ पूरे प्रदेश में राजद मनाएगी अपना स्थापना दिवस, उत्सव के रूप में मनाने की तैयारी
Jul 04, 2026, 2:05:00 PM
जेड कैटेगरी सिक्योरिटी बहाल होने पर बोले लालू,कहा, सरकार बैक फुट पर
जेड कैटेगरी सिक्योरिटी बहाल होने पर बोले लालू,कहा, सरकार बैक फुट पर
Jul 04, 2026, 1:51:00 PM
गलत नस कटने से हुई महिला की मौत ! जमकर हुआ बवाल, पुलिस कर रही जांच
गलत नस कटने से हुई महिला की मौत ! जमकर हुआ बवाल, पुलिस कर रही जांच
Jul 04, 2026, 1:33:00 PM
सात माह से नहीं मिली मजदूरी, हड़ताल पर गये खाद्य निगम के श्रमिक, अनाज आपूर्ति प्रभावित
सात माह से नहीं मिली मजदूरी, हड़ताल पर गये खाद्य निगम के श्रमिक, अनाज आपूर्ति प्रभावित
Jul 04, 2026, 1:18:00 PM
काम करने से बना किया को करंट लगाकर कर दी हत्या! ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी
काम करने से बना किया को करंट लगाकर कर दी हत्या! ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी
Jul 04, 2026, 1:00:00 PM
वाहन चोरी के शक में शुरू हुआ विवाद, हिंसक झड़प में बदला
वाहन चोरी के शक में शुरू हुआ विवाद, हिंसक झड़प में बदला
Jul 04, 2026, 12:47:00 PM
राहुल करेंगे पटना में पैदल मार्च, छात्रों के साथ होगा संवाद
राहुल करेंगे पटना में पैदल मार्च, छात्रों के साथ होगा संवाद
Jul 04, 2026, 12:39:00 PM
टीन की शेड में चल रहा अस्पताल! मरीजों के साथ हो रहा खिलवाड
टीन की शेड में चल रहा अस्पताल! मरीजों के साथ हो रहा खिलवाड
Jul 04, 2026, 12:29:00 PM
मंदिर में घुसकर प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, मौत
मंदिर में घुसकर प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, मौत
Jul 04, 2026, 12:20:00 PM
रफ्तार का कहर, खाद लदा हाईवा पलटा, 6 वर्षीय मासूम की मौत, छह भैंसें भी मरीं
रफ्तार का कहर, खाद लदा हाईवा पलटा, 6 वर्षीय मासूम की मौत, छह भैंसें भी मरीं
Jul 04, 2026, 9:17:00 AM