पटना: महिला वकील की मिली झुलसी हुई बॉडी, घर से मिला किरोसिन–माचिस, जांच में जुटी पुलिस

पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। राजेंद्र नगर रोड नंबर 2 स्थित एक घर से 60 वर्षीय महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की झुलसी हुई बॉडी बरामद की गई है

Patna

पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। राजेंद्र नगर रोड नंबर 2 स्थित एक घर से 60 वर्षीय महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की झुलसी हुई बॉडी बरामद की गई है। घटना की सूचना मिलते ही कदमकुआं थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मृतका इंदिरा लक्ष्मी पटना हाई कोर्ट और सिविल कोर्ट में प्रैक्टिस करती थीं। बताया जा रहा है कि उनके पति रांची में रहते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों को सूचित कर दिया गया है और उनके पति रांची से पटना के लिए रवाना हो चुके हैं।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, घटनास्थल से किरोसिन, माचिस और एक दिया बरामद हुआ है। घर का गेट चारों तरफ से बंद था, जबकि मुख्य दरवाजे पर ऐसा ताला लगा था जो दोनों तरफ से खुल सकता है। सुबह केयरटेकर महिला ने सबसे पहले इंदिरा लक्ष्मी की जली हुई अवस्था में बॉडी देखी और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

केयरटेकर के मुताबिक, इंदिरा लक्ष्मी रात करीब 12 बजे तक बरामदे में बैठी थीं। वह एक फरवरी को रांची से अपने पति के पास से लौटकर पटना आई थीं। लौटने के बाद से वह कोर्ट में प्रैक्टिस के लिए भी नहीं जा रही थीं, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है—चाहे यह आत्महत्या हो या कोई साजिश। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी। पूरे इलाके में इस घटना को लेकर सनसनी का माहौल है।

Trending News

 गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से दहशत में लोग, घरों में घुसा पानी, पहुंचे MLC
गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से दहशत में लोग, घरों में घुसा पानी, पहुंचे MLC
Sep 04, 2026, 4:22:00 PM
महंगाई का जोरदार झटका, पेट्रोल 349 रुपये प्रति लीटर, डीजल ₹370 के पार
महंगाई का जोरदार झटका, पेट्रोल 349 रुपये प्रति लीटर, डीजल ₹370 के पार
Sep 04, 2026, 3:52:00 PM
 रांची में महाधरना, नाला प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में हुई अहम बैठक
रांची में महाधरना, नाला प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में हुई अहम बैठक
Sep 04, 2026, 3:28:00 PM
 मनईटांड में एक माह से टेंट में चल रहा कथित जुआ अड्डा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
मनईटांड में एक माह से टेंट में चल रहा कथित जुआ अड्डा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
Sep 04, 2026, 3:12:00 PM
हिंसक झड़प, महिला समेत कई घायल, डायन बताकर मारपीट और लूटपाट का आरोप
हिंसक झड़प, महिला समेत कई घायल, डायन बताकर मारपीट और लूटपाट का आरोप
Sep 04, 2026, 2:53:00 PM
'लालू यादव की वजह से बिहार को दशकों तक खामियाजा भुगतना पड़ा' जदयू का 'नीतीश संवाद' अन्याय का हिसाब अब जनता...
'लालू यादव की वजह से बिहार को दशकों तक खामियाजा भुगतना पड़ा' जदयू का 'नीतीश संवाद' अन्याय का हिसाब अब जनता...
Sep 04, 2026, 2:36:00 PM
राधे-कृष्ण मंदिर में धूमधाम से मना जन्माष्टमी, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
राधे-कृष्ण मंदिर में धूमधाम से मना जन्माष्टमी, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Sep 04, 2026, 2:13:00 PM
इस्लामिया हाई स्कूल में 'सखी वार्ता' कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
इस्लामिया हाई स्कूल में 'सखी वार्ता' कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
Sep 04, 2026, 2:01:00 PM
 अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त, सब्जी मंडी समेत कई इलाकों में चला अभियान
अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त, सब्जी मंडी समेत कई इलाकों में चला अभियान
Sep 04, 2026, 1:29:00 PM
 बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी, दो पिस्टल व छह जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी, दो पिस्टल व छह जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
Sep 04, 2026, 1:17:00 PM